Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

सिरमौर : हरिद्वार में संस्कार कर घर लौट रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक घायल

ओवरटेक कर रही गाड़ी को बचाते वक्त पेश आया हादसा

नाहन। जिला सिरमौर के नाहन शहर के यशवंत विहार में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मारुति सुजुकी शोरूम के पास एक हादसा पेश आया है। यहां पर हरिद्वार में अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे सोलन जिला के कुनिहार निवासी विक्रम सिंह का परिवार हादसे का शिकार हो गया।

सीमेंट कंपनी विवाद : अडानी ग्रुप के खिलाफ लीगल एक्शन को तैयार हिमाचल सरकार

घटना शुक्रवार शाम करीब चार बजे की है। ओवरटेक कर आ रही गाड़ी को बचाते उनकी कार सड़क किनारे पार्क की नई कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिना नंबर वाली कार क्षतिग्रस्त हो गई।

शिमला : एक के बाद एक चार मकानों में भड़की आग, सारा सामान जलकर राख

गाड़ी में पांच लोग सवार थे, जिसमें एक महिला, बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं। दुर्घटना में परिवार के एक सदस्य को सिर पर चोट लगी है। कार चालक विक्रम का कहना है कि वह ओवरटेक कर रही गाड़ी को बचा रहा था कि सड़क के किनारे जगह न मिलने के कारण उसकी कार खड़ी गाड़ी से जा टकराई।

 

इस दुर्घटना में कुनिहार निवासी विक्रम की गाड़ी सहित मारुति शोरूम की नई गाड़ी को नुकसान हुआ है। पुलिस थाना प्रभारी राजेश पाल ने बताया कि उन्हें यशवंत विहार में कार दुर्घटना की कोई जानकारी नहीं है। उन लोगों का आपसी समझौता हो गया होगा।

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें