आज रात कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा शो, देखने ना भूले
शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस का बैंड “हारमनी ऑफ द पाइंस” कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले “हुनरबाज : देश की शान” में पहुंचा है। हिमाचल पुलिस बैंड का एपिसोड 6 फरवरी यानी आज रात प्रसारित किया जाएगा। ये शो 9 बजे से लेकर 10.30 बजे तक कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा। शो से पहले कलर्स टीवी ने एक वीडियो टीजर जारी किया है।
चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब में सीएम का फेस, राहुल गांधी ने किया ऐलान
इस वीडियो टीजर में हिमाचल पुलिस बैंड के सदस्य वंदे मातरम गाना गाते नजर आ रहे हैं। वहीं, हुनरबाज के जज सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती, फिल्मकार करण जौहर और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा हिमाचल पुलिस बैंड का लोहा मानते हुए दिखाई दे रहे हैं।
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा तो यहां तक कह रहीं हैं कि मैं सोच भी नहीं सकती कि आप पहले कंटेस्टेंट हैं, उपर से आप में से ऐसी आवाजें और संगीत निकलेगा। आप सभी टेंलेंट म्यूजिशयन हैं। इसे बोलते हैं हिंदोस्तान का हुनर। वहीं, लेजेंडरी सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती हिमाचल पुलिस बैंड को सेल्यूट करते दिखे। इसलिए आप भी आज रात 9 बजे से लेकर 10.30 बजे तक कलर्स टीवी पर हुनरबाज देश की शान देखने ना भूलें।
गौर हो इससे पहले हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें होस्ट भारती सिंह और उनके पति हर्ष बैंड में शामिल जवानों का इंटरव्यू ले रहे थे। इस दौरान हिमाचल पुलिस के जवानों ने नीरू चली घूमदी नाटी गाकर सबका मनोरंजन किया था।
सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर की ये थी आखिरी पोस्ट, पिता का किया था याद
बता दें कि हारमनी ऑफ पाइंस हिमाचल प्रदेश पुलिस आर्केस्ट्रा हिमाचल सरकार द्वारा अधिकारिक रूप से मंजूरशुदा बैंड है। देश में पुलिस का यह पहला ऐसा बैंड है जोकि सरकार से स्वीकृति प्राप्त है। इस बैंड में शामिल पुलिस जवान एक ही विंग में कार्यरत हैं। इनकी तैनाती शिमला में है। जब भी ड्यूटी से टाइम मिलता है तो बैंड के सदस्य अभ्यास करने में जुट जाते हैं। हिमाचल में कोरोना आदि के लिए भी बैंड ने गाने तैयार कर प्रसारित किए हैं।