Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में 52 से लेकर 73 बर्फानी तेंदुए, दुर्लभ मुर्गों की 7 किस्में मिलीं

640 पक्षियों की प्रजातियां रिकॉर्ड की गईं

शिमला। हिमाचल प्रदेश में 52 से लेकर 73 बर्फानी तेंदुए होने का अनुमान है। हिमाचल बर्फानी तेंदुए और इसके शिकार बनने वाले जानवरों का मूल्यांकन करने वाला पहला राज्य है। राज्य वन विभाग के वन्यप्राणी प्रभाग ने प्रकृति संरक्षण फाउंडेशन बेंगलुरु के सहयोग से राज्य में बर्फानी तेंदुए की गिनती की है।

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के स्नो लैपर्ड पॉपुलेशन असेसमेंट इन इंडिया के प्रोटोकॉल के आधार पर बर्फानी तेंदुए की गिनती का आकलन किया गया है। तीन साल तक बर्फानी तेंदुए की गिनती की गई। आजकल वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसमें वन्य प्राणियों के सरंक्षण व संवर्धन के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

हिमाचल: शिक्षक, अधिकारियों, कर्मियों को अब जलपान के लिए मिलेंगे 40 रुपए

प्रधान मुख्य संरक्षक (पीसीसीएफ) वन्यजीव राजीव कुमार ने बताया कि जम्मू-कश्मीर उत्तराखंड में बर्फानी तेंदुए पाए जाते हैं। बर्फानी तेंदुए का घनत्व 0.08 से 0.37 प्रति सौ वर्ग किलोमीटर है।

स्पीति, पिन घाटी और ऊपरी किन्नौर के हिमालयी क्षेत्रों में बर्फानी तेंदुए और उसके शिकार जानवरों आइबैक्स और भरल का घनत्व सबसे अधिक पाया गया। उन्होंने बताया कि दस स्थलों भागा, हिम, चंद्र, भरमौर, कुल्लू, मियार, पिन, बसपा, ताबो और हंगलंग में हिम तेंदुओं का पता चला है।

मंच पर भाषण दे रहे थे सीएम जयराम, पंडाल में घुस गया सांप, मचा हड़कंप

भागा अध्ययन से यह भी पता चला है कि बर्फानी तेंदुए की एक बड़ी संख्या संरक्षित क्षेत्रों के बाहर है। हिमाचल प्रदेश में 640 पक्षियों की प्रजातियां रिकॉर्ड की गई हैं। इनमें से 7 किस्म की दुर्लभ मुर्गा प्रजातियां भी मिली हैं, जिसमें जुजुराना भी शामिल है। हिमाचल के वनों में अभी भी वन्य प्राणियों की कई प्रजातियां हैं, जिनके बारे में शोध करने की जरूरत है।

स्नो लेपर्ड को लेकर “सिक्योर हिमालय प्रोजेक्ट” भी चलाया जा रहा है, जिसमें लोगों को वन्य प्राणियों के बारे में लोगों को जागृत कर वनों में ना जाने व स्नो लेपर्ड जैसे दुर्लभ जानवरों का शिकार ना करने के प्रति जागरूक करवाया जा रहा है।

पीएम मोदी के चंबा दौरे को लेकर सीएम ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें