Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

राज्यपाल बोले- देवभूमि हिमाचल की पवित्रता को खंडित कर रहा नशा, छेड़ना होगा अभियान

हमारे गांव नशे से मुक्त हो इसके लिए प्रयास करना चाहिए

पालमपुर। हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मंगलवार को कांगड़ा जिले के खडुल में जगत तारणी माता मंदिर के रजत जयंती समर्पण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यह मंदिर क्षेत्र के लोगों के लिए अटूट श्रद्धा का केंद्र है। उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं के पास लोग जाते नहीं है, बल्कि बुलावा आता है तभी जाते हैं। इसी कारण मुझे यहां आने का मौका मिला है। देवी-देवताओं का आशीर्वाद हो तभी कार्य संभव हो पाते हैं।

जॉब अलर्ट : SSB में 1,656 पदों पर भर्ती का मौका, लास्ट डेट नजदीक-जल्द करें आवेदन

 

राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि कहा जाता है। यहां लोगों का देवी-देवताओं पर अटूट विश्वास और आस्था है, जो लोगों को सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि देवभूमि की यह पवित्रता बनाए रखने के लिए हम सबको योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे के कारण यह पवित्रता खंडित हो रही है। हम सबको मिलकर इसके प्रति अभियान छेड़ना चाहिए तथा हमारे गांव नशे से मुक्त हो इसके लिए प्रयास करना चाहिए।

मंडी : बासता में मिला अज्ञात महिला का शव, गले पर चाकू से वार कर ली गई जान

 

उन्होंने स्थानीय लोगों से केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। राज्यपाल ने मंदिर के संयोजक और संस्थापक राकेश कुमार द्वारा धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से अपनी संस्कृति, समाज और संस्कारों को पोषित करने पर बधाई दी। इससे पूर्व, राज्यपाल ने जगत तारणी माता मंदिर में आयोजित यज्ञ में पूर्ण आहूति दी। उन्होंने मंदिर परिसर में रूद्राक्ष का पौधा भी रोपित किया। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। इस अवसर पर राज्यपाल ने रजत रियाल्च ने कांगड़ा जिले पर प्रकाशित काफी टेबल बुक का विमोचन किया।

हिमाचल कैबिनेट बैठक आज, लिए जाएंगे अहम फैसले

 

स्थानीय विधायक तथा हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने राज्यपाल का स्वागत किया। दिव्य सेवा मिशन के संस्थापक डॉ. आशीष गौतम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ऋषि भूमि है, यहां कार्य करना सौभाग्य की बात है। गांव का विकास कैसे संभव है यह राकेश शर्मा ने करके दिखाया है। उन्होंने स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने पर बल देते हुए कहा कि स्थानीय उत्पाद को प्रोत्साहन मिलेगा तभी देश का विकास संभव है।

हिमाचल : JOA IT पोस्ट कोड 817 पेपर लीक मामले में 10 पर FIR

 

जगत तारणी माता मंदिर के संयोजक और संस्थापक राकेश शर्मा ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा कहा कि मंदिर के माध्यम से क्षेत्र में अनेक विकास गतिविधियों को संचालित किया जा रहा है। उन्होंने खडुल में दिव्य सेवा मिशान की शाखा स्थापित करने के लिए 2.51 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह जिले में हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए अनेक गतिविधियां भी संचालित कर रहे हैं। विद्यार्थियों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया

 

HRTC बस का धर्मशाला-अनूपगढ़ रूट : जानें की टाइमिंग और किराया

 

हिमाचल : निजी क्षेत्र में रोजगार का मौका, 15 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन 

 

जॉब अलर्ट : IB में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर के 797 पदों पर भर्ती-आवेदन शुरू

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

“ग्रीन एंड क्लीन नूरपुर” अभियान : पौधा लगाकर खींचों सेल्फी, इस पते पर भेजो

सर्वश्रेष्ठ रहने वाले प्रतिभागी को किया जाएगा सम्मानित

ऋषि महाजन/नूरपुर। लोगों में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने व जागरूकता बढ़ाने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा “ग्रीन एंड क्लीन नूरपुर” अभियान शुरू किया गया है। अभियान 2 से 7 जून तक चलेगा।

एसडीएम गुरसिमर सिंह ने बताया कि 5 जून को मनाए जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर प्रशासन द्वारा उपमंडल स्तर पर इस विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता व संवेदनशीलता बढ़ाना है।

Breaking : इलेक्ट्रीशियन का यह फाइनल रिजल्ट घोषित, HPSSC हमीरपुर ने ली थी परीक्षा

 

एसडीएम ने बताया कि इस दौरान उपमंडल में गांव स्तर तक पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया है। इसके तहत लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा अपने क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।

जॉब अलर्ट : कांगड़ा जिला में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर के 350 पदों होगी भर्ती

 

इस अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने के प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए प्रशासन द्वारा ग्रीन सेल्फी कॉम्पटिशन भी शुरू किया गया है। जिसमें हिस्सा लेने के लिए कोई भी व्यक्ति पौधरोपण तथा सफाई कार्य में भाग लेते हुए अपनी सेल्फी खींच कर उसे उपमंडलाधिकारी, नूरपुर के ई-मेल (sdmnur-kan-hp@nic.in) पर अपने पूर्ण पते सहित भेज सकता हैं।

ऊना : सुरक्षा गार्ड, कार ड्राइवर के पदों पर होगी भर्ती, 21 हजार तक मिलेगा वेतन 

उन्होंने बताया कि इस अभियान में सर्वश्रेष्ठ रहने वाले प्रतिभागी को 12 जून को उपमंडल स्तर पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। एसडीएम गुरसिमर सिंह ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों, एनजीओ, युवक व महिला मंडलों सहित क्षेत्रवासियों से प्रशासन की इस मुहिम के साथ जुड़ने व ग्रीन सेल्फी कॉम्पटिशन में भाग लेने का आग्रह किया है।

हिमाचल : डॉक्टर्स की पेन डाउन स्ट्राइक खत्म, मांगों को लेकर सीएम ने दिया आश्वासन

 

नूरपुर पुलिस ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर, करोड़ों की संपत्ति अटैच-सख्त होगा अभियान

 

धूप खिलते ही पहाड़ों की रानी शिमला में आई मुसीबत, धंसी सड़क-पड़ी दरारें

 

हिमाचल : एक और पश्चिमी विक्षोभ हो सकता है सक्रिय, कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज- जानें

 

Job Alert : सोलन में 180 पदों को भरने के लिए इस दिन होंगे साक्षात्कार

HRTC बस का जोगिंद्रनगर से गुरुग्राम वाया कांगड़ा-देहरा रूट : जानें टाइमिंग व किराया

 

जॉब अलर्ट : धर्मशाला में 50 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Kangra State News

नूरपुर पुलिस ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर, करोड़ों की संपत्ति अटैच-सख्त होगा अभियान

एसपी पुलिस जिला नूरपुर ने दी जानकारी

ऋषि महाजन/नूरपुर। हिमाचल के पुलिस जिला नूरपुर की पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान तेज गति से चला हुआ है। नशा तस्करों को पकड़ा ही नहीं जा रहा बल्कि उनकी संपत्ति को भी सीज किया जा रहा है। पुलिस जिला नूरपुर ने पिछले दो तीन साल में 9.87 करोड़ रुपए की संपत्ति को सीज किया गया है।

HPSSC परीक्षाओं के रिजल्ट को मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कही यह बात-पढ़ें

 

करीब 3.25 करोड़ रुपए कैश रिकवर कर सरकारी खजाने में जमा करवाया है। करीब तीन करोड़ रुपए का चिट्टा पकड़ा है। पुलिस जिला नूरपुर के एसपी अशोक रतन ने बताया कि पुलिस जिला नूरपुर से गठन से अब तक क्षेत्र में एनडीपीएस के 94 केस दर्ज हुए हैं।

इसमें 3.40 किलोग्राम चिट्टा पकड़ा है। दो तीन मामलों में तो पुलिस ने बड़ी खेफ बरामद की है। एक मामले में 1 किलो से अधिक चिट्टा और एक करोड़ रुपए पकड़े हैं। इससे यह लगता है कि कई बड़े सप्लायर को पकड़ा गया है।

HRTC बस का जोगिंद्रनगर से गुरुग्राम वाया कांगड़ा-देहरा रूट : जानें टाइमिंग व किराया

 

उन्होंने कहा कि नशा तस्करों को पकड़े जाने के बाद उनकी संपत्ति की जांच की गई। एनडीपीएस एक्ट के सेक्शन 68 के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई गई। इस साल तीन मामलों में 2.92 करोड़ रुपए की संपत्ति सीज की है। दो तीन दिन पहले 1 करोड़ 74 लाख की संपत्ति सीज हुई है। इस मामले में 27 लाख आरोपी के खाते में थे। इसके अलावा वाहन आदि को सीज किया गया।

ओडिशा : तीन ट्रेनों में टक्कर, 233 की गई जान-900 घायल, कम पड़ गए अस्पताल

एसपी अशोक रतन ने बताया कि जब से पुलिस जिला नूरपुर बना है तब से 3.25 करोड़ कैश की रिकवरी कर उसे सरकारी खजाने में जमा करवाया है। पुलिस जिला नूरपुर में नशा तस्करों की अब तक 9.87 करोड़ रुपए पापर्टी दो तीन साल में सीज हुई है। कंफर्म करके संपत्ति को अटैच कर दिया गया है।

एसपी ने कहा कि अगर हम किसी नशा तस्कर को पकड़ते हैं और साथ साथ उनकी संपत्ति को भी अटैच करते हैं तो नशे के छेड़े अभियान में सफलता मिलेगी और मिल भी रही है। आने वाले समय में नशा तस्करों पर और अधिक सख्ती बरती जाएगी।

धूप खिलते ही पहाड़ों की रानी शिमला में आई मुसीबत, धंसी सड़क-पड़ी दरारें

हिमाचल : एक और पश्चिमी विक्षोभ हो सकता है सक्रिय, कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज- जानें

 

Job Alert : सोलन में 180 पदों को भरने के लिए इस दिन होंगे साक्षात्कार

हिमाचल भवन दिल्ली और चंडीगढ़ में कमरे का किराया हुआ डबल-जानिए नया रेट

जॉब अलर्ट : धर्मशाला में 50 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Education Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल विधानसभा में बाल सत्र 12 को : देशभर के 68 छात्र बनेंगे मंत्री व विधायक

वर्तमान के राजनीतिक व सामाजिक मुद्दे उठाएंगे

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 12 जून को “बाल सत्र” का आयोजन किया जाएगा। “विश्व बाल श्रम दिवस” के अवसर पर डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित इस सत्र में देश भर के 68 छात्र राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों पर अपनी आवाज़ दुनिया के सामने मुखर करेंगे।

Breaking : CBSE ने 10वीं व 12वीं अनुपूरक परीक्षा की डेटशीट की जारी

 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने बताया कि यह बच्चे हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के तत्वाधान में 3 माह तक चले बच्चों की सरकार कैसी हो, अभियान के तहत चुने गए हैं। इसमें सरकारी, गैरसरकारी स्कूलों के कुल 1,085 छात्रों ने अपनी समस्याओं और उनके सुझावों पर वीडियो बनाया और रजिस्टर किया जिसकी अवधि 1 अप्रैल से 25 मई रखी गई थी।

कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती रैली, दूसरे चरण के लिए शॉर्टलिस्ट युवक जरूर पढ़ें यह खबर 

 

बच्चों की एंट्रीज देश भर के कुल 9 राज्यों से आई हैं जिनमें हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखण्ड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, गुजरात, असम, बिहार राज्य है। प्रमुख इन छात्रों के चयन के लिए डिजिटल बाल मेला द्वारा गठित जजेस की टीम ने छात्रों का मूल्यांकन उनके द्वारा रखे गए सुझाव, समस्या की गंभीरता एवं इन्हें रखने के तरीके के आधार पर किया।

मंडी : करसोग-मैहड़ी रोड पर खाई में गिरी HRTC बस, 40 से अधिक लोग घायल

चयन प्रक्रिया कुल 3 भागों में बाटी गई है इनमें पहले भाग में वीडियो क्राइटेरिया पूरा करने वाले 585 छात्रों का चयन हुआ। दूसरे चरण में बच्चों की अभिव्यक्ति के आधार पर 285 बच्चे पैनल द्वारा चयनित किए गए।

अब तीसरे एवं आखिरी चरण में छात्रों द्वारा उठाए गए मुद्दों की अहमियत एवं सुझावों की ज़रूरत के आधार पर 68 बच्चों की चयन प्रक्रिया जारी है जिसका परिणाम जल्द जारी कर दिया जाएगा।

वहीं, बाल सत्र में भाग ले रहे केबीसी फेम अरुणोदय व अन्य छात्रों ने वर्तमान परिदृश्य में राजनीति पर अपने विचार रखे और आज के समय में राजनेताओं और सरकारों को किस तरह से काम करना चाहिए इसको लेकर राय रखी।

ज्वालामुखी की महिला नादौन में चला रही थी सैक्स रैकेट, पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश 

सुक्खू की घोषणा : पौंग में चलेंगे शिकारे, पानी में तैरने वाले होटल-70 करोड़ होंगे खर्च 

शिमला समर फेस्टिवल में लगेगा मनोरंजन का तड़का, ऑडिशन शुरू-हर रोज होंगे 

चंबा: गहरी खाई में गिरी कार, एक की गई जान- दो घायल

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Shimla State News

हिमाचल में ‘हटेगी फुलणू, लौटेगी चरागाह’ अभियान शुरू, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

लोगों को जागरूक करने के लिए 8 दिन चलेगा अभियान

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर ‘हटेगी फुलणू, लौटेगी चरागाह’ अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को वनों की आग की रोकथाम और लैंटाना प्रभावित क्षेत्रों में पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली के बारे में जागरूक करना है।

हिमाचल : नशे में धुत्त बेटे ने ले ली पिता की जान, दादी पर भी किया हमला

मुख्यमंत्री ने कहा कि वनों की आग न केवल वन सम्पदा बल्कि क्षेत्र की जैव विविधता, वातावरण और पारिस्थितिकी को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि गर्मियों में सूखे के दौरान वन चीड़ की पत्तियों और सूखे घास-फूस से भर जाते हैं। उन्होंने कहा कि वनों में आग के कारण न सिर्फ वन सम्पदा प्रभावित होती है बल्कि भूमि की उर्वरता के साथ-साथ जल स्त्रोतों को भी नुकसान पहुंचाता है।

मुख्यमंत्री ने वन संपदा संरक्षण और हानिकारक खरपतवार को जड़ से उखाड़ने के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आठ दिन तक चलने वाला यह अभियान 28 मार्च को संपन्न होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वनों के संरक्षण में जन जागरूकता के महत्व पर बल देते हुए कहा कि वन राज्य के लिए बहुमूल्य सम्पत्ति है और हर वर्ष गर्मियों के दौरान वनों में आग की घटनाएं बढ़ जाती हैं जिससे करोड़ों की वन संपदा और अन्य जीव-जंतुओं का नुकसान होता है।

बद्दी : प्राइवेट बस ने बाइक को मारी टक्कर, चार युवकों की गई जान

उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से इसे रोकने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जंगल की आग से पारिस्थितिकी तंत्र और अर्थव्यवस्था दोनों पर दुष्प्रभाव पड़ता है। उन्होंने लोगों से इस अभियान को सफल बनाने के लिए वन विभाग को पूर्ण सहयोग देने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लैंटाना खरपतवार विशेष तौर पर राज्य के निचले क्षेत्रों में पारिस्थितिकी तंत्र को बुरी तरह प्रभावित करता है और इसमें लोगों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लैंटाना कृषि तथा वन भूमि दोनों के लिए ही हानिकारक है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लैंटाना उन्मूलन पर पोस्टर और वनों में आग पर एक पुस्तिका भी जारी की।

प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल (एचओएफएफ) राजीव कुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और अभियान की गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि आठ दिनों के इस अभियान के दौरान प्रचार टीम पारिस्थितिकी बहाली के अंतर्गत 48 केंद्रों तक पहुंच कर लोगों को जागरूक करेगी।

इन वाहनों में लोगों को वनों में आग से निपटने के प्रति जागरूकता सामग्री उपलब्ध होगी। मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक हरीश जनारथा, हिमाचल प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, प्रधान सचिव ओंकार चंद शर्मा, कैम्पा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नागेश कुमार सहित अन्य गणमान्य व वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Shimla State News

नशे के कारोबार पर लगाम लगाने जुटी शिमला पुलिस, 24 घंटे में 4 नशा तस्कर धरे

शिमला। जिला शिमला में अलग-अलग स्थानों पर पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने चार नशा तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। NDPS एक्ट के तहत 4 मामले दर्ज किए गए हैं। दो मामले थाना रामपुर में चिट्टे के है जहां एक युवक सोनम के पास 7.57 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया वहीं दूसरे युवक से 3.69 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

शिमला शहर में पानी के दामों में बढ़ोतरी पर भाजपा उग्र-दी यह चेतावनी 

 

तीसरा मामला शिमला के बालूगंज का है जहां राजेंद्र नाम के युवक से 91 ग्राम चरस बरामद की गई है। चौथा मामला रोहड़ू थाने का है जहां युवक से 14 बोतल कफ सिरप RX कोर्डिन बरामद की गई है। चारों मामलों पर संबंधित थानों में FIR दर्ज की गई है।

एएसपी रमेश शर्मा ने लोगों से ड्रग फ्री ऐप के माध्यम से पुलिस को सूचना देने अपील की है। शिमला पुलिस ड्रग्स फ्री अभियान के तहत जगह-जगह पर अभियान चला रही है और नशा कहां से हिमाचल आ रहा है इस पर काम कर रही है। पिछले काफी समय से शिमला जिला में नशे का कारोबार काफी बढ़ गया है। लोगों के सहयोग से ही नशे पर काबू पाया जा सकता है। लोग पुलिस को सुचना दें। पुलिस जानकारी देने वाले व्यक्ति की सुचना गुप्त रखती है।