Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Lahoul Spiti State News

तिंदी-किलाड़ राज्य उच्च मार्ग-26 बहाल, फंसे वाहन निकाले

केलांग। हिमाचल के लाहौल स्पीति में तिंदी-किलाड़ राज्य उच्च मार्ग-26 बहाल कर दिया गया है। फंसे वाहनों को भी सुरक्षित निकाल लिया गया है।
बता दें कि 06 फरवरी 2023 सांय से तिन्दी-किलाड़ राज्य उच्च मार्ग-26 बर्फबारी के कारण अवरूद्ध था, जिस कारण 07 फरवरी 2023 को इस मार्ग पर उदयपुर की तरफ करीब 10 और पांगी की ओर 12 वाहन फंसे हुए थे। इसमें करीब 30 यात्रियों को बचाव कर सुरक्षित स्थान तिन्दी लाया गया था।
जिला की सीमावर्ती पुलिस चौकी तिन्दी के बचाव दल व सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों द्वारा आज 8 फरवरी समय करीब 5 बजे शाम, अवरूद्ध मार्ग को बहाल किया गया व सभी वाहनों को सुरक्षित रूप से पार करवाया गया।

पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर जल्द दौड़ेगी विस्टाडोम कोच, दिखेंगे शानदार नजारे 

एसपी लाहौल स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि फिलहाल इस मार्ग पर केवल 4 बाई 4 और जंजीर लगे हुए वाहनों को ले जाने की सलाह दी जाती है। जिला पुलिस वर्तमान में भूस्खलन और हिमस्खलन के मामलों के मद्देनजर सभी वाहन चालकों से जिला लाहौल स्पीति की सड़कों में अतिरिक्त सावधानी के साथ वाहन चलाने की अपील करती है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें