Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Jobs/Career Hamirpur Bilaspur State News

हमीरपुर व बिलासपुर जिला में भरे जा रहे खाली पद : रिटायर्ड पटवारी और कानूनगो करें आवेदन

65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए आवेदक की आयु

हमीरपुर/बिलासपुर। हमीरपुर और बिलासपुर जिला में खाली पदों के लिए रिटायर्ड पटवारी और कानूनगो से आवेदन मांगे गए हैं।

हमीरपुर जिला में खाली चल रहे पटवारियों के 20 पदों और कानूनगो के 8 पदों पर सेवानिवृत्त पटवारियों तथा कानूनगो की सेवाएं ली जाएंगी। इन पदों के लिए पात्र रिटायर्ड पटवारी-कानूनगो से 16 जनवरी तक उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
ITI पास युवाओं के लिए रोजगार का मौका : सुंदरनगर में होंगे इंटरव्यू

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि आवेदक की आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, उसने राजस्व विभाग की किसी भी विंग में कम से कम 5 वर्ष तक सेवाएं दी हों तथा उसके खिलाफ किसी भी तरह की विभागीय या अनुशासनात्मक जांच लंबित नहीं होनी चाहिए। चयनित रिटायर्ड कानूनगो को 30 हजार रुपए मासिक और रिटायर्ड पटवारी को 25 हजार रुपए मासिक मानदेय दिया जाएगा।

कांगड़ा : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का मौका, 180 पदों पर भर्ती-25 हजार तक सैलरी

 

उपायुक्त ने बताया कि जिला के विभिन्न पटवार वृत्तों और कानूनगो वृत्तों में राजस्व संबंधित कार्यों को तेजी से निपटाने तथा आम लोगों को राहत प्रदान करने के लिए सेवानिवृत्त कानूनगो और पटवारियों की सेवाएं लेने का निर्णय लिया गया है।

अधिक जानकारी के लिए उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर में संपर्क किया जा सकता है। जिला हमीरपुर की वेबसाइट hphamirpur.nic.in पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/12/hamirpur.pdf”]

कांगड़ा : डाकघरों में आधार कार्ड अपडेट करने को चलेगा विशेष अभियान

 

उधर, उपायुक्त बिलासपुर कार्यालय में पटवारी व कानूनगो के खाली पदों के लिए पारिश्रमिक आधार पर सेवानिवृत्त पटवारी व कानूनगो को पुनर्नियुक्ति  के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि सेवानिवृत्त पटवारी अथवा कानूनगो 8 जनवरी से पहले अपने आवेदन उपायुक्त कार्यालय को भेजें।

शिमला में शूटिंग के लिए आई मॉडल से दुष्कर्म, पंजाब का रहने वाला है आरोपी, मामला दर्ज

 

उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी जिला बिलासपुर की वेबसाइट hpbilaspur.nic.in पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि यह नियुक्तियां पारिश्रमिक के आधार पर होगी।

इसके लिए आयु सीमा 29-12-2023 तक 65 वर्ष से अधिक न हो। कानूनगो के लिए देय भत्ता 30 हजार एवं पटवारी के लिए 25 हजार होगा। वेबसाइट पर सभी जानकारियां उपलब्ध हैं।

नए साल का जश्न : धर्मशाला और मैक्लोडगंज के लिए ट्रैफिक प्लान जारी-पढ़ें

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/12/bilaspur.pdf”]

पंडोह डैम लिंक रोड को लेकर बड़ी अपडेट : कुल्लू-मनाली जाने वाले छोटे वाहन इस मार्ग का करें प्रयोग

पौंग बांध इको सेंसिटिव जोन मामले में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री के निजी सचिव का पत्र आया सामने

Job Alert : चंबा और घुमारवीं में इन 400 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, 10वीं पास को मौका

शाहपुर की युवती काम करने गई थी दुबई, हुई लापता-एजेंट के खिलाफ शिकायत
HPCU : पुस्तकालय और सूचना विज्ञान विभाग को मिला साढ़े 4 लाख का ओपन स्कॉलरशिप सीड अवार्ड

Job Alert हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक सैलरी

Job Breaking : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती-जानें

बैजनाथ-पपरोला से कांगड़ा और जोगिंद्रनगर चलेंगी ट्रेन, यह रहेगी टाइमिंग
हमीरपुर : बद्दी की कंपनी भरेगी एसोसिएट्स और ट्रेनी के पद, नादौन में इंटरव्यू
Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

क्रिसमस मनाने शिमला जा रहे पर्यटकों की गाड़ी खाई में गिरी, 9 लोग थे सवार

नम्होल के साथ लगते बाग खुर्द के पास गिरी गाड़ी

नम्होल। क्रिसमस की सुबह बिलासपुर जिला में शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसा हुआ है। नम्होल के साथ लगते बाग खुर्द के पास सोमवार सुबह पर्यटकों की गाड़ी खाई में गिर गई। ये पर्यटक क्रिसमस व नया साल मनाने शिमला जा रहे थे। गाड़ी में 9 लोग सवार थे, जो कि घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह पर्यटकों से भरी टेंपो ट्रैक्स बिलासपुर से शिमला की ओर जा रही थी। नम्होल के साथ लगते बाग खुर्द नामक जगह पर एक तीखे मोड़ पर अचानक चालक का बैलेंस बिगड़ा और गाड़ी खाई में जा गिरी। जिससे गाड़ी में बैठे नौ लोग घायल हो गए। घायलों में पांच महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं।

कांगड़ा : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का मौका, 180 पदों पर भर्ती-25 हजार तक सैलरी

आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और मिलकर पर्यटकों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए एम्स कोठीपुरा ले जाया गया, जहां पर सभी का उपचार चल रहा है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया गया है। डीएसपी हेड क्वार्टर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Job Breaking : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती-जानें

बड़ा हादसा : हिडिंबा मंदिर के पास लुढ़की कार, मां-बेटे सहित तीन की गई जान

हिमाचल मौसम अपडेट : 28 तक साफ, इस दिन बारिश व बर्फबारी का है अनुमान

 

कुल्लू-मनाली एनएच पर पर्यटकों की हुल्लड़बाजी : पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

अटल टनल रोहतांग से आगे जमी बर्फ : लाइनों में लगे वाहनों को भेजा जा रहा वापस

Job Alert : चंबा और घुमारवीं में इन 400 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, 10वीं पास को मौका

नए साल से पहले उपभोक्ताओं को झटका : राशन डिपुओं में महंगा हुआ सरसों तेल

 

हमीरपुर : बद्दी की कंपनी भरेगी एसोसिएट्स और ट्रेनी के पद, नादौन में इंटरव्यू

HPBOSE ने डीएलएड सीईटी व टेट 2024 को लेकर लिया फैसला-जानें
कांगड़ा जिला में 10वीं, ITI पास से लेकर ग्रेजुएट के लिए नौकरी का मौका, होंगे साक्षात्कार

किन्नौर : सिक्योरिटी गार्ड के लिए 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक मिलेगी सैलरी
मंडी : सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर भर्ती, 23 दिसंबर को यहां होंगे इंटरव्यू

HPPSC : SET 2023 के लिए अप्लाई करने वालों को लेकर बड़ी अपडेट
हिमाचल : एक अप्रैल को जन्मे बच्चों को भी पहली कक्षा में मिलेगी एडमिशन, इसके बाद वालों को अगले सत्र में
Categories
TRENDING NEWS Politics Top News Himachal Latest Shimla State News

मुख्यमंत्री बोले- लोकसभा चुनाव से पहले भरा जा सकता है मंत्री का खाली एक पद

अभी डिप्टी स्पीकर की भी होनी है ताजपोशी

शिमला। हिमाचल प्रदेश को एक साल के इंतजार के बाद मंगलवार को दो नए मंत्री मिल गए हैं। बिलासपुर जिले के घुमारवीं से राजेश धर्माणी और कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर से एमएलए यादवेंद्र गोमा को राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सुक्खू कैबिनेट में अब एक मंत्री पद खाली है, जिसे भी जल्द भरने की बात सीएम सुक्खू ने कही है।

हिमाचल कैबिनेट विस्तार : राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा ने मंत्री पद की ली शपथ

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि एक पद खाली है, उसे भी लोकसभा चुनाव से पहले भरा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अभी डिप्टी स्पीकर बनाए जाने हैं, इसके अलावा भी पद भरे जाएंगे। पार्लियामेंट्री और जातिS समीकरण को देखते हुए मंत्री बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द नए मंत्रियों को विभाग देने के साथ ही विभागों में फेरबदल भी किया जा सकता है।

वहीं, कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने के बाद यादवेंद्र गोमा और राजेश धर्माणी ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और  प्राथमिकताएं बताते हुए लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की बात कही। उन्होंने कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, वे उसे बखूबी निभाएंगे।

Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल कैबिनेट विस्तार : राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा ने मंत्री पद की ली शपथ

राजभवन में राज्यपाल ने दिलाई शपथ

शिमला। हिमाचल प्रदेश को दो नए कैबिनेट मंत्री मिल गए हैं। बिलासपुर जिले के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश धर्माणी और कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक यादवेंद्र गोमा ने आज मंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा को शपथ दिलाई।

धर्मशाला में किसने ली लाहौल-स्पीति की छात्रा की जान, जांच में जुटी पुलिस

 

बता दें कि हिमाचल प्रदेश कैबिनेट विस्तार का इंतजार लंबे समय था। एक साल बाद दूसरे चरण में सुक्खू कैबिनेट का विस्तार हुआ है। कांग्रेस के सत्ता में आने पर 11 दिसंबर 2022 को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने शपथ ली थी।

एक माह बाद कैबिनेट विस्तार करते हुए सात मंत्रियों चौधरी चंद्र कुमार, डॉ (कर्नल) धनी राम शांडिल, जगत सिंह नेगी, हर्ष वर्धन चौहान, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह ने शपथ दिलाई गई थी।

हिमाचल : महिलाओं को 1500 रुपए भत्ते को लेकर बड़ी अपडेट- सीएम ने की यह घोषणा

 

अब दो मंत्रियों घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश धर्माणी और कांगड़ा जिला के जयसिंहपुर क्षेत्र के विधायक यादवेंद्र गोमा ने शपथ ली।

हालांकि, सुक्खू कैबिनेट में अभी तीन पद खाली हैं। पर अभी दो को ही मंत्री बनाए जाने की सूचना है। बाकी 4 बजकर 45 मिनट के बाद साफ हो पाएगा।

संख्या बल के अनुसार हिमाचल में मुख्यमंत्री सहित 12 मंत्री ही बनाए जा सकते हैं। अभी मुख्यमंत्री सहित 9 मंत्री हैं। आज दो विधायकों के शपथ लेने के बाद संख्या 11 हो जाएगी।

नूरपुर रोड से गुलेर और बैजनाथ से कांगड़ा इस दिन से चल सकती है ट्रेन

 

मौजूदा जानकारी के संदर्भ में एक पद खाली रहेगा। जानकारी के मुताबिक एक ब्राह्मण, एक राजपूत और एक अनुसूचित जाति चेहरे को मंत्री बनाने की योजना है।

फिलहाल, अभी दो ही मंत्री बनाए जाने की सूचना है। राजेश धर्माणी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी माने जाते हैं और बिलासपुर जिला से कांग्रेस के एक मात्र विधायक हैं।

हिमाचल : किसानों से खरीदे जाने वाले दूध में 6 रुपए की बढ़ोतरी- अब मिलेंगे 37 रुपए

 

हिमाचल में राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अनुसूचित जाति कोटे से दो मंत्री बनाने की सिफारिश की थी। इसमें एक पहले ही धनी राम शांडिल मंत्रिमंडल में शामिल हैं।

अब गोमा को मंत्री बनाकर दो हो गई है। एक खाली पद पर किसकी ताजपोशी होती है, यह तो वक्त बताएगा। लेकिन, कांगड़ा से मंत्री बनाए जाने की संभावनाएं प्रबल हैं।

हिमाचल के इन पांच जिलों में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना

मुख्यमंत्री बोले- लोकसभा चुनाव से पहले भरा जा सकता है मंत्री का खाली एक पद

 

हिमाचल कैबिनेट विस्तार : राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा ने मंत्री पद की ली शपथ

धर्मशाला डाक मंडल के तहत बीमा एजेंट बनने का अवसर, करें आवेदन 

हिमाचल : विधायक रवि ठाकुर ने नकारे पूर्व मंत्री के आरोप, बोले-करेंगे मानहानि का दावा 

हमीरपुर : आईटीआई लंबलू में चार कंपनियों ने 44 प्रशिक्षुओं का किया चयन

विधवा महिलाओं को बच्चों की उच्च शिक्षा की नो टेंशन, सरकार करेगी खर्च
हमीरपुर में सेल्स ऑफिसर के 30 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, बचे दो दिन

इस जिला में स्टाफ नर्स के भरे जाएंगे 21 पद-जानें डिटेल

हिमाचल : किसानों से खरीदे जाने वाले दूध में 6 रुपए की बढ़ोतरी- अब मिलेंगे 37 रुपए 

मंडी अग्निवीर भर्ती : बिना एडमिट कार्ड के रैली में नहीं मिलेगा प्रवेश 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Shimla State News

हिमाचल कैबिनेट विस्तार: यह दो विधायक बन सकते हैं मंत्री, सीएम सुक्खू ने शिमला बुलाए

दोपहर बाद शपथ होने की संभावना

शिमला। हिमाचल प्रदेश कैबिनेट विस्तार की अटकलों को आज विराम लग सकता है। हिमाचल प्रदेश को आज दो नए मंत्री मिल सकते हैं। बिलासपुर जिले के घुमारवीं से विधायक राजेश धर्माणी और कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर विधानसभा से एमएलए यादवेंद्र गोमा को मंत्री बनाया जा सकता है। आज दोपहर बाद राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह भी हो सकता है।

हिमाचल कैबिनेट विस्तार: यह दो विधायक बन सकते हैं मंत्री, सीएम सुक्खू ने शिमला बुलाए

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इन दोनों को शिमला बुला लिया है।
घुमारवीं से राजेश धर्माणी तीसरी बार विधायक चुने गए हैं।

हमीरपुर : आईटीआई लंबलू में चार कंपनियों ने 44 प्रशिक्षुओं का किया चयन

हिमाचल : विधवा महिलाओं को बच्चों की उच्च शिक्षा की नो टेंशन, सरकार करेगी खर्च

हिमाचल के इस जिला में स्टाफ नर्स के भरे जाएंगे 21 पद-जानें डिटेल

हिमाचल : किसानों से खरीदे जाने वाले दूध में 6 रुपए की बढ़ोतरी- अब मिलेंगे 37 रुपए 

हिमाचल : महिलाओं को 1500 रुपए भत्ते को लेकर बड़ी अपडेट- सीएम ने की यह घोषणा

मंडी अग्निवीर भर्ती : बिना एडमिट कार्ड के रैली में नहीं मिलेगा प्रवेश 

11 दिसंबर, 2023 का राशिफल : आज क्या कहती आपकी राशि, पढ़ें

हिमाचल के छात्रों को करवाया जाएगा पंजाब का भ्रमण, यह है मकसद
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Bilaspur State News

बिलासपुर : कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर आमने-सामने टकराए दो ट्रक, एक चालक गंभीर

कोठीपुरा स्थित एम्स में चल रहा घायल का इलाज

स्वारघाट। हिमाचल के बिलासपुर जिला में मेहला नामक स्थान पर बुधवार को एक सड़क हादसा पेश आया है। हादसा कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन की टनल नंबर-1 के पास हुआ है।

यहां पर दो ट्रकों में आमने-सामने टक्कर हुई है। हादसे में एक ट्रक चालक घायल हो गया है। घायल चालक को कोठीपुरा स्थित एम्स ले जाया गया है। चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

चंबा : रावी नदी में मिला कांगड़ा के युवक का शव, भाई बोला- 15 लोगों ने मिलकर ली जान

 

जानकारी के अुनसार, पाइपों से लदा एक ट्रक चंडीगढ़ से मंडी जा रहा था। जब यह ट्रक मेहला फ्लाइओवर के पास पहुंचा तो बिलासपुर की तरफ से आ रहे दूसरे ट्रक ने गलत दिशा में आकर इस ट्रक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पाइपों से लदा ट्रक सड़क पर ही पलट गया। हादसे में ट्रक चालक को चोटें आई हैं।

फतेहपुर वायरल वीडियो : युवक से पूछताछ, दोनों के कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस

 

मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी। घायल चालक को एंबुलेंस की मदद से बिलासपुर एम्स पहुंचाया गया।

स्वारघाट पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर लोगों के बयान कलमबद्ध किए। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी जांच की जा रही है।

 

हिमाचल : पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार, सुक्खू सरकार का यह प्लान

 

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड और HR सहित इन 95 पदों पर होगी भर्ती- जानें डिटेल 

कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल

हमीरपुर, ऊना और देहरा में वन मित्र भर्ती को लेकर क्या बोले अधिकारी-पढ़ें 
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हमीरपुर वन मित्र भर्ती : कौन-कौन से लगेंगे सर्टिफिकेट, जानकारी को डायल करें ये नंबर

 

शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर लगा दी चारपाई, बिछा दिया बिस्तर-जानें मामला

हिमाचल में लड़कियों की शादी की आयु 18 से 21 वर्ष करने को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

