Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

हारमनी ऑफ द पाइंस को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी बधाई

दादा साहेब फाल्के फिल्म फेस्टिवल अवार्ड में देगा प्रस्तुति

 

शिमला।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दादा साहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल अवार्ड समारोह में प्रस्तुति के लिए चयनित होने पर हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा हारमनी ऑफ द पाइंस को बधाई दी है।
हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा के एक दल ने आज यहां मुख्यमंत्री से भेंट की और उन्हें इस उपलब्धि से अवगत करवाया। दल में पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) डीके यादव, अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन और बैंड के मुख्य निरीक्षक विजय कुमार शामिल थे।

कुल्लू : खोखे में लगी आग, 80 वर्षीय बुजुर्ग जिंदा जला, दो ने भागकर बचाई जान

मुख्यमंत्री ने हिमाचल पुलिस और हारमनी ऑफ द पाइंस दल के सदस्यों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

नूरपुर : सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर विशेष अभियान चलाएगा प्रशासन

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें