Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Mandi State News

हिमाचल : टशीगंग पोलिंग स्टेशन सबसे अधिक ऊंचा, एहलमीं व शाकटी सड़क से बहुत दूर

मंडी संसदीय क्षेत्र में स्थापित होंगे 2213 पोलिंग स्टेशन

मंडी। हिमाचल के मंडी संसदीय क्षेत्र में 13 लाख 59 हजार 497 मतदाता हैं, जिनमें पुरुषों की संख्या 6 लाख 90 हजार 534 और महिलाओं की संख्या 6 लाख 68 हजार 963 है। इनमें 12900 सर्विस हैं।

जोगिन्द्रनगर विधानसभा में सबसे अधिक 1,02,108 मतदाता हैं, जबकि लाहौल और स्पीति विधानसभा में सबसे कम 25,732 मतदाता हैं। पूरे संसदीय क्षेत्र 15347 दिव्यांग मतदाता हैं और 85 वर्ष की अधिक आयु के 13209 मतदाता हैं।

हिमाचल में अब तक लोकसभा का सफर, एक चुनाव में थी 6 सीटें- डिटेल में जानें

 

मंडी जिला में कुल 866859 मतदाता हैं। इनमें से धर्मपुर विधानसभा में 82247 मतदाता हैं। धर्मपुर विधानसभा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। धर्मपुर विधानसभा में पुरुष मतदाता 40185 मतदाता हैं और 41075 महिला मतदाता हैं।

मंडी संसदीय क्षेत्र में 2213 पोलिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इनमें शहरी क्षेत्रों में 120 और ग्रामीण क्षेत्रों में 2093 पोलिंग स्टेशन होंगे। इनमें से 98 पोलिंग स्टेशन शैडो जोन में होंगे। सबसे अधिक 1403 मतदाता मंडी जिला के सुंदरनगर विधानसभा के चौगान स्टेशन में है। वहीं सबसे कम 16 मतदाता किन्नौर जिला के पोलिंग स्टेशन का में हैं।

हिमाचल : श्री राम मंदिर के होर्डिंग्स हटाने से भाजपा खफा, चुनाव आयोग से शिकायत

 

लाहौल स्पीति का टशीगंग पोलिंग स्टेशन सबसे अधिक 15,256 फीट उंचाई पर स्थापित होगा। वहां पर 52 मतदाता हैं। सड़क से अधिक दूरी पर भरमौर का एहलमीं और बंजार विधानसभा का शाकटी पोलिंग स्टेशन है। ये पोलिग स्टेशन 14 किलोमीटर दूर हैं।

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा जिला में रैलियों और जनसभा के लिए ग्राउंड चिह्नित

 

मंडी संसदीय क्षेत्र की 17 विधानसभाओं भरमौर, लाहौल-स्पीति, मनाली, कुल्लू, बंजार, आनि, करसोग, सुंदरनगर, नाचन, सराज, द्रंग, जोगिंद्रनगर, मंडी, बल्ह, सरकाघाट, रामपुर और किन्नौर है। इनमें से 9 विधानसभाएं अनारक्षित हैं जबकि 5 अनुसूचित जाति और 3 जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

 

लोकसभा चुनाव : हिमाचल में 5638422 मतदाता, 138918 पहली बार डालेंगे वोट

 

 

 

फॉर्म पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और सीएम सुक्खू के फोटो पर जताई आपत्ति

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा में धारा-144, लाठी लेकर चलने पर भी होगी मनाही

 

 

ऊना : रक्कड़ कॉलोनी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने देश राज शर्मा 

हमीरपुर : इन नंबरों पर करें आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत 

 

लोकसभा चुनाव : मंडी में उड़न दस्ते गठित, रिश्वत देने और लेने वालों की नहीं खैर 

मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर जयराम ने लगाया विराम-पढ़ें खबर 

हिमाचल : ससुर पेंशनर तब भी बहू को मिलेंगे 1500 रुपए , परिवार नकल की जरूरी

 

Breaking : हिमाचल में HRTC कंडक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट

 

 

ऊना-इंदौर ट्रेन शुरू, हिमाचल से अब सीधा प्रयागराज जा सकेंगे लोग

 

लोकसभा चुनाव : कल होगा तिथियों का ऐलान, सोशल मीडिया पर होगी लाइव स्ट्रीम 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24