धर्मशाला। आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जिला कांगड़ा के तीन निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केंद्रों में परिवर्तन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र 13-जयसिंहपुर के मतदान केंद्र 57-नाहलना को राजकीय माध्यमिक पाठशाला नाहलना से बदलकर राजकीय प्राथमिक पाठशाला कसेहड़ा स्थित बकारग किया गया है।
उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन क्षेत्र 14-सुलह के मतदान केंद्र 6-झरेट को राजकीय प्राथमिक पाठशाला झरेट से बदलकर राजकीय उच्च पाठशाला झरेट किया गया है।
शिमला। हिमाचल के कांगड़ा जिला को एक और मंत्री मिला है। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र को पहला मंत्री मिल गया है। जयसिंहपुर के विधायक यादविन्द्र गोमा को मंत्री बनाया है। उन्होंने आज मंत्री पद की शपथ ली। राजगीर से जयसिंहपुर तक के सफर में गोमा परिवार का योगदान प्रमुख रहा है। अगर ऐसा कहें कि जयसिंहपुर (पहले राजगीर) में पिछले 41 साल में कांग्रेस की राजनीति का केंद्र गोमा परिवार ही रहा है।
यादविन्द्र गोमा के पिता मिल्खी राम गोमा तीन बार विधायक रहे हैं। मिल्खी राम गोमा 1982, 1985 और 1993 में राजगीर (अब जयसिंहपुर) विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं। 1998, 2003 और 2007 में राजगीर में भाजपा कब्जा रहा और कांग्रेस हाशिए पर चली गई। कैप्टन आत्मा राम विधायक रहे।
2012 में राजगीर विधानसभा क्षेत्र का नाम बदला और सत्ता भी बदली।
डीलिमिटेशन के बाद राजगीर विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर बन गया। हाशिए पर चली रह कांग्रेस को भी संजीवनी मिली। विधानसभा क्षेत्र के राजगीर से जयसिंहपुर होने के साथ यादविन्द्र गोमा ने पिता की विरासत संभाली और कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा। यादविन्द्र गोमा चुनाव जीते और कांग्रेस का सूखा भी खत्म हुआ। 2017 में यादविन्द्र गोमा चुनाव हार गए। 2022 में फिर चुनाव जीते। इस बार चुनाव जीतने का उन्हें बड़ा तोहफा मिला और मंत्री बने हैं।
यादविन्द्र गोमा का जन्म 4 फरवरी, 1986 को पालमपुर, जिला कांगड़ा हुआ। माता का नाम विद्या देवी है। इन्होंने बीटेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) तथा आईईईटी बद्दी से एमबीए की शिक्षा ग्रहण की। इनका विवाह नीलम गोमा से हुआ। इनकी एक पुत्री है।
यादविन्द्र गोमा वर्ष 2010-2015 तक जयसिंहपुर निर्वाचन क्षेत्र से युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं। वर्ष 2011 से 2014 तक राज्य राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के महासचिव और वर्ष 2019-2021 तक हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रहे।
वर्ष 2012 में गोमा प्रदेश विधान सभा के लिए चुने गए और दिसंबर, 2022 में पुनः निर्वाचित हुए। वह अधीनस्थ विधान समिति के अध्यक्ष और कल्याण एवं नियम समितियों के सदस्य के रूप में मनोनीत किए गए।
कांगड़ा। जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर उपमंडल में कल आठवीं कक्षा तक के छात्रों को छुट्टी होगी। जयसिंहपुर उपमंडल में विगत दिनों हुई भारी बारिश के चलते कई जगह लैंडस्लाइड हुआ है। इसके चलते कई सड़कें बंद हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 22 अगस्त को बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके मध्यनजर छात्रों की सुरक्षा के दृष्टिगत 22 अगस्त को जयसिंहपुर उपमंडल में आंगनबाड़ी केंद्र, 8वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है।
धर्मशाला। जिले में भारी बारिश के चलते हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने शुक्रवार को पालमपुर, जयसिंहपुर और धीरा उपमंडलों का दौरा किया।
इस दौरान एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। डीसी ने इन क्षेत्रों में सार्वजनिक सुविधाओं और निजी संपत्ति को हुए नुकसान का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों को तुरंत इनकी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश हैं कि आपदा के कारण आम जनमानस को हुए नुकसान का त्वरित आंकलन कर उन्हें राहत उपलब्ध करवाई जाए।
उन्होंने कहा कि इन बरसातों में सार्वजनिक सुविधाओं को भी बहुत नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में सड़कें, जल आपुर्ति और बिजली को रिस्टोर करने के लिए भी विभागों द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने इस दौरान लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड के अधिकारियों को और अधिक तेज गति से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को आपदा से प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
इन स्थानों का लिया जायजा
डीसी ने विधायक जयसिंहपुर यादविंद्र गोमा के साथ जयसिंहपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत द्रमण, अपर ठेहडू और देहरू का दौरा कर वहां बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। इसके उपरांत उन्होंने भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुए पालमपुर-जयसिंहपुर एनएच का निरीक्षण किया।
उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को इसकी बहाली के किए जा रहे कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आमलपुर में क्षतिग्रस्त पुल और आपदा से क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लिया।
इससे पूर्व डीसी ने सुलह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गिरथोली के वार्ड नंबर 5 और धीरा उपमंडल के अंतर्गत पनापर खोली पंचायत में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेते हुए प्रभावितों का हाल जाना। उन्होंने धीरा के परमार नगर, घराना और बच्छवाईं क्षेत्रों में भी बरसात से हुए नुकसान का जायजा लिया।
इस दौरान विधायक जयसिंपुर यादविंद्र गोमा, डीसी डॉ. निपुण जिंदल और एसपी शालिनी अग्निहोत्री जयसिंहपुर के कडाना गांव में सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण बरसात से प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने जेसीबी के माध्यम से पहुंचे।
डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि भारी बरसात से प्रभावित हुए लोगों के लिए प्रशासन द्वारा जयसिंहपुर में दो तथा धीरा उपमंडल में पांच रिलीफ कैंप लगाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जयसिंहपुर की ग्राम पंचायत देहरू के 15 परिवारों के घरों को बारिश से नुकसान हुआ है तथा प्रशासन ने राजकीय प्राथमिक स्कूल देहरू में स्थापित रिलीफ कैंप में उनके ठहरने की व्यवस्था की है।
वहीं धीरा उपमंडल के अंतर्गत पनापर खोली पंचायत के 7 परिवारों के घरों को बारिश से नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने उनके लिए राजकीय माध्यमिक पाठशाला पनापर खोली तथा सामुदायिक भवन में रिलीफ कैंप स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि इन राहत शिविरों में इन सभी परिवारों के रहने और खाने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जा रही है।
यह रहे उपस्थित
इस दौरान एसडीएम पालमपुर डॉ. अमित गुलेरिया, कार्यकारी एसडीएम जयसिंहपुर अभिषेक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग विजय वर्मा, बीडीओ लंबागांव सिकंदर कुमार, बीडीओ सुलह योगिंदर कुमार, तहसीलदार पालमपुर सार्थक शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जयसिंहपुर। कांगड़ा जिला के जयसिंहपुर में रेस्ट हाउस में काम करने वाले एक कर्मचारी के लापता होने की खबर है। लापता कर्मचारी की पहचान धर्म सिंह के रूप मे हुई है। धर्म सिंह PWD के रेस्ट हाउस में बेलदार के पद पर कार्यरत था। परिजनों ने धर्म सिंह को सभी जगह तलाश कर लिया है, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।
धर्म सिंह के भतीजे किशन सिंह का कहना है कि शनिवार को उनकी और एक अन्य कर्मचारी की ड्यूटी रेस्ट हाउस में लगी थी और शनिवार को दोपहर मे धर्म सिंह घर भी आए थे। रविवार को सुबह दूसरा कर्मचारी रेस्ट हाउस पहुंचा।
किशन सिंह ने बताया कि दूसरे कर्मचारी को धर्म सिंह ड्यूटी पर नहीं मिला, जबकि उसकी साइकिल रेस्ट हाउस के परिसर में ही खड़ी थी। उसने धर्म सिंह के परिजनों से सम्पर्क किया तो पता चला कि वह घर पर भी नहीं है। इसके बाद उसकी हर जगह तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।
इस बारे मे PWD विभाग के SDO संसार चन्द का कहना है कि धर्म सिंह के परिजनों ने उनको अवगत करवाया था कि वह ड्यूटी के दौरान गायब हो गया है। उसकी गुमशुदगी की शिकायत लम्बा गांव पुलिस स्टेशन में दर्ज करवा दी गई है। मामले में लम्बा गांव के SHO प्रेमपाल का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस लापता हुए बेलदार की तलाश कर रही है।