Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

सिरमौर : डिंगर के पास खाई में गिरी कार, एक की मौत-दो घायल

गांव वालों की मदद से पहुंचाए अस्पताल

नाहन। सिरमौर जिला के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के तहत मढ़ीघाट-जयहर-मानगढ़ मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। डिंगर गांव के समