सिम का उपयोग करके फर्जीवाड़े का आरोप
शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक महिला को ठगी का शिकार बनाया है। ठगों ने लाखों रुपये की ठगी कर डाली।
महिला ने पुलिस स्टेशन ढली में शिकायत दर्ज की है। इससे पहले भी शिमला में साइबर ठगों द्वारा लोगों लाखों रुपये का चूना लगाया जा चुका।
हिमाचल : टेट का रिजल्ट घोषित, 26.1 फीसदी रहा परिणाम, देखें
एएसपी शिमला रत्न नेगी ने बताया कि संजौली की महिला ने 7 फरवरी को ढली थाना में शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार संजौली स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में महिला का खाता है।
मार्च 2021 को उसने अपने लिंक किए गए मोबाइल नंबर को बदलने और उसे एक नया डेबिट कार्ड जारी करने के लिए बैंक प्राधिकारी से अनुरोध किया। इसके बाद सितंबर 2021 में सिम कार्ड खो गया।
HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, HPPSC ने जारी किया नोटिस
दिसंबर 2021 को उसे पता चला कि उसके खाते से 30000 रुपये का धोखाधड़ी भरा लेन-देन किया गया है। इसके बाद बैंक से संपर्क किया और अपने खाते को ब्लॉक करने का अनुरोध किया।
कांगड़ा : दुबई में सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, 70000 रुपए तक सैलरी
बैंक प्रबंधन से महिला को पता चला कि उसके डेबिट कार्ड से चार ऋण खाते खुले हैं। इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके सिम का उपयोग करके 3,50,000 रुपये की धोखाधड़ी की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।