आईएएस, आईपीएल, एचएएस अधिकारी बदले
शिमला। हिमाचल में पिछले 24 घंटे के अंदर 19 आईएएस, 13 आईपीएस, 25 एचपीएस, चार एचएएस, 49 तहसीलदार, 69 नायब तहसीलदार बदले हैं। प्रदेश के 8 जिलों के डीसी बदले गए हैं। डीसी शिमला, कांगड़ा, चंबा, ऊना, हमीरपुर, कुल्लू, किन्नौर और मंडी को बदल दिया गया है। अनुपम कश्यप को डीसी शिमला लगाया है। अमरजीत सिंह हमीरपुर के डीसी होंगे।
हिमाचल में 69 नायब तहसीलदार बदले, 20 को मिली नई तैनाती-देखें लिस्ट
हेमराज बैरवा को कांगड़ा डीसी के पद पर तैनाती दी है। अपूर्व देवगन डीसी मंडी होंगे। मुकेश रेपसवाल डीसी चंबा के पर सेवाएं देंगे। तोरूल एस रवेश डीसी कुल्लू होंगी। डा अमित शर्मा डीसी किन्नौर के पद पर सेवाएं देंगे। जतिन लाल डीसी ऊना होंगे।
मंडी : कार की फ्रंट सीट पर बैठी थी महिला, अचानक गिरा बड़ा पत्थर, गई जान
एसपी ऊना, हमीरपुर, कुल्लू, बिलासपुर और किन्नौर बदले हैं। साक्षी वर्मा एसपी मंडी, डा कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन एसपी कुल्लू, श्रृष्टि पांडे एसपी किन्नौर और विवेक एसपी बिलासपुर होंगे। पदम चंद एसपी हमीरपुर होंगे। राकेश सिंह को ऊना में तैनाती दी है।
हिमाचल : 6 IPS अधिकारियों के तबादले, साक्षी वर्मा होंगी एसपी मंडी
भविष्य में और तबादले भी हो सकते हैं। आखिर बड़ी संख्या में तबादले क्यों रहे हैं। आपको बताते हैं। बता दें कि इसी साल लोकसभा चुनाव होने हैं।
लोकसभा चुनाव के मध्यनजर भारत चुनाव आयोग ने एक स्टेशन पर तीन साल पूरा करने वाले अधिकारियों को ट्रांसफर करने के निर्देश के दिए हैं। इन्हीं निर्देशों की अनुपालन के चलते ऐसा किया जा रहा है।