NIFT प्रवेश परीक्षा-2024 की तिथि घोषित, यह होगी आवेदन की अंतिम तिथि

कांगड़ा : 250 रुपए में खुलवाएं बेटी का खाता, 7.6 फीसदी मिलेगा ब्याज

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद
कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर साक्षात्कार, 330 को मिलेगी नौकरी 

चंबा में इन 170 पदों पर नौकरी का मौका, महिलाओं के लिए भी हैं पद
HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, 10 दिसंबर को है स्क्रीनिंग टेस्ट

हिमाचल वन मित्र भर्ती के लिए करें आवेदन, वेबसाइट के साथ रेंज ऑफिस में भी मिलेंगे फार्म
नूरपुर में वन वे ट्रैफिक प्लान लागू, अवहेलना पर होगी सख्त कार्रवाई 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Bilaspur State News

बिलासपुर : शिमला-धर्मशाला एनएच पर लगा दी चारपाई, बिछा दिया बिस्तर-जानें मामला

बिलासपुर के मंगरोट निवासी ने मजबूरन भूमि पर किया कब्जा

बिलासपुर। हिमाचल के बिलासपुर जिला में शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर चारपाई लगाकर बिस्तर बिछा दिया। साथ ही पत्थर और रेहड़ी लगाकर एक लेन को बंद कर दिया गया।

दूसरी लेन से यातायात सुचारू चलता रहा। मामला बिलासपुर जिला के  मंगरोट का है। नेशनल हाईवे पर अपनी भूमि का दावा करने वाले राजनकांत ने ऐसा किया है। इससे पहले भी राजनकांत ने कई बार नेशनल हाईवे पर पत्थर और रेहड़ी लगाकर उसे रोका है।

ज्वालामुखी : पानी भरने गया था व्यक्ति, अचानक फिसला पैर-कुएं पर डूबा

 

राजनकांत का कहना है कि भूमि का वापस करने के लिए कहा था, लेकिन प्रशासन ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। मजबूरन उसे अपनी भूमि पर कब्जा करना पड़ रहा है।

उधर, हाईवे बंद करने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन भी हरकत में आया और एसडीएम ने पीड़ित परिवार को मिलने के लिए बुलाया है। बता दें कि लंबे अरसे से यह परिवार अपने हक के लिए लड़ रहा है।

अपनी जमीन पर अवैध कब्जा होते हुए परिवार बेबस नजर आ रहा है। हिमाचल में व्यवस्था परिवर्तन का दावा करने वाली सुक्खू सरकार के राज में यह परिवार व्यवस्था परिवर्तन के इंतजार में है।

कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल

 

क्या है मामला

राजनकांत के अनुसार मंगरोट गांव में उनकी माता के नाम से 15 बिस्वा जमीन है, उसमें से 8 बिस्वा जमीन पर लोक निर्माण विभाग के द्वारा अतिक्रमण करके व अवैध कब्जा करके सड़क बनाई हुई है।

इससे उन्हें वहां पर व्यापार करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने विभागीय मापदंडों के अनुसार टायरिंग न करके किसी प्रभावशाली व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए टायरिंग को आगे बढ़ाते-बढ़ाते उनकी 8 बिस्वा जमीन पर कब्जा कर लिया है और अब उनकी जमीन से कब्जा नहीं छोड़ा जा रहा है।

राजनकांत इस बाबत हमीरपुर के सांसद और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को भी पत्र लिख चुके हैं। साथ ही आलाधिकारियों से भी मांग उठा चुके हैं।

शिमला पिकअप हादसा : जम्मू-कश्मीर के 6 लोगों ने तोड़ा दम, 6 गंभीर

 

 

हिमाचल : सोमवार को मौसम ने अचानक बदली करवट, आगे कैसे रहेंगे मिजाज-जानें 

फतेहपुर युवती मामला : ड्यूटी जाते मास्क पहने दो युवकों ने रोका, स्कार्फ से पैर बांध पिलाया जहर-मामला दर्ज

 

कांगड़ा जिला में सेल्स ऑफिसर के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार-जानें डिटेल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा : इमोशन से खेल रहे मेकर्स, फूटा दर्शकों का गुस्सा

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 

हिमाचल : कॉलेजों में सीधी भर्ती से भरे जाएंगे प्रिंसिपल के 25 पद, साक्षात्कार 18 दिसंबर से

हिमाचल : बीएड कॉलेजों में भरी जाएंगी खाली सीटें, 4 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन

Job Alert सिरमौर : युवाओं को रोजगार का मौका, 34 पदों पर होगी भर्ती
HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, 10 दिसंबर को है स्क्रीनिंग टेस्ट
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Bilaspur State News

हिमाचल के बिलासपुर जिला में डोली धरती, 2.9 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड

इस माह प्रदेश में दो बार कांप चुकी है जमीन

बिलासपुर। हिमाचल के बिलासपुर जिला में भूकंप आया है। अपडेट के अनुसार दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर 2.9 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया। भूकंप का केंद्र जमीन से 13 किलोमीटर नीचे था।

इस माह हिमाचल में दूसरी बार धरती डोली है। इससे पहले 6 नवंबर 2023 को कांगड़ा जिला में 2.8 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर आया था।

HRTC ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं को दी बड़ी राहत, अब होगा ऐसा-पढ़ें खबर 
भूकंप आने पर क्या करें

अगर भूकंप के वक्त आप घर में हैं तो फर्श पर बैठ जाएं। घर में किसी मजबूत टेबल या फर्नीचर के नीचे बैठकर हाथ से सिर और चेहरे को ढकें।

भूकंप के झटके आने तक घर के अंदर ही रहें और झटके रुकने के बाद ही बाहर निकलें। अगर रात में भूकंप (Earthquake) आया है और आप बिस्तर पर लेटे हैं तो लेटे रहें, तकिए से सिर ढक लें।’ घर के सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें।

अगर आप भूकंप के दौरान मलबे के नीचे दब जाएं तो किसी रुमाल या कपड़े से मुंह को ढक लें। मलबे के नीचे खुद की मौजूदगी को जताने के लिए पाइप या दीवार को बजाते रहें, ताकि बचाव दल आपको तलाश सके।

अगर आपके पास कुछ उपाय न हो तो चिल्लाते रहें और हिम्मत ना हारें। भूकंप के वक्त अगर आप घर से बाहर हैं तो ऊंची इमारतों और भूकंप के खंभों से दूर रहें।

AIIMS बिलासपुर में निकली भर्ती : भरे जाएंगे विभिन्न 55 पद, पढ़ें डिटेल
भूकंप आने पर क्या ना करें

अगर आप गाड़ी चला रहे हो तो उसे रोक लें और गाड़ी से बाहर ना निकलें। किसी पुल या फ्लाईओवर पर गाड़ी खड़ी न करें। क्योंकि इससे आप खतरे में पड़ सकते हैं। अगर आप घर में हैं तो बाहर ना निकलें। अगर आप भूकंप (Earthquake) के वक्त मलबे में दब जाएं तो माचिस बिल्कुल ना जलाएं।

इससे गैस लीक होने की वजह से आग लगने का खतरा हो सकता है। घर में हैं तो चले नहीं। सही जगह ढूंढें और बैठ जाएं। घर के किसी कोने में चले जाएं, कांच, खिड़कियों, दरवाज़ों और दीवारों से दूर रहें।

भूकंप के वक्त लिफ्ट के इस्तेमाल बिल्कुल ना करें। साथ ही कमजोर सीढ़ियों का इस्तेमाल भी न करें। क्योंकि लिफ्ट और सीढ़ियां दोनों ही टूट सकती हैं।

हिमाचल में माइनिंग का बड़ा घोटाला : बिना लीज के चल रहे थे 63 स्टोन क्रशर

 

अगर मलबे में दब जाएं तो ज्यादा हिले नहीं और धूल ना उड़ाएं। आपके आप-पास जो चीज मौजूद हो उसी से अपनी मौजूदगी जताएं। भूकंप के दौरान आप पैनिक न करें और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं।

आपको एक इमरजेंसी किट बनाकर रखनी चाहिए, जिसमें आपके जरूरी दस्तावेज, खाना, पानी और फर्स्ट एड की चीजें हों। घर के सामान को सुरक्षित रखने की कोशिश करें और छत या किसी दीवार के गिरने की स्थिति में जरूरी सामान को बचाने के उपाय करें। अपने परिवार के लिए एक इमरजेंसी प्लान तैयार करें। क्योंकि ऐसा करना आपके लिए बेहतर होगा।

 

हिमाचल के बिलासपुर जिला में डोली धरती, 2.9 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड

 

हिमाचल : सिक्योरिटी गार्ड, ऑपरेटर सहित इन 421 पदों पर नौकरी का मौका-जानें डिटेल

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल मामला : सीएम सुक्खू बोले – हक के लिए लड़ेंगे कानूनी लड़ाई

हिमाचल कैबिनेट : जल शक्ति विभाग में 4500 पदों पर भर्ती की मंजूरी

हिमाचल : पहली कक्षा में दाखिले के लिए बच्चे की आयु 6 साल जरूरी- मिली मंजूरी

DSSSB ने 863 पदों पर निकाली भर्ती, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
हिमाचल : अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी, अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम-जानें

हिमाचल : पटवारी और कानूनगो को स्टेट कैडर में शामिल करने के आदेश वापस
हिमाचल : असिस्टेंट इंजीनियर सिविल के इन पदों पर भर्ती शुरू
SBI में 8283 पदों पर बंपर भर्ती, हिमाचल के लिए भी 180 पद-करें आवेदन

HAS मुख्य परीक्षा को लेकर HPPSC का बड़ा फैसला-डिटेल में जानें 
हिमाचल : ऑफिस मैनेजर, क्लर्क व ग्राफिक डिजाइनर के पदों पर होगी भर्ती

हिमाचल में जेल वार्डर के भरे जाएंगे 91 पद, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन
हिमाचल : शास्त्री की बैचवाइज भर्ती के साक्षात्कार स्थगित, जानें कारण

HAS मुख्य परीक्षा को लेकर HPPSC का बड़ा फैसला-डिटेल में जानें 
हिमाचल के परविंदर फांकर की चमकी किस्मत, रातों रात बने करोड़पति

हिमाचल : स्कूलों में छात्रों के लिए 220 टीचिंग डे होंगे अनिवार्य, तैयार होगा कैलेंडर
हिमाचल में PGT के 585 पदों पर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, पढ़ें खबर

हमीरपुर : सेना भर्ती कार्यालय में रखा जाएगा मल्टी टास्क वर्कर, करें अप्लाई
हिमाचल : ई-केवाईसी न करने वाले डिपो होल्डरों पर होगी कड़ी कार्रवाई 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest National News KHAS KHABAR Jobs/Career

SBI में क्लर्क के 8283 पदों पर बंपर भर्ती, हिमाचल के लिए भी 180 पद-करें आवेदन

जूनियर एसोसिएट्स के भरे जाएंगे पद

नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में नौकरी का सुनहरा मौका है।  SBI में 8283 पदों पर भर्ती शुरू की है।  क्लर्क कैडर में जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के पद भरे जाने हैं। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 दिसंबर 2023 निर्धारित की है। हिमाचल प्रदेश के लिए 180 पद हैं।

इसमें सामान्य श्रेणी के लिए 74 पद हैं। एससी के लिए 45, ओबीसी के लिए 36, ईडब्ल्यूएस के लिए 18 और एसटी के लिए 7 पद हैं। अगर सभी 8283 पदों की बात करें तो 3515 अनारक्षित हैं। 1919 पद ओबीसी, 1284 पद एससी, 817 ईडब्ल्यूएस और 748 पद एसटी के लिए आरक्षित हैं। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UGC NET 2023 : एग्जामिनेशन शेड्यूल जारी, 6 दिसंबर से शु्रू होगी परीक्षा 

हिमाचल में बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी में परीक्षा केंद्र होंगे।  प्रारंभिक परीक्षा जनवरी 2024 में प्रस्तावित है। आवेदन https://bank.sbi/web/careers/current-openings और https://www.sbi.co.in/web/careers/current-openings पर कर सकते हैं।  इन पदों के लिए आयु सीमा 20 साल से कम और 28 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी। परीक्षा शुल्क की बात करें तो एससी,एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/डीईएसएम के लिए छूट होगी। सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 750 रुपए शुल्क लगेगा।

हिमाचल के परविंदर फांकर की चमकी किस्मत, रातों रात बने करोड़पति

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। एकीकृत दोहरी डिग्री (आईडीडी) प्रमाणपत्र रखने वाले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि आईडीडी उत्तीर्ण करने की तिथि 31 दिसंबर 2023 या उससे पहले हो।

ज्वालामुखी के ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध करवाई जाएंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

जो लोग अपने स्नातक के अंतिम वर्ष/सेमेस्टर में हैं, वे भी अंतिम रूप से इस शर्त के अधीन आवेदन कर सकते हैं कि यदि अंतिम रूप से चयनित होते हैं, तो उन्हें 31 दिसंबर 2023 को या उससे पहले स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। अधिक जानकारी के लिए SBI की ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/11/SBI.pdf”]

 

हिमाचल में बड़ी कार्रवाई : 35 जुआरी 18 लाख नकदी के साथ पकड़े, केस दर्ज

 

हमीरपुर : सेना भर्ती कार्यालय में रखा जाएगा मल्टी टास्क वर्कर, करें अप्लाई

हिमाचल में PGT के 585 पदों पर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, पढ़ें खबर

हिमाचल : ऑफिस मैनेजर, क्लर्क व ग्राफिक डिजाइनर के पदों पर होगी भर्ती
दिसंबर के अंत में होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र, सरकार ने भेजे प्रस्ताव

हिमाचल : ई-केवाईसी न करने वाले डिपो होल्डरों पर होगी कड़ी कार्रवाई 

डाक विभाग में 1899 पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल के लिए भी 17 पद-जानें डिटेल
हिमाचल लोक सेवा आयोग ने एरिया मैनेजर सहित इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया 

सरकाघाट दामाद हत्याकांड में आया नया मोड़ : नवीन के कमरे से मिला सुसाइड नोट
हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि तय, जानने के लिए पढ़ें खबर

हिमाचल में फिर खोले जाएंगे क्रशर : सब कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, सीएम ले सकते हैं फैसला
ज्वालाजी के इन युवाओं ने दिया मानवता का परिचय, बेजुबान की बचाई जान

भरे जाएंगे ये पद, हिमाचल लोक सेवा आयोग ने शुरू की भर्ती-जानें डिटेल
विधायक सुधीर शर्मा ने उठाया पैराग्लाइडिंग का लुत्फ, नरवाणा में भरी उड़ान
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Jobs/Career Bilaspur State News

बिलासपुर : जेबीटी के 70 पदों पर बैचवाइज भर्ती, काउंसलिंग 20 नवंबर से

24 नवंबर तक चलेगी ये भर्ती प्रक्रिया

बिलासपुर। प्रारंभिक शिक्षा विभाग बिलासपुर जल्द ही जेबीटी शिक्षकों के पद भरने वाला है। शिक्षा विभाग द्वारा बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जिला बिलासपुर में प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से जेबीटी के 70 पदों की बैचवाइज आधार पर भरे जाएंगे।

कुल्लू : ससुर की जान लेने के बाद दामाद ने की खुदकुशी, दो दिन से था फरार

जेबीटी के 70 पदों की बैचवाइज भर्ती के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 20 नवंबर से 24 नवंबर तक होगी। इन पदों को अनुबंध आधार पर 17,820 रुपए के आधार पर भरा जाएगा। अभ्यर्थी जिनके नाम रोजगार कार्यालयों मे दर्ज हैं, वही इस काउंसलिंग के लिए पात्र होंगे। संबंधित अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजे गए हैं। काउंसलिंग सुबह 10 बजे सुबह से मीटिंग हॉल उप निदेशक कार्यालय भवन बिलासपुर जिला बिलासपुर में निर्धारित की गई है।

पालमपुर कारोबारी मामला : डीजीपी संजय कुंडू की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने दिए FIR के आदेश
हरियाणा रोडवेज ड्राइवरों के समर्थन में उतरे HRTC चालक, दे डाली ये चेतावनी

 

हिमाचल : ऑफिस मैनेजर, क्लर्क व ग्राफिक डिजाइनर के पदों पर होगी भर्ती

हिमाचल : ई-केवाईसी न करने वाले डिपो होल्डरों पर होगी कड़ी कार्रवाई 

डाक विभाग में 1899 पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल के लिए भी 17 पद-जानें डिटेल

सरकाघाट दामाद हत्याकांड में आया नया मोड़ : नवीन के कमरे से मिला सुसाइड नोट

हिमाचल में फिर खोले जाएंगे क्रशर : सब कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, सीएम ले सकते हैं फैसला

ज्वालाजी के इन युवाओं ने दिया मानवता का परिचय, बेजुबान की बचाई जान

विधायक सुधीर शर्मा ने उठाया पैराग्लाइडिंग का लुत्फ, नरवाणा में भरी उड़ान

हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि तय, जानने के लिए पढ़ें खबर
हिमाचल लोक सेवा आयोग ने एरिया मैनेजर सहित इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया 

भरे जाएंगे ये पद, हिमाचल लोक सेवा आयोग ने शुरू की भर्ती-जानें डिटेल

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news