शिमला। हिमाचल प्रदेश में 14वीं विधानसभा के चुनावी परिणाम 8 दिसंबर यानी कल आएंगे। सुबह 8 बजे से 68 मतगणना केंद्रों पर मतगणना शुरू होगी। मतगणना के लिए लगभग 10 हजार कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रदेश की सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं।
ऊना : बाइक और स्कूटी में जोरदार टक्कर, एक युवक गंभीर घायल
बहुजन समाजवादी पार्टी के 53, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के 29, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के 11, हिमाचल जन क्रांति पार्टी के 6, हिन्दू समाज पार्टी तथा स्वाभिमान पार्टी के 3-3, हिमाचल जनता पार्टी, भारतीय वीर दल, सैनिक समाज पार्टी तथा राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 1-1 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या 99 है।
हिमाचल विधानसभा चुनाव में इस बार कुल 412 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 24 महिला जबकि 388 पुरुष उम्मीदवार हैं। मंडी जिला के जोगिन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक 11 प्रत्याशी, जबकि न्यूनतम प्रत्याशियों की श्रेणी में जिला चंबा का चुराह विधानसभा क्षेत्र, लाहौल-स्पीति तथा मंडी जिला का द्रंग विधानसभा क्षेत्र शामिल है, जहां मात्र तीन-तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
प्रदेश में कुल 55,92,828 मतदाता थे. जिनमें से 42,34,985, मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। इस बार वर्ष 2017 के 75.57% के मुकाबले थोड़ा ज्यादा 75.72% है। इस बार 1,27, 287 पोस्टल बैलेट जारी किए गए थे। इसके अलावा दिव्यांग, 80 वर्ष से अधिक आयु और आवश्यक सेवाओं वाले वोटरों में से भी 38,207 ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया है।
सर्विस पोस्टल बैलेट 33 फीसदी ही पहुंचे है. बाकी 87 फीसदी पोस्टल बैलेट पहुंच गए है. यानि कुल मिलाकर 75 हज़ार पोस्टल बैलेट पहुंच चुके हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। लोग चुनाव आयोग के पोर्टल पर परिणाम देख सकेंगे।
मंडी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने जानकारी दी है कि मंडी जिले में विधानसभा चुनाव-2022 की मतगणना के दृष्टिगत आगामी 8 दिसंबर, 2022 को ‘ड्राई डे’ घोषित किया गया है। इस दिन मंडी जिले में शराब व नशीले पदार्थ आदि के विक्रय व वितरण पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 8 दिसंबर को मंडी जिले में विविध मतगणना केंद्रों में निर्विघ्न एवं शांतिपूर्वक मतगणना का कार्य संचालित कराने एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना हो, को ध्यान में रखते हुए मंडी जिले में नशीली शराब या अन्य नशीले पदार्थ होटल, केटरिंग हाउस, दुकान, सार्वजनिक या निजी स्थान, मतगणना परिधि क्षेत्र आदि में विक्रय व वितरण पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। आदेशों की उल्लंघना करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मंडी जिले के मतगणना केंद्र भवनों के शिक्षण संस्थानों में बच्चों को विशेष अवकाश रहेगा जिला निर्वाचन अधिकारी अरिंदम चौधरी ने बताया कि मंडी जिले के तमाम मतगणना केंद्रों में 8 दिसंबर को प्रातः 8 बजे मतगणना शुरू होगी।
मतगणना के लिए अधिकृत किए गए शिक्षण संस्थानों में बच्चों को इस दिन विशेष अवकाश रहेगा। हालांकि, मंडी जिले के अन्य सभी शिक्षण संस्थान सामान्य तौर पर खुले रहेंगे।
शिमला। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 12 नवंबर को मतदान है जिसके लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की भी ड्यूटी लग गई है। HRTC की लगभग 2,400 बसें पोलिंग पार्टियों को लेकर मतदान केंद्रों तक जाएंगी। आज से यह प्रक्रिया शुरू हो गई है।
मंगलवार को शिमला के आईएसबीटी से चौपाल, जुब्बल-कोटखाई, रोहडू और खड़ापत्थर पोलिंग बूथ के लिए कर्मचारी रवाना हुए। चयनित जगहों में कल इन कर्मचारियों की अंतिम चुनावी रिहर्सल होनी है। ड्यूटी के चलते 12 नवंबर तक रूटों पर लोगों को HRTC की बसें कम मिलेंगी।
प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए संबंधित डिपो से बसें भेजी जा रही हैं। विधानसभा चुनाव के लिए बनाए गए नोडल परिवहन अधिकारी ने सभी RM के साथ बैठक कर प्लान तैयार किया है।
ये बसें जहां पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र में छोड़ने जाएंगी, वहीं मतदान खत्म होने के बाद भी कर्मचारियों को लाने और EVM मशीनों को स्ट्रॉन्ग रूम तक पहुंचाने की ड्यूटी पर भी तैनात रहेंगी। इसके लिए HRTC की ओर से ड्राइवरों-कंडक्टरों को विशेष दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
शिमला में 232 बसें चुनाव ड्यूटी पर जाएंगी। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 30 बसें, ठियोग के लिए 35, जुब्बल कोटखाई के लिए 27, चौपाल के लिए 30, रोहड़ू के लिए 25, शिमला ग्रामीण के लिए 30, शिमला शहरी के लिए 11 और कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के लिए 22 बसें चुनावी ड्यूटी पर हैं। इन सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए औसतन 3 बसें रिजर्व में रखी गई।
खास बात ये है कि इन बसों में GPS (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) लगाया गया है, ताकि बसों को ट्रैक करके पता लगाया जा सके कि वह किस रूट से होकर जा रही हैं। बसों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 0177-2800111 पर संपर्क कर सकते हैं।
धर्मशाला। कांगड़ा जिला में विधानसभा के आम चुनावों के लिए भरे नामांकन पत्रों की जांच आज जिले के 14 विधानसभा क्षेत्र में संपन्न कर दी गई है।
वहीं, नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में एक प्रत्याशी के नामांकन पर आपत्ति के चलते नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया कल तक स्थगित कर दी गई है। जांच के दौरान जिले में अभी तक 11 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द हुए हैं। वहीं एक प्रत्याशी ने नामांकन वापिस ले लिया है।
आज छंटनी के दौरान दो मुख्य दलों के प्रमुख प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए जाने पर नूरपुर विधानसभा से सुनीता देवी एवं अम्बर महाजन, फतेहपुर से जीत कुमार, जयसिंहपुर से स्वरूप कुमार, सुलाह से कपिल सेपहिया, कांगड़ा से रजत चौधरी एवं पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से बृज बिहारी लाल बुटेल के नामांकन कवरिंग उम्मीदवार होने के नाते स्वतः ही रद्द हो गए। जबकि 08-फतेहपुर नवीन बटलाहरिया ने अपना नामांकन वापिस लिया।
वहीं, ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से अनिल कुमार, सुलह से शेर सिंह एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से यतिन्द्र कुमार के नामांकन पत्रों में त्रुटि के चलते उनके नामांकन खारिज किए गए।
जबकि सुलह विधानसभा क्षेत्र से सुमन कुमार जिन्होंने भारतीय राजनीतिक विकल्प पार्टी एवं निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर दो नामांकन भरे थे उनका भारतीय विकल्प पार्टी वाला नामांकन रद्द कर दिया गया है। जिला में अब कुल 117 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध हैं तथा नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 29 अक्तूबर तक है।
75.57 फीसदी ने डाला था वोट, 2003 में 74.51% हुई थी वोटिंग
शिमला। हिमाचल में वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में लोगों ने बंपर वोटिंग की थी और पिछले 25 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। वर्ष 1993 विधानसभा चुनाव में 71.50, 1998 में 71.23, 2003 में 74.51, 2007 में 71.61 और 2012 में 72.69 फीसदी मतदान हुआ था। वर्ष 2017 में 75.57 फीसदी लोगों ने मतदान किया। हिमाचल के 13 विधानसभा क्षेत्रों में 80 फीसदी के अधिक, 47 में 70 फीसदी से अधिक और 80 फीसदी के कम और 8 विधानसभा क्षेत्रों में 60 फीसदी के ज्यादा और 70 प्रतिशत से कम वोट डले थे।
सबसे अधिक मतदान दून विधानसभा क्षेत्र में 89.63 प्रतिशत दर्ज किया गया था और सबसे कम शिमला में 64.31 फीसदी रहा था। मनाली में 80.04, बंजार में 81.74, सराज में 84.50, दरंग में 81.65, बल्ह में 81.50, श्रीनैनादेवी में 83.92, नालागढ़ में 85.21, पच्छाद में 80.83, नाहन में 83.49, पांवटा साहिब में 81.09, शिलाई में 85.43, जुब्बल कोटखाई में 81.30 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया था।
चुराह में 77.38, भरमौर 72.75, चंबा 72.19 डलहौजी 74.54, भटियात 74.52, नूरपुर में 77.23, इंदौरा में 72.54, फतेहपुर में 72.61, ज्वाली में 75.00, देहरा में 71.69, ज्वालामुखी में 74.31, सुलह में 72.37, नगरोटा में 78.95, कांगड़ा में 77.15, शाहपुर में 75.29, धर्मशाला में 76.35, पालमपुर में 72.89,लाहौल स्पीति में 73.37, कुल्लू में 76.46, आनी में 78.20, करसोग में 76.56, सुंदरनगर में 77.17, नाचन में 79.57, जोगिंद्रनगर में 73.67, धर्मपुर में 65.93, मंडी में 77.44,सुजानपुर में 74.59, हमीरपुर में 70.28, बड़सर में 71.01, नादौन में 72.95, चिंतपूर्णी में 74.04, गगरेट में 78.38, हरोली में 79.63, ऊना में 78.67, कुठलैहड़ में 74.86, झंडूता में 74.56, घुमारवीं में 74.14, बिलासपुर में 75.58, अर्की में 76.34, कसौली में 75.89,श्रीरेणुकाजी में 79.33,चौपाल में 76.42, ठियोग में 73.94, शिमला ग्रामीण में 74.02, रामपुर में 75.13, रोहड़ू में 72.65 और किन्नौर में 75.71 फीसदी लोगों ने मत का प्रयोग किया।
इसके अलावा जसवां परागपुर में 69.66, जयसिंहपुर में 65.31, बैजनाथ में 66.31, सरकाघाट में 69.20, भोरंज में 66.89, सोलन में 67.21, कसुम्पटी में 67.55, शिमला में 64.31 फीसदी वोटिंग हुई थी। वोट मजबूरी नहीं जरूरी है। मत का प्रयोग करना बहुत जरूरी है। ewn24 news choice of himachal हिमाचल के मतदाताओं से अपील करता है कि वोट जरूर डालें। अगर कोई प्रत्याशी पसंद नहीं तो नोटा ही दबाए पर मत का प्रयोग आवश्य करें।
शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने 62 सीटों और कांग्रेस ने 46 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस की 22 और भाजपा की 6 सीटों पर नामों की घोषणा होनी बाकी है। 68 सीटों में से 41 पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। 27 पर होनी बाकी है।
इसमें देहरा सीट पर किसी भी पार्टी ने पत्ते नहीं खोले हैं। इसके अलावा 21 और सीटों पर पर कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होनी है और पांच पर भाजपा ने प्रत्याशी घोषित करने हैं। चुराह में भाजपा के हंसराज और कांग्रेस प्रत्याशी यशवंत सिंह खन्ना, चंबा में इंदिरा कपूर व नीरज नैय्यर, डलहौजी में डीएस ठाकुर व आशा कुमारी, भटियात में बिक्रम जरयाल और कुलदीप सिंह पठानिया के बीच चुनावी जंग होगी।
नूरपुर में कांग्रेस के अजय महाजन और भाजपा के रणवीर सिंह निक्का, फतेहपुर में भवानी पठानिया और राकेश पठानिया, जवाली में चंद्र कुमार और संजय गुलेरिया, जसवां परागपुर में सुरिंद्र सिंह मनकोटिया और बिक्रम ठाकुर, नगरोटा बगवां में रघुवीर सिंह बाली और अरुण मेहरा, शाहपुर में केवल सिंह पठानिया और सरवीण चौधरी, धर्मशाला में सुधीर शर्मा और राकेश चौधरी, पालमपुर में आशीष बुटेल और त्रिलोक कपूर व बैजनाथ में किशोरी लाल और मुल्ख राज प्रेमी आमने-सामने हैं।
लाहौल-स्पीति में भाजपा प्रत्याशी डॉ. रामलाल मार्कंडेय और कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर के बीच दंगल होगा। बंजार में कांग्रेस के खीमा राम और भाजपा के सुरेंदर शौरी, सुंदरनगर में सोहन लाल ठाकुर और राकेश जंवाल, दरंग में कौल सिंह ठाकुर और पूर्ण चंद ठाकुर, मंडी में चंपा ठाकुर और अनिल शर्मा, सराज में चेतराम ठाकुर और जयराम ठाकुर, बल्ह में प्रकाश चौधरी और इंद्र सिंह गांधी के बीच चुनावी जंग होगा।
भोरंज में भाजपा अनिल धीमान और कांग्रेस के सुरेश कुमार, सुजानपुर में कैप्टन रिटायर्ड रणजीत सिंह और राजिंद्र सिंह राणा, नादौन में विजय अग्निहोत्री और सुखविंदर सिंह सुक्खू आमने सामने हैं।
ऊना में कांग्रेस के सतपाल रायजादा औऱ भाजपा के सतपाल सिंह सत्ती, झंडूता में विवेक कुमार और जेआर कटवाल, घुमारवीं में राजेश धर्मांणी और राजेंद्र गर्ग, श्री नैनादेवी में रामलाल ठाकुर और रणधीर शर्मा के बीच चुनावी जंग होगी। अर्की में भाजपा के गोविंद राम शर्मा और कांग्रेस के संजय अवस्थी, दून में परमजीत सिंह पम्मी और राम कुमार चौधरी, सोलन में राजेश कश्यप और कर्नल धरी राम शांडिल, कसौली में डॉ. राजीव सैजल और विनोद सुल्तानपुरी आमने सामने होंगे।
पच्छाद में कांग्रेस की दयाल प्यारी और भाजपा की रीना कश्यप, नाहन में अजय सौलंकी और डॉ. राजीव बिंदल, श्री रेणुकाजी में विनय कुमार और नारायण सिंह, शिलाई में हर्ष वर्धन चौहान और बदलेद तोमर, चौपाल में रजनीश किमटा और बलबीर वर्मा, ठियोग में कुलदीप सिंह राठौर और अजय श्याम के बीच जंग होगी।
कसुम्पटी में भाजपा के सुरेश भारद्वाज और कांग्रेस के अनिरूद्ध सिंह, शिमला ग्रामीण में रवि मेहता और विक्रमादित्य सिंह, जुब्बल कोटखाई में चेतन बरागटा और रोहित ठाकुर और रोहड़ू में शशि बाला और मोहन लाल ब्राक्टा आमने सामने हैं।
भाजपा ने देहरा, ज्वालामुखी, कुल्लू, बड़सर, हरोली और रामपुर में प्रत्याशियों के नाम का ऐलान नहीं किया है। कांग्रेस ने कुल्लू में सुंदर ठाकुर, ज्वालामुखी से संजय रतन, बड़सर में इंद्र दत्त लखनपाल, हरोली में मुकेश अग्निहोत्री व रामपुर से नंद लाल को टिकट ही है। देहरा के दोनों की पार्टियों ने प्रत्याशी घोषित किए हैं।
भरमौर, इंदौरा, देहरा, जयसिंहपुर, सुलह , कांगड़ा, आनी, मनाली, करसोग, नाचन, जोगिंदरनगर, धर्मपुर, सरकाघाट, हमीरपुर, चिंतपूर्णी, गगरेट, कुठलैहड़, बिलासपुर, नालागढ़ , पांवटा साहिब, शिमला शहरी और किन्नौर सीट पर कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।
हालांकि भाजपा ने भरमौर से डॉ. जनक राज, इंदौरा से रीता धीमान, जयसिंहपुर से रविंदर धीमान, सुलह से विपिन परमार, कांगड़ा से पवन काजल, आनी से लोकेंद्र कुमार, मनाली से गोविंद ठाकुर, करसोग से दीपराज कपूर, नाचन से विनोद कुमार, जोगिंद्रनगर से प्रकाश राणा, धर्मपुर से रजत ठाकुर, सरकाघाट से दलीप ठाकुर, हमीरपुर से नरेंद्र ठाकुर, चिंतपूर्णी से बलबीर सिंह चौधरी, गगरेट से राजेश ठाकुर, कुठलैहड़ से वीरेंद्र कंवर, बिलासपुर से त्रिलोक जंवाल, नालागढ़ से लखविंदर सिंह राणा, पांवटा साहिब से सुखराम चौधरी, शिमला शहरी से संजय सूद और किन्नौर से सूरत नेगी को टिकट दी है।
शिमला में एआईसीसी मीडिया प्रभारी अल्का लांबा ने दी जानकारी
शिमला। हिमाचल में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची आज शाम पांच बजे तक जारी हो सकती है। चार बजे तक राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष के पद के लिए वोटिंग होगी। इसके बाद पांच बजे तक सूची जारी की जा सकती है। यह जानकारी एआईसीसी (AICC) मीडिया प्रभारी, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्का लाम्बा ने दी है।
बता दें कि हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पर कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों की सूची अभी जारी नहीं हुई है। भाजपा टिकटों के लिए दिल्ली में मंथन हो रहा है। कांग्रेस की टिकटों को लेकर मंथन हो चुका है। अब लिस्ट जारी होनी है। कांग्रेस आज पहली लिस्ट जारी कर सकती है। संभावना है कि सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों का ऐलान एक साथ हो सकता है।
दूसरी तरफ आज कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग हैं। पूरे देश में 65 से अधिक बूथ बनाए हैं। शिमला में वोटिंग हो रही है। वोटिंग प्रक्रिया चार बजे तक चलेगी।
एआईसीसी (AICC) मीडिया प्रभारी, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्का लाम्बा ने बताया कि चार बजे तक वोटिंग प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद पांच बजे तक पहली लिस्ट जारी की जाएगी।
कांगड़ा। कहते हैं कि हिमाचल में सत्ता का रास्ता कांगड़ा दुर्ग से होकर गुजरता है। यानी कांगड़ा जिला में जीतीं सीटें सरकार बनाने में अहम रोल अदा करती हैं। इसलिए भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों का विशेष ध्यान कांगड़ा जिला पर रहता है। पर एक कड़वा सच यह है कि शांता कुमार के अलावा कांगड़ा जिला से आज तक किसी को सरकार का मुखिया बनने का मौका नहीं मिला है।
हिमाचल एक बार फिर चुनाव के मुहाने पर खड़ा है। कांगड़ा किला जीतना भाजपा और कांग्रेस की टाप लिस्ट में होगा। वर्ष 2017 में कांगड़ा जिला में 15 सीटों में से 11 भाजपा, तीन कांग्रेस और एक आजाद ने जीती थी। बैजनाथ, धर्मशाला, शाहपुर, नगरोटा बगवां, सुलह, जयसिंहपुर,.ज्वालाजी, जसवां परागपुर, जवाली, इंदौरा और नूरपूर भाजपा की झोली में गइ थी। कांगड़ा, पालमपुर और फतेहपुर कांग्रेस ने जीती थी।
देहरा पर आजाद प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस की बड़ी हार देहरा में हुई थी। कांग्रेस प्रत्याशी जीतने वाले प्रत्याशी से 15 हजार 917 मतों से पीछे रहीं थीं। कांग्रेस प्रत्याशी विप्लव ठाकुर 8289 मत ही ले पाईं थीं। जबकि आजाद प्रत्याशी को 24206 मत मिले थे। बैजनाथ में कांग्रेस 12669, जयसिंहपुर में 10710, सुलह में 10291, जवाली में 8213 मतों से हारी थी।
हार का सबसे कम अंतर नगरोटा बगवां में एक हजार, इंदौरा में 1095, फतेहपुर 1284 रहा था। नगरोटा बगवां में भाजपा के अरुण कूका ने जीएस बाली, इंदौरा में रीता देवी ने कमल किशोर और फतेहपुर में कांग्रेस के सुजान सिंह पठानिया ने कृपाल परमार को हराया था।
भाजपा प्रत्याशियों की जीत की बात करें तो नूरपुर में वन मंत्री राकेश पठानिया 6642, इंदौरा में रीता देवी 1,095, जवाली में अर्जुन सिंह 8213, जसवां परागपुर में परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर 1862, ज्वालाजी में रमेश धवाला 6464, शाहपुर में सरवीण चौधरी 6,147, जयसिंहपुर में रविंद्र कुमार 10710, नगरोटा बगवां में अरुण कूका एक हजार, धर्मशाला में किशन कपूर 2997, सुलह से विपिन परमार 10291 और बैजनाथ में मुलख राज 12,669 मतों से जीते थे।
फतेहपुर में कांग्रेस.1284, कांगड़ा में 6208 और पालमपुर में 4324 मतों से जीती। देहरा में आजाद प्रत्याशी होशियार सिंह ने भाजपा के रविंद्र रवि को 3914 मतों से शिकस्त दी थी।
नूरपूर में भाजपा ने 110 बूथ में से करीब 80, कांग्रेस ने 30, इंदौरा में भाजपा ने 104 पोलिंग बूथ में से 47 तो कांग्रेस ने 57 में बढ़त ली थी। फतेहपुर के 104 बूथ में कांग्रेस ने 56 और भाजपा ने 48 में बढ़ोतरी हासिल की थी।
जवाली में भाजपा ने 114 बूथ में करीब 85 और कांग्रेस ने 27 में बढ़त हासिल की थी। देहरा में 98 बूथ में आजाद प्रत्याशी होशियार सिंह ने करीब 53, भाजपा ने 43 और कांग्रेस ने चनौर व सपड़ू बूथ पर बढ़त ली थी।
जसवां परागपुर में भाजपा ने करीब 75 और कांग्रेस ने 31 बूथ पर बढ़त बनाई थी। ज्वालामुखी में 92 बूथ पर भाजपा ने 59 और कांग्रेस ने 33 पर बढ़त हासिल की थी।
कांगड़ा में 96 बूथ में से कांग्रेस ने करीब 57 और भाजपा ने करीब 34 बूथ पर बढ़त हासिल की थी। शाहपुर में 111 बूथ में भाजपा ने करीब 59, कांग्रेस ने 22 और आजाद विजय सिंह मनकोटिया ने करीब 28 बूथ पर बढ़त बनाई थी।
जयसिंहपुर में 111 बूथ में से भाजपा ने करीब 93 और कांग्रेस ने 18 पर लीड हासिल की। सुलह में 130 बूथ में से भाजपा ने करीब 111 और कांग्रेस ने 19 बूथ में बढ़त बनाई थी।
नगरोटा बगवां में 104 बूथ में से भाजपा ने 54, कांग्रेस ने 49 पर बढ़त बनाई और एक पर बराबरी रही थी। धर्मशाला में 84 बूथ में से भाजपा ने करीब 47 और कांग्रेस ने 37 पर बढ़त हासिल की।
पालमपुर में 86 बूथ में कांग्रेस ने करीब 60 और भाजपा की इंदु गोस्वामी ने 26 पर बढ़त हासिल की थी। बैजनाथ में 105 बूथ में करीब 96 में भाजपा और 9 पर कांग्रेस ने लीड हासिल की थी।
शिमला। हिमाचल में आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव नवंबर माह में प्रस्तावित हैं। आप ने भाजपा व कांग्रेस से पहले उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुनावी ताल ठोक दी है।
आम आदमी पार्टी द्वारा फतेहपुर से डॉ राजन सुशांत, नगरोटा बगवां से उमाकांत डोगरा, लाहौल-स्पीति से सुदर्शन जस्पा और पांवटा साहिब से मनीष ठाकुर का नाम फाइनल किया गया है।
नई दिल्ली।हिमाचल चुनाव कमेटी की बैठक नई दिल्ली में हो रही है। बैठक प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट आवंटन सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक में विधानसभा चुनाव की टिकट के लिए आए आवेदनों पर भी मंथन होगा। बताया रहा है कि कांग्रेस के 40 सीट पर उम्मीदवार लगभग तय हैं। बाकी पर माथापच्ची चल रही है।
बता दें कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में 68 सीटों पर कांग्रेस की टिकट को 1 हजार 347 ने किया आवेदन किया है। इसमें 677 ऑनलाइन और 670 आवेदन ऑफलाइन मिले हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी में टिकट के लिए आवेदन के बाद आज दिल्ली में टिकट आवंटन पर चर्चा हो रही है। बैठक में दिल्ली के नेताओं सहित हिमाचल के बड़े नेता मौजूद हैं।
अक्टूबर माह के शुरू में ही हिमाचल प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लग सकती है। ऐसे में राजनीतिक दल अपनी तरफ से किसी भी तरह की कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। यही वजह है कि प्रदेश से लेकर दिल्ली तक हिमाचल प्रदेश के चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। उम्मीद की जा रही है की कांग्रेस पार्टी भाजपा व आप से पहले टिकट की लिस्ट जारी कर सकती है।