नियुक्ति के लिए की 8 के नाम की सिफारिश
शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सिविल जज पदों के पर्सनैलिटी टेस्ट का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें 8 अभ्यर्थियों के नाम की सिफारिश नियुक्ति के लिए की है।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सिविल जज के 17 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। प्राइमरी परीक्षा 9 जुलाई 2023 को आयोजित की थी।
हिमाचल कैबिनेट बैठक : कांगड़ा के बनखंडी में चिड़ियाघर को लेकर लिया यह फैसला-जानें
मुख्य परीक्षा 18 सितंबर से 22 सितंबर तक आयोजित की गई। 28 नवंबर से 1 दिसंबर 2023 तक पर्सनैलिटी टेस्ट आयोजित किया।
पर्सनैलिटी टेस्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सिविल जज का रिजल्ट घोषित कर दिया।
रिजल्ट हिमाचल लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। रिजल्ट निकाले जाने की पुष्टि आयोग के सचिव डीके रतन ने की है।
हिमाचल कैबिनेट : पुलिस कॉन्स्टेबल पदों को लेकर बड़ा फैसला, इन पोस्ट पर भर्ती को मंजूरी
judge