Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Result State News

HPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र पर्सनैलिटी टेस्ट का रिजल्ट निकाला

9 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की सिफारिश
शिमला। हिमाचल लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज कैडर समाजशास्त्र (Sociology) के पर्सनैलिटी टेस्ट का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 9 अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है।
बता दें कि असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज कैडर समाजशास्त्र (Sociology) के 11 पदों के लिए 29 अप्रैल 2022 को भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। हिमाचल लोक सेवा आयोग ने 28 नवंबर 2022 को स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया था। 27 फरवरी को स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट घोषित किया था।

इसमें 32 अभ्यर्थी पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए सफल घोषित किए थे। पर्सनैलिटी टेस्ट 15 से 17 मार्च 2023 तक आयोजित किया गया। पर्सनैलिटी टेस्ट के बाद रिजल्ट घोषित कर दिया गया। पर्सनैलिटी टेस्ट में 9 अभ्यर्थी सफल रहे हैं।

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Result Shimla State News

HPPSC ने एक स्क्रीनिंग और एक पर्सनैलिटी टेस्ट का रिजल्ट निकाला

असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज कैडर जियोग्राफी का परिणाम घोषित

शिमला। हिमाचल लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) जियोग्राफी के स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें 40 अभ्यर्थी सफल रहे हैं। इन अभ्यर्थियों का पर्सनैलिटी टेस्ट होगा। पर्सनैलिटी टेस्ट का अस्थाई शेड्यूल 13 मार्च है।

बता दें कि असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) जियोग्राफी के पद उच्च शिक्षा विभाग में भरे जाने हैं। इन पदों के लिए 29 अप्रैल को भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। 29 नवंबर 2022 को स्क्रीनिंग टेस्ट हुआ था। आज रिजल्ट निकाल दिया है।

Breaking : पुलवामा आतंकी मुठभेड़ में हिमाचल का जवान शहीद, दो दहशतगर्द ढेर 

वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) जियोलॉजी के पर्सनैलिटी टेस्ट का रिजल्ट भी घोषित कर दिया है। इन चार पदों पर 29 अप्रैल को भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। 21 नवंबर को स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया था। 9 फरवरी को रिजल्ट निकाला था। इसमें 20 सफल घोषित किए थे। 27 और 28 फरवरी को पर्सनैलिटी टेस्ट आयोजित किया था।

कश्यप का खुलासा: कांग्रेस ने चुनाव के समय महिलाओं के खाते में डाले 1,500 रुपए

सुक्खू बोले- करोड़ों के कर्ज व कर्मियों की देनदारियों पर भी बात कर ले विपक्ष
जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 को लेकर सीएम सुक्खू की बड़ी बात-क्या बोले, पढ़ें

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने SOS अनुपूरक परीक्षाओं के रिजल्ट किए घोषित

पुनर्मूल्यांकन/पुननिर्रीक्षण के लिए 3 फरवरी तक करें आवेदन

धर्मशाला। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने हिमाचल राज्य मुक्त विद्यालय (sos) के अंतर्गत 2022 में संचालित अनुपूरक परीक्षाओं को रिजल्ट घोषित कर दिया है। बोर्ड ने 10वीं की अनुपूरक परीक्षा का परिणाम निकाला है। इसमें 7351 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। 2980 पास हुए हैं और 32 फेल घोषित किए हैं। 2622 अभ्यर्थी रि-अपीयर आए हैं।

शिमला वक्फ बोर्ड का मेंबर एक लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार-जांच जारी

8वीं कक्षा अनुपूरक परीक्षा में 716 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे। इसमें 515 पास हुए हैं और 1 फेल हुआ है। 156 रीअपीयर आए हैं। 10वीं विशेष अंक सुधार अनुपूरक परीक्षा और 12वीं विशेष अंक सुधार अनुपूरक परीक्षा का रिजल्ट भी घोषित किया है। 10वीं की परीक्षा में 6,527 अभ्यर्थी बैठे थे और 12वीं परीक्षा में 1,537 अभ्यर्थी बैठे थे।

आईटी रूल्स में संशोधन मामला-भड़की कांग्रेस, मीडिया पर खतरा दिया करार

परीक्षार्थी पुनर्मूल्यांकन/पुननिर्रीक्षण के लिए अपने अध्ययन केंद्र के माध्यम से केवल ऑनलाइन प्रक्रिया के द्वारा 3 फरवरी तक 500 रुपए प्रति विषय पुनर्मूल्यांकन शुल्क और 400 रुपए प्रति विषय पुनर्निरीक्षण शुल्क की दर से आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के आवेदन के लिए संबंधित विषय में 20 फीसदी अंक जरूरी हैं।

HRTC चालक यूनियन का बड़ा आरोप, ड्राइवरों की प्रमोशन में घपला

जिन परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम री अपीयर/अनुतीर्ण घोषित हुआ है या जो परीक्षार्थी श्रेणी सुधार की परीक्षा देना चाहते हैं ऐसे परीक्षार्थी मार्च में होने वाली SOS के अंतर्गत परीक्षाओं के लिए बिना विलम्ब शुल्क 3 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षार्थी बोर्ड कार्यालय में कार्य दिवस के दौरान दूरभाष नंबर 01892-242199 पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक परीक्षा परिणाम से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम बोल्ड की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल विस चुनाव: कहां से कौन जीता, किसको कितनी सीटें-कितना रहा मार्जन-जानें

कांग्रेस ने 40  सीटों पर और भाजपा ने 25 पर जीत की दर्ज

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस ने 68 सीटों में 40 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा के खाते 25 सीटें आई हैं। तीन पर आजाद प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

सराज से जयराम ठाकुर ने सबसे अधिक 38183 मतों से जीत दर्ज की है। वहीं, सबसे कम मार्जन की बात करें तो भोरंज से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार 60 मतों से जीते हैं।

हिमाचल: सुजानपुर सीट पर रोचक रहा मुकाबला, राजेंद्र राणा फिर जीते 

बैजनाथ से कांग्रेस के किशोरी लाल 3446 मतों से जीते हैं। आनी भाजपा के लोकेंद्र कुमार 6778, बल्ह से भाजपा के इंद्र सिंह 1307, भरमौर से भाजपा के डॉ. जनक राज 5172, चंबा से कांग्रेस के नीरज नैय्यर 7782, चिंतपूर्णी से कांग्रेस के सुदर्शन सिंह बबलू 4,858, चुराह से भाजपा के हंस राज 2642, देहरा आजाद होशियार सिंह 3877, धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा 3285 मतों से जीत गए हैं।

हिमाचल की इस विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने 30 साल बाद की वापसी 

गगरेट से कांग्रेस चैतन्य शर्मा 15685, हमीरपुर से आजाद आशीष शर्मा 12899 , जसवां परागपुर से भाजपा के बिक्रम सिंह 1789, जुब्बल कोटखाई से कांग्रेस के रोहित ठाकुर 5069, करसोग से भाजपा के दीप राज 10534, कसुम्पटी से कांग्रेस के अनिरूद्ध सिंह 8655 और किन्नौर से कांग्रेस के जगत सिंह नेगी 6964 मतों से जीत गए हैं।

कुल्लू से कांग्रेस के सुंदर सिंह ठाकुर 4103, लाहौल स्पीति से कांग्रेस के रवि ठाकुर 1616, मंडी से भाजपा के अनिल शर्मा 10006, नाचन से भाजपा के विनोद कुमार 8956, नगरोटा बगवां से कांग्रेस के आरएस बाली 15892, नालागढ़ से आजाद केएल ठाकुर 13264, नूरपुर से भाजपा के रणबीर सिंह 18752, पच्छाद से भाजपा की रीना कश्यप 3857 और पांवटा साहिब से भाजपा के सुखराम चौधरी 8596 मतों से जीते।

#HPELECTIONRESULT : 28 सीटों पर भाजपा तो 21 पर कांग्रेस की बढ़त, दो पर आजाद आगे

सरकाघाट से भाजपा के दलीप ठाकुर ने 1807,  शाहपुर से कांग्रेस के केवल सिंह पठानिया ने  12243, शिलाई से कांग्रेस के हर्षवर्धन चौहान ने 382, शिमला से कांग्रेस के हरीश जनार्था ने 3037, शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह ने 13860, सोलन से कांग्रेस के धनी राम शांडिल ने 3858, सुजानपुर से कांग्रेस  राजेंद्र राणा ने 399, सुंदरनगर से भाजपा के राकेश जंबाल ने  8125, दून से कांग्रेस के राम कुमार ने 6811, ज्वालामुखी से कांग्रेस के संजय रत्न ने 6404, भोरंज से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार ने 60 व कांगड़ा से भाजपा के पवन कुमार काजल 19834 मतों से जीत दर्ज की है।

अर्की से कांग्रेस के संजय 4822, बंजार से भाजपा के सुरिंद्र शौरी 4334, डलहौजी से भाजपा के डीएस ठाकुर 9918, फतेहपुर से कांग्रेस के भवानी पठानिया 7354, हरोली से कांग्रेस के मुकेश अग्निहोत्री 9148, इंदौरा से कांग्रेस के मलेंद्र राजन 2250, जवाली से कांग्रेस के चंद्र कुमार 3031, जोगिंद्रनगर से भाजपा के प्रकाश प्रेम कुमार 4339, रामपुर से कांग्रेस के नंद लाल 567, रोहड़ू से कांग्रेस के मोहन लाल ब्राक्टा 19339, ठियोग से कांग्रेस के कुलदीप सिंह पठानिया 5269 व मनाली से कांग्रेस के भुवनेश्वर गौड़ 2957, पालमपुर से कांग्रेस प्रत्याशी आशीष बुटेल ने 5328 मतों से जीते हैं।

 

भटियात से कांग्रेस के कुलदीप सिंह पठानिया ने 1567, जयसिंहपुर से कांग्रेस के यादविंदर गोमा ने 2696, कुठलैहड़ से कांग्रेस के दविंद्र कुमार ने 7579, ऊना से भाजपा के सतपाल सिंह सत्ती ने 1736 मतों से जीत हासिल की है। दरंग से भाजपा के पूर्ण चंद ने कांग्रेस के दिग्गज नेता कौल सिंह ठाकुर को 618 मतों से हराया है। कसौली से कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी ने भाजपा के राजीव सैजल को 6768 मतों से शिकस्त दी है।

बड़सर में कांग्रेस के इंद्रदत्त लखनपाल 13792, धर्मपुर में कांग्रेस के चंद्रशेखर 3026, घुमारवीं में कांग्रेस के राजेश धर्मांणी 5611, श्रीरेणुकाजी में कांग्रेस के विनय कुमार 860 मतों से जीते हैं। बिलासपुर से भाजपा के त्रिलोक जंबाल 276, सराज से जयराम ठाकुर 38183, श्रीनैना दैवी से भाजपा के रणधीर शर्मा 171 मतों से जीते।

नादौन से कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 3363 मतों से जीत दर्ज की। चौपाल से भाजपा के प्रत्याशी बलबीर सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश किमटा को 5033 मतों से हराया। आजाद प्रत्याशी सुभाष मंगलेट 13706 मत ले गए। झंडूता से भाजपा के जीत राम कटवाल ने कांग्रेस के विवेक कुमार को 5799 मतों से हराया।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
Top News Himachal Latest Result State News

बिग ब्रेकिंग: हिमाचल में ड्राइंग मास्टर लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित

8 अक्टूबर 2022 को आयोजित की थी परीक्षा

हमीरपुर। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने ड्राइंग मास्टर पोस्ट कोड 980 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें 971 अभ्यर्थी आगामी प्रक्रिया के लिए सफल घोषित किए गए हैं। सफल अभ्यर्थियों का दस्तावेज मूल्यांकन 16 से 22 दिसंबर तक आयोग के कार्यालय में होगा।

TGT, पीजीटी सहित 6,900 पदों पर भर्ती-हिमाचल में यहां होंगे सेंटर
बता दें कि ड्राइंग मास्टर के 314 पद अनुबंध आधार पर भरे जाने हैं। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्ट कोड 980 के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इन पदों को भरने के लिए 8 अक्टूबर 2022 लिखित परीक्षा आयोजित की थी। 6317 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। आज हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया।
हिमाचल: चुनाव नतीजों की तैयारी, कर्मचारियों की रहेगी बड़ी जिम्मेदारी
HPSSC
6317 अभ्यर्थियों में से 971 आगामी प्रक्रिया के लिए चुने गए हैं। रिजल्ट हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग की  वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। रिजल्ट निकाले जाने की पुष्टि आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने की है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra

धर्मशाला: D.El.Ed री अपीयर परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित, 83% से अधिक रहा

जुलाई 2022 में संचालित की थी परीक्षाएं

धर्मशाला। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जुलाई 2022 में संचालित D.El.Ed री अपीयर की परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। D.El.Ed पार्ट-1 बैच 2019-21 और 2020-22 का परिणाम 83.2 फीसदी रहा है। 369 ने परीक्षा दी थी और 307 पास हुए हैं। इसमें 58 की री अपीयर आई है और चार फेल हुए हैं।

जयराम सरकार ने बदले 38 HPS अधिकारी, कौन कहां भेजा- देखें लिस्ट

D.El.Ed पार्ट-2 बैच 2019-21 का रिजल्ट 83.87 रहा है। 62 ने परीक्षा दी थी और 52 पास हुए हैं। 8 की रीअपीयर आई है और 2 फेल घोषित किए गए हैं। संबंधित परीक्षार्थी बोर्ड मुख्यालय में कार्य दिवस के दौरान परीक्षा परिणाम की जानकारी दूरभाष नंबर 01892-242142 पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण करवाने के लिए इच्छुक परीक्षार्थी केवल ऑनलाइन द्वारा संबंधित शिक्षण संस्थान के माध्यम से बोर्ड वेबसाइट www.hpbose.org पर 16 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के लिए 500 और पुनर्निरीक्षण के लिए 400 रुपए शुल्क देना होगा।

हिमाचल में 55 तहसीलदार ट्रांसफर, कौन कहां भेजा- पढ़ें खबर

पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के लिए संबंधित विषय में कम से कम 20 फीसदी अंक जरूरी हैं। इसके अतिरिक्त कार्यालय द्वारा दिसंबर 2022 में आयोजित करवाई जाने वाली परीक्षा के री अपीयर प्रवेश के लिए शुल्क 1100 रुपए सहित संबंधित शिक्षण संस्थान से ऑनलाइन भरने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर है।

hp
आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Result Hamirpur

HPSSC ने मेडिकल सोशल वर्कर का फाइनल रिजल्ट निकाला

अनुबंध आधार पर भरा गया यह एक पद

हमीरपुर। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने मेडिकल सोशल वर्कर पोस्ट कोड 956 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें एक को सरकारी नौकरी मिली है। ये पद अनुबंध आधार पर भरा गया है।

HRTC के बेड़े में शामिल होंगी इलेक्ट्रिक बसें

बता दें कि एक पद भरने के लिए 12 जून 2022 को लिखित परीक्षा आयोजित की थी। लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर 4 को मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए बुलाया गया था। मूल्यांकन प्रक्रिया 5 सितंबर 2022 को आयोजित की थी। मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद आज फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। रिजल्ट निकाले जाने की पुष्टि आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने दी है।

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें
Categories
Himachal Latest KHAS KHABAR Hamirpur State News

हिमाचल: 4 साल 3 माह का लंबा इंतजार खत्म, यह फाइनल रिजल्ट घोषित

जून 2018 में शुरू हुई थी भर्ती प्रक्रिया

हमीरपुर। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने दंत स्वास्थिक (Dental Hygienist) पोस्ट कोड 655 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें 18 को सरकारी नौकरी मिली है। ये पद अनुबंध आधार पर दंत स्वास्थ्य सेवाएं विभाग में भरे गए हैं। यह पद चार साल 3 माह बाद भरे गए हैं।

हिमाचल: आउटसोर्स कर्मियों की आंखों में धूल झोंकना बंद करे सरकार

बता दें कि 18 पद भरने के लिए हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने जून 2018 में भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। लिखित परीक्षा 28 मार्च 2019 को आयोजित की थी। 144 ने लिखित परीक्षा दी थी। मेरिट के आधार पर 58 अभ्यर्थियों को मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए बुलाया गया था। मूल्यांकन प्रक्रिया 30 जुलाई 2022 को आयोजित की थी। आज फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया। रिजल्ट हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। रिजल्ट निकाले जाने की पुष्टि आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने की है।

बनेर में डूबे युवक का मामला: खड्ड के किनारे से पत्थरों के नीचे हो रही तलाश, एक ही गोताखोर

रिजल्ट अपेक्षित प्राधिकारी से 22 जून 2022 के स्पष्टीकरण प्राप्त होने के बाद घोषित किया गया है। लंबित अदालती मामलों के अंतिम निर्णय के अधीन है।

hpssc
आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Hamirpur

हिमाचल में फार्मासिस्ट का यह रिजल्ट घोषित, जानिए किसे मिली नौकरी

पोस्ट कोड 954 का अंतिम परिणाम निकाला

हमीरपुर। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने फार्मासिस्ट (ऐलोपैथी) पोस्ट कोड 954 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें 5 को को फार्मासिस्ट की नौकरी मिली है। दो पद योग्य उम्मीदवार न मिलने से खाली रह गए हैं। ये पद अनुबंध आधार पर भरे गए हैं।

हमीरपुर में अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा 16 अक्टूबर को होगी 

बता दें कि फार्मासिस्ट (ऐलोपैथी) पोस्ट कोड 954 के सात पद भरने के लिए हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। पद भरने के लिए 14 मई 2022 को लिखित परीक्षा आयोजित की थी। लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर 19 अभ्यर्थियों को मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए बुलाया गया था। मूल्यांकन प्रक्रिया 1 सितंबर 2022 को आयोजित की गई।

कांगड़ा: इस दिन होगी पंचायत सचिव के पदों के लिए दस्तावेज जांच-जानिए

मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद आज फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया। रिजल्ट हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है। रिजल्ट निकाले जान की पुष्टि आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने की है।

HPSDSC546

पेंशनर अब जीवन प्रमाण पत्र पंचायत सचिव से भी करवा सकेंगे सत्यापन

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Result Shimla State News

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने यह स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट किया घोषित

6 अभ्यर्थी आगामी प्रक्रिया के लिए सफल

शिमला। हिमाचल लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ फैक्ट्री (केमिकल) Assistant Director of Factories
(Chemical) के कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें 6 अभ्यर्थी आगामी प्रक्रिया के लिए सफल घोषित किए हैं। स्क्रीनिंग टेस्ट 2 जुलाई 2022 को आयोजित किया गया था। यह पद श्रम एवं रोजगार विभाग में भरे जाने हैं।

मंडी-पंडोह के बीच 6 मील के पास पहाड़ से गिरे पत्थर, मंडी-कुल्लू एनएच बंद

इन पदों के लिए सफल अभ्यर्थियों का पर्सनेलिटी टेस्ट 23 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। पर्सनेलिटी टेस्ट के लिए कॉल लेटर दिशा निर्देशों के साथ ही जल्द आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। रिजल्ट हिमाचल लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। रिजल्ट निकाले जाने की पुष्टि आयोग के सचिव डीके रतन ने की है।

hp ss

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें