Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

सुक्खू सरकार से बोले शांता-हमें नहीं चाहिए पेंशन, पर अपमान तो मत करो

पालमपुर। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि उन्हें इस बात की जरा भी आशा नहीं थी कि हिमाचल प्रदेश की नई सरकार मेरे जैसे आपातकाल में जेल जाने वालों का इस प्रकार से अपमान करेगी। सरकार द्वारा इस अपमानजनक व्यवहार से वह बहुत अधिक आहत हैं। हम सब लोग देश की दूसरी आजादी की लड़ाई में जेल गए थे। विधानसभा में यह कहा गया कि पिछली सरकार ने हम चहेतों को पेंशन की खैरात दी है।

हिमाचल पुलिस के ट्रैफिक, टूरिस्ट व रेलवे विंग ने खरीदे हाइड्रॉलिक कटर

उन्होंने कहा कि आज से 48 साल पहले 1975 में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत को एक जेल खाना बना दिया गया था। जयप्रकाश नारायण, मोरारजी देसाई और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे लगभग 75 हजार लोगों को जेलों में डाल दिया था। कोई दलील, अपील नहीं थी। यहां तक कि संविधान में दिया गया जीने का मूल अधिकार भी समाप्त कर दिया गया था। भारत के इतिहास का यह सबसे बड़ा काला अध्याय था।

हिमाचल में आज ऑरेंज अलर्ट, लाहौल स्पीति में बर्फबारी, कांगड़ा में बारिश जारी

उन्होंने कहा कि उस समय न तो कोई विदेशी आक्रमण हुआ था और न कोई भूचाल आया था। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने चुनाव जीतने के लिए भ्रष्ट तरीके अपनाने पर इंदिरा गांधी का चुनाव रद्द कर दिया और चुनाव लड़ने के लिए उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया था। केवल और केवल एक नेता की कुर्सी बचाने के लिए पूरे देश को जेल खाना बना दिया।

कुल्लू में हादसा: अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़की कार, युवक की मौत

शांता कुमार ने कहा कि हम सब किसी सम्मान या पेंशन के लिए जेल नहीं गए थे। लोकतंत्र की रक्षा के लिए सिर पर कफन बांध कर उस युद्ध में हम कूदे थे। बहुत से जेलों में ही मर गए थे, हमें चहेता कहना हम सबका और देश का बहुत बड़ा अपमान है।

 

उन्होंने कहा कि 48 साल पहले जेल में काटे 19 महीने की यातना बच्चों और परिवार को हुई कठिनाईओं के सारे घाव इस अपमान ने एक बार फिर ताजा कर दिए। शांता कुमार ने कहा कि सरकार को हमारे साथ किए इस अन्याय के लिए क्षमा याचना करनी चाहिए। हमें कोई सम्मान नहीं चाहिए, पेंशन भी नही चाहिए परन्तु ऐसे हल्के शब्दों का उपयोग करके यह अपमान बहुत बड़ा अन्याय है।

 

बता दें कि पूर्व की भाजपा सरकार ने आपातकाल में जेल गए लोगों को लोकतंत्र प्रहरी घोषित कर लोकतंत्र प्रहरी सम्मान योजना शुरू की थी। जेल में बिताई अवधि के अनुसार 12 हजार से 20 हजार रुपए की पेंशन दी जा रही थी। पर सुक्खू सरकार ने लोकतंत्र प्रहरी योजना को बंद करने का फैसला लिया है। हाल ही में हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह मुद्दा उठाया था।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
PHOTO GALLERY

शांता कुमार से मिले राजीव शुक्ला

पालमपुर। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ल ने हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान शांता कुमार ने राजीव शुक्ल को अपनी पुस्तक “स्वामी विवेकानंद” भेंट की।
प्रियंका बोलीं, बड़े-बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ करने को पैसा है-पेंशन को नहीं

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार अस्पताल में भर्ती, चिकित्सकों ने निगरानी में रखा

सांस लेने में हो रही थी दिक्कत, अब हालत में सुधार

पालमपुर। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार को विवेकानंद अस्पताल में भर्ती किया गया है। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। बता दें कि 89 साल के शांता कुमार को बुखार था और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।

नए पुलिस जिला नूरपुर की नोटिफिकेशन जारी, ये दो सब डिवीजन होंगे अंडर-जानिए 

विवेकानंद अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें निगरानी में रखने का निर्णय लिया। इसलिए चेकअप के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया है। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। अभी उनकी हालत में सुधार है।

हिमाचल में आज कोरोना के 791 केस, 844 ठीक-एक ने तोड़ा दम

कांगड़ा निवासी सुरक्षाकर्मी की किन्नौर में गोली लगने से मौत, हत्या या आत्महत्या पुलिस कर रही जांच

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
PHOTO GALLERY

शांता कुमार से मिले जयराम ठाकुर

पालमपुर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज जिला कांगड़ा के पालमपुर में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात शांता कुमार के आवास पर हुई। बता दें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चंबा रवाना होने से पहले पालमपुर में 2 योजनाओं का लोकार्पण किया और 10 योजनाओं का शिलान्यास किया है। इन योजनाओं में करीब 45 करोड़ रुपए खर्च होंगे। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर और शहीद विक्रम बत्रा की प्रतिमाओं का लोकार्पण भी किया।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए facebook page like करें 
Categories
Top News Himachal Latest ENTERTAINMENT Shimla

शाबाश अरुणोदय : विजय को कैसे जोड़ा विकास के साथ, देखिए वीडियो

9 साल की उम्र में इतना बारीकी से ज्ञान

शिमला। हिमाचल के शिमला जिला के 9 साल के अरुणोदय की हाजिर जवाबी का कोई जवाब नहीं है, लेकिन हाजिर जवाबी के साथ अरुणोदय ज्ञान भी पूरा रखते हैं। केबीसी में शायद कई लोगों ने इस बात को नोट किया होगा। अगर जिसने ध्यान नहीं दिया है तो हम आपको बताते हैं।

केबीसी में अरुणोदय ने 12 लाख 50 हजार के प्वाइंट के प्रश्न पर क्विट किया था। हालांकि उन्होंने क्विट करने के बाद सवाल का जवाब भी सही दिया था।

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले मां बगलामुखी के दर पहुंचे सीएम चन्नी

पहले आपको बताते हैं कि सवाल क्या था… क्या एक रॉकेट इंजन का नाम है जिसका उपयोग भारत के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण वाहनों में किया जाता है और जो गगन यान का हिस्सा होगा। इसके ऑप्शन थे विकास, विश्वास, विजय और वरुण। सही उत्तर विकास था।

अरुणोदय ने सही उत्तर गेस भी कर लिया था। उन्होंने उत्तर कैसे गेस किया यह बात खुद उन्होंने केबीसी सेट पर अमिताभ बच्चन को बताई। उन्होंने बताया कि कारगिल वार का नाम मिशन विजय रखा गया था। तो वो मिशन विजय और ऐसे में इस उत्तर का जवाब विश्वास या विकास ही हो सकता है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Ewn24News का whatsapp Group करें Join
Categories
Top News KHAS KHABAR Shimla State News

Video : जयराम ने पूछा – इतने पैसों का क्या करेंगे तो अरुणोदय ने दिया यह जवाब

कहा-अभी 18 साल तक कुछ न कुछ सोच लेंगे

शिमला। हिमाचल के शिमला जिला के 9 साल के अरुणोदय का हाजिर जवाबी में कोई सानी नहीं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ भी अरुणोदय की हाजिर जवाबी देखने को मिली। जब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अरुणोदय से पूछा कि इतने सारे पैसों का क्या करेंगे तो अरुणोदय झट से बोले कि अभी 18 साल तक कुछ न कुछ सोच ही लेंगे। अरुणोदय का जवाब सुनकर जयराम ठाकुर भी हंस पड़े।

केबीसी स्टार अरुणोदय और उनके माता-पिता से मिले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

बता दें कि आज अरुणोदय ने अपने माता और पिता के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की। आइए आपको बताते हैं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और अरुणोदय के बीच हुई बातचीत के कुछ अंश..पहले तो मुख्यमंत्री ने कहा कि आपका नाम अरुणोदय.. अरुणोदय ने जी में जवाब दिया। फिर मुख्यमंत्री ने पूछा कि आपने केबीसी में क्या-क्या किया तो अरुणोदय ने जवाब दिया कि अमिताभ बच्चन जी से मिलना अच्छा लगा। उनसे काफी बातचीत हुई।

बातचीत में अरुणोदय ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बताया कि उन्होंने 12 लाख 50 हजार प्वाइंट जीतकर क्विट किया है। अंत में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अरुणोदय को शुभकामनाएं दीं और थैंक्स भी कहा। अरुणोदय ने भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। वहीं, मुख्यमंत्री ने अरुणोदय को मिठाई खिलाकर मुंह मिठा किया। अरुणोदय अपने साथ केबीसी की कुछ फोटो लेकर गए थे। मुख्यमंत्री ने फोटो को निहारा।

कांगड़ा जिला में इन 12 देशों से आने वाले लोगों को 7 दिन का क्वारंटाइन जरूरी

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Ewn24News का whatsapp Group करें Join 

Categories
Top News KHAS KHABAR Shimla State News

केबीसी स्टार अरुणोदय और उनके माता-पिता से मिले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

शिमला। हिमाचल के अरुणोदय का नाम किसे याद नहीं होगा। आजकल हर किसी की जबान पर इसी बच्चे का नाम है। अरुणोदय ने केबीसी “कौन बनेगा करोड़पति” में प्रदेश का नाम रोशन किया है और अपनी बातों से करोड़ों लोगों का प्यार भी जीत लिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी खुद को इस बच्चे के साथ मिलने से नहीं रोक सके। अरुणोदय और उनके माता-पिता व नाना ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की। जयराम ठाकुर ने अरुणोदय की खूब सराहना की और अपनी शुभकमानाएं उसको दीं।

अरुणोदय के टेलेंट के कायल शांता, मिलकर प्यार देने की जताई इच्छा

जयराम ठाकुर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया, प्रसिद्ध कार्यक्रम “कौन बनेगा करोड़पति” में बेहतरीन प्रदर्शन कर देवभूमि हिमाचल को गौरवान्वित करने वाले अरुणोदय और उनके पिता जगदीश शर्मा, माता ममता और नाना देवेंद्र पॉल ने शिमला में शिष्टाचार भेंट की।

मुझे यह देखकर बहुत प्रसन्नता हुई कि प्रतिभाशाली अरुणोदय अपने माता-पिता के संस्कार और राज्य की संस्कृति को काफी तव्वजो देता है। बेटा आप यूं ही अपने माता-पिता एवं हिमाचल का नाम ऊंचा करते रहें। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ।”

अरुणोदय शर्मा का मिशन पूरा, केबीसी में जीते इतने प्वाइंट

गौर हो कि अरुणोदय शर्मा ने केबीसी में 12 लाख 50 हजार प्वाइंट जीते हैं। वह आगे चल कर केबीसी में जीती धनराशि से अपने भाई के इलाज में मदद करेंगे। केबीसी में अरुणोदय ने अपनी बातों से अमिताभ बच्चन को भी हैरत में डाल दिया था। उनकी हाजिर जवाबी और बोलने के अंदाज का हर कोई कायल हो गया है। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार की अरुणोदय की प्रतिभा के कायल हो गए हैं। उन्होंने भी अरुणोदय से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देने और प्यार देने की इच्छा जताई थी।

अरुणोदय मूलतः कोटखाई के देवगढ़ पंचायत से संबंधित हैं और अपने परिवार के साथ शिमला में रहते हैं। अरुणोदय के पिता जगदीश शर्मा जिला ट्रेजरी ऑफिसर हैं और माता ममता पॉल महिला एवं बाल विकास विभाग में सीडीपीओ के पद पर कार्य कर रही हैं।

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए facebook page like करें 
Categories
Top News Himachal Latest ENTERTAINMENT Shimla State News

अरुणोदय शर्मा का मिशन पूरा, केबीसी में जीते इतने प्वाइंट

शिमला। हिमाचल के अरुणोदय ने इस हफ्ते के पहले दिन केबीसी में समां बांध दिया। आज रात 9 बजे सोनी टीवी पर उन्होंने रोल ओवर कंटेस्टेंट के तौर पर केबीसी की शुरुआत की। अरुणोदय शर्मा ने आज 12 लाख 50 हजार प्वाइंट जीते हैं।

वह आगे चल कर केबीसी में जीती धनराशि से अपने भाई के इलाज में मदद करेंगे। उन्होंने एपिसोड के दौरान अमिताभ बच्चन के साथ नाटी भी डाली। बता दें कि अरुणोदय 25 नवंबर को फिंगर फास्टेट फर्स्ट में पहले नंबर पर रहकर केबीसी की हॉटसीट पर पहुंचे थे।

अरुणोदय के टेलेंट के कायल शांता, मिलकर प्यार देने की जताई इच्छा

पहले दिन उन्होंने चार सवालों का जवाब दिया था। साथ ही हाजिर जवाबी और बोलने के अंदाज से लोगों को कायल किया था। उन्होंने समझदारी से खेल खेला और अंतिम प्रश्न का उत्तर में उनको डाउट था, लेकिन फिर भी उन्होने रिस्क ना लेते हुए क्विट किया। लेकिन उनका उत्तर बिलकुल सही निकला। अमिताभ बच्चन ने भी अरुणोदय के खेल की काफी तारीफ की।

हिमाचल में आज कोरोना के 90 केस और 61 ठीक-डेथ जीरो

अरुणोदय मूलतः कोटखाई के देवगढ़ पंचायत से संबंधित हैं और अपने परिवार के साथ शिमला में रहते हैं। अरुणोदय के पिता जगदीश शर्मा जिला ट्रेजरी ऑफिसर हैं और माता ममता पॉल महिला एवं बाल विकास विभाग में सीडीपीओ के पद पर कार्य कर रही हैं।

ऊना : पीजी कॉलेज में छात्र गुटों के बीच खूनी संघर्ष, 4 छात्र लहूलुहान

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए facebook page like करें 
Categories
Top News KHAS KHABAR Kangra State News

अरुणोदय के टेलेंट के कायल शांता, मिलकर प्यार देने की जताई इच्छा

बोले-मेरी इच्छा प्रतिभाशाली बालक को कभी मिलूं, प्यार दूं

पालमपुर। केबीसी की हॉटसीट पर पहुंचे अरुणोदय की हाजिर जवाबी और उनकी बातों से अमिताभ बच्चन सहित पूरे देश की जनता प्रभावित है। वहीं, हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार की अरुणोदय की प्रतिभा के कायल हो गए हैं। उन्होंने अरुणोदय से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देने और प्यार देने की इच्छा जताई है।

उम्र से बड़ी बातें और सोच भी ऊंची, कल KBC में अरुणोदय को देखना न भूलें

शांता कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के 9 वर्ष की आयु के नन्हे बालक अरुणोदय ने कौन बनेगा करोड़पति के प्रसिद्ध कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा से विश्व भर के दर्शकों को बहुत अधिक प्रभावित किया। उसके उत्तर सुनकर अभिनेता अमिताभ बच्चन भी कुछ देर के लिए हैरान हो गए।

अरुणोदय ने अपनी प्रतिभा से हिमाचल की संस्कृति और हिमाचल के नाम को पूरे विश्व में प्रसिद्ध किया है। शांता कुमार ने अरुणोदय के माता-पिता और परिवार को बधाई दी है। कहा कि स्वाभाविक है उस बालक के पालन-पोषण में माता-पिता ने बहुत अधिक ध्यान दिया है।  मेरी इच्छा हो रही है कि मैं उस प्रतिभाशाली बालक को कभी मिलूं, उसे बधाई दूं और प्यार दूं।

हिमाचल : राजधानी भत्ता, सीए और एचआरए को करना होगा इंतजार, कितना-जानिए

बता दें कि अरुणोदय चौथी कक्षा में सेंट एडवर्ड स्कूल शिमला में पढ़ते हैं। मूलतः कोटखाई के देवगढ़ पंचायत से संबंधित हैं। अरुणोदय के पिता जगदीश शर्मा जिला ट्रेजरी ऑफिसर हैं और माता ममता पॉल महिला एवं बाल विकास विभाग में सीडीपीओ के पद पर कार्य कर रही हैं।

अरुणोदय 25 नवंबर को केबीसी के फास्टेट फिंगर फर्स्ट में सवालों का तेजी से जवाब देकर हॉटसीट तक पहुंचे हैं। वह नाटी डालते हुए हॉटसीट तक पहुंचे। अब अरुणोदय 29 नवंबर यानी कल रात सोनी टीवी पर रोल ओवर कंटेस्टेंट के तौर पर  केबीसी की शुरूआत करेंगे।

नगरोटा बगवां : हार्डवेयर दुकान में आग लगाने के मामले में एक युवक गिरफ्तार

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए facebook page like करें 

मंडी जिला में फिर आया भूकंप, 3.6 रही तीव्रता-इस माह 16 बार डोली धरती
Categories
Top News KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल उपचुनाव : भाजपा ने जारी की 20 स्टार प्रचारकों की सूची, जानिए किसको मिली जिम्मेदारी

शिमला। भाजपा ने 30 अक्टूबर को होने वाले हिमाचल प्रदेश के लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की घोषणा की है। इस सूची में सुरेश कश्यप, जयराम ठाकुर, शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल, अनुराग ठाकुर का नाम शामिल हैं। इनके अलावा अविनाश राय खन्ना, संजय टंडन, महेंद्र सिंह ठाकुर, सुरेश भारद्वाज, विरेंद्र कंवर, बिक्रम सिंह ठाकुर, गोविंद सिंह ठाकुर, राजीव सैजल, सुखराम चौधरी, राकेश पठानिया, राजीव बिंदल, इंदू गोस्वामी, त्रिलोक जमवाल, त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वाल का नाम भी लिस्ट में शामिल है।

फतेहपुर को फतह कर दो, विकास में नहीं रहेगी कोई कमी

बता दें कि 30 अक्टूबर, 2021 को हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की एक और विधानसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव होने हैं और मतगणना 2 नवंबर को होगी। मंडी संसदीय सीट से ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ठाकुर भाजपा प्रत्याशी हैं। भाजपा ने जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से नीलम सरयैक, फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से बलदेव ठाकुर और अर्की विधानसभा क्षेत्र से रतन पाल को चुनाव मैदान में उतारा है।

मंडी उपचुनाव : प्रतिभा सिंह ने भरा नामांकन, बोलीं – जनता करेगी हार-जीत का फैसला

 

मंडी संसदीय सीट पर बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के बाद ये सीट खाली हो गई थी। जबकि तीन विधानसभा सीटों-जुब्बल कोटखाई (शिमला जिला), फतेहपुर (कांगड़ा जिला) और अर्की (सोलन जिला) क्रमवार भाजपा के नरिंदर ब्रगटा, कांग्रेस के सुजान सिंह पठानिया और छह बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे कांग्रेसी दिग्गज वीरभद्र सिंह के निधन के बाद खाली हुए।

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Ewn24News का whatsapp Group करें Join