Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

दुर्गा अष्टमी पर ज्वालामुखी मंदिर में भक्तों का तांता, भारी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु

कन्या पूजन और हवन-यज्ञ भी किए जा रहे

ज्वालाजी। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन यानी आज दुर्गा अष्टमी है। आज के दिन मां महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है। दुर्गा अष्टमी पर माता के भक्त व्रत भी रखते हैं। दुर्गा अष्टमी पर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

शारदीय नवरात्र : हिमाचल के मंदिरों में 8 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा

ज्वालामुखी मंदिर में सुबह मां महागौरी की पूजा की गई। इसके साथ ही कन्या पूजन और हवन यज्ञ भी किए जा रहे हैं। ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए कपाट 24 घंटे खुले रखे जा रहे हैं। मंदर के कपाट केवल आरती के दौरान ही बंद किए जा रहे हैं।

धर्मशाला भारत-न्यूजीलैंड मुकाबला : मुख्यमंत्री सुक्खू भी पहुंचे मैच देखने 

मंदिर में सुबह से ही लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। श्रद्धालु दूर-दूर से मां ज्वाला के दरबार में मनोकामनाएं लेकर पहुंच रहे हैं। मंदिर हर बार की तरह बेहद खूबसूरत सजाया गया है।

शारदीय नवरात्र के अवसर पर 15 अक्टूबर से 22 अक्टूबर अब तक 8.93 लाख से अधिक श्रद्धालु हिमाचल के शक्तिपीठों में दर्शन कर चुके हैं। साथ ही 69.2 हजार से ज्यादा वाहनों की आवाजाही दर्ज की गई है।

मां ज्वाला के मंदिर में 76.3 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका और 4.9 हजार वाहनों की आवाजाही रिकॉर्ड की गई है।

बिना परमिट हिमाचल के बाहर ले जा सकेंगे ये लकड़ी, रोक हटी 

हिमाचल की बेटी शीनम “मिस क्वीन ऑफ द वर्ल्ड इंडिया-2023” के ग्रैंड फिनाले में पहुंची

 

हिमाचल में इन प्रवासी श्रमिकों के भी बनेंगे राशन कार्ड, करें आवेदन 

 

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू 25 से

धर्मशाला-ज्वालाजी-चिंतपूर्णी : HRTC की प्रथम दर्शन बस सेवा शुरू, जानें किराया और टाइमिंग 

हमीरपुर : अब आसानी से होंगे बाबा बालक नाथ जी के दर्शन

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने SET के लिए मांगे आवेदन, यह है लास्ट डेट

ITI पास युवाओं को मौका : बद्दी की कंपनी दे रही रोजगार, मंडी में होंगे साक्षात्कार
देहरा : यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के 10 पद

HRTC लगेज पॉलिसी : कंडक्टर सामान ले जाने से करे मना तो शिकायत को घुमाएं यह नंबर
हिमाचल के सभी डीसी को निर्देश, अनाथ बच्चों को 7 नवंबर से पहले जारी करें प्रमाणपत्र 

हिमाचल में इन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए में मिलेगी सीमेंट की बोरी 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News Himachal Latest Dharam/Vastu

घर बैठे हो सकेंगे हिमाचल के प्रमुख मंदिरों के दर्शन, होगा कुछ ऐसा

मंदिरों को ई-कनेक्टिविटी सुविधा से जोड़ा जाएगाः अग्निहोत्री

ज्वालाजी। राज्य के शक्तिपीठ हर वर्ष लाखों श्रद्वालुओं को आकर्षित करते हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश के प्रमुख मंदिरों को ई-कनेक्ट करने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है, जिससे भक्तों को घर बैठे ही दर्शन की सुविधा सुनिश्चित होगी। यह जानकारी डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार को ज्वालामुखी मंदिर में पूजा अर्चना करने के उपरांत दी।

 

कांगड़ा : बनखंडी में जल्द शुरू होगा चिड़ियाघर का कार्य, CZA से मिली मंजूरी

 

उन्होेंने कहा कि सरकार ने राज्य के मंदिरों, शक्तिपीठों में हवन, भंडारा और जागरण समारोहों के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा प्रदान करने के लिए एक पायलट योजना आरंभ की है। इस डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से श्रद्वालु मंदिर के पुजारियों से भी जुड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रियों के अनुभवों को और सुखद बनाने के लिए सरकार प्रमुख मंदिरों के सौंदर्यीकरण तथा बुनियादी ढांचे के विकास पर भी कार्य कर रही है।

किन्नौर : सतलुज में डूबे पति-पत्नी सहित तीन लोगों के शव 12 घंटे बाद मिले

 

श्रद्वालुओं को मंदिरों में विश्राम के लिए भी बेहतर सुविधाओं पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के तीर्थ स्थान पर्यटन का केंद्र बिंदु है तथा इसी दृष्टि से मंदिरों को विकसित करने की योजना तैयार की जा रही है ताकि तीर्थाटन के साथ साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल सकें।

मलाणा डैम-2 पहुंचे NDRF कमांडेंट बलजिन्दर सिंह कमाण, लिया जायजा

उन्होंने कहा कि ज्वालाजी मंदिर हिमाचल का एक प्रमुख शक्तिपीठ है तथा इसे सुनियोजित तरीके से विकसित किया जाएगा, ताकि श्रद्वालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कला तथा लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए भी सरकार कारगर कदम उठा रही है। इस बाबत हिमाचल की विभिन्न कलाओं को देश भर में पहचान दिलाने के लिए सार्थक पहल की है।

 

 

स्वास्थ्य मंत्री बोले- हिमाचल फार्मा उद्योग को न करें बदनाम, बोलने से पहले जानें तथ्य 

 

 

सीमेंट मिक्सर ट्रेलर में छिपाकर नूरपुर पहुंचाई जानी थी अवैध शराब की खेप 

 

धर्मशाला : विद्युत उपभोक्ता रजिस्टर करवाएं अपने मोबाइल नंबर 

 

 

हमीरपुर : अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी, वेबसाइट पर किए अपलोड 

 

 

हिमाचल : मानसून ने अब तक ली 168 की जान, 5361 करोड़ रुपए का नुकसान

 

कांगड़ा : मल्टी एक्सल ट्रेलर में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, 1000 पेटी बरामद

 

 

पौंग डैम से 3 दिन छोड़ा जाएगा पानी, हाई अलर्ट पर कांगड़ा के लो लाइन क्षेत्र
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

मंत्री बनने के बाद कांगड़ा दौरे पर चंद्र कुमार : ज्वालामुखी-बज्रेश्वरी मंदिर में नवाया शीश

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार आज कांगड़ा दौरे पर हैं। कांगड़ा जिला से एकमात्र कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्र कुमार मकर संक्रांति पर सबसे पहले परिवार के साथ विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी मंदिर पहुंचे और माता के दरबार में माथा टेका। ज्वालामुखी पहुंचने पर विधायक संजय रतन ने उनका स्वागत किया और उनके साथ मंदिर में पूजा-अर्चना में भी भाग लिया।

हिमाचल : आम जनता को झटका-डिपुओं में 9 रुपए महंगा मिलेगा सरसों का तेल

चौधरी चंद्र कुमार ने यहां मकर संक्रांति की प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, ऐसी वह कामना करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने मां ज्वाला जी मंदिर में हवन में भी आहुतियां डालीं। प्रदेश की सुख समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की।

Earthquake: पहले कांगड़ा में डोली धरती, 7 मिनट बाद चंबा में आया भूकंप

इसके बाद उन्होंने कांगड़ा स्थित मां बज्रेश्वरी के दरबार में शीश नवाया। मंत्री बनने के बाद चौधरी चंद्र कुमार का यह पहला कांगड़ा दौरा है। इसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। रानीताल, कांगड़ा, गगल, सनौरा चौक, कुठमा और भड़ोई आदि में उनका जोरदार स्वागत किया गया। कांगड़ा में न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ कांगड़ा खंड के प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। कांगड़ा में चंद्र कुमार का लड्डू खिलाकर मुंह मीठा किया गया।

 

चौधरी चंद्र कुमार जवाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और अभी तक की फाइनल की कई कैबिनेट में कांगड़ा जिला से एकमात्र मंत्री है। उन्हे सुक्खू कैबिनेट में कृषि एवं पशुपालन विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें