देहरा क्षेत्र के डोहग दरकाटा का है वीडियो
कांगड़ा। हिमाचल में सूखी ठंड सितम ढा रही है। कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा भी छा रहा है। कांगड़ा जिला में भी हालात ऐसे हैं। कांगड़ा जिला के देहरा क्षेत्र में तो हालात और भी खराब हैं। यहां हरिपुर, बंगोली, भटोली, इंदिरा कॉलोनी, गुलेर, नंदपुर आदि क्षेत्रों में धुंध पड़ रही है।
ऊना और धौलाकुआं में सर्दी का टूटा रिकॉर्ड, भीषण ठंड ने ढाया सितम
धूप के लिए लोग तरह रहे हैं। इन क्षेत्रों में काफी ठंड पड़ रही है। सुबह गाड़ियों पर कोहरे की परत जम जा रही है। ऐसा लग रहा मानो बर्फ पड़ी हो। ऐसा ही एक वीडियो जिसमें कार पर कोहरा जमा है देहरा क्षेत्र के डोहग (दरकाटा) का सामने आया है। वीडियो डोहग दरकाटा से डॉ मुनीश धरवाल ने भेजा है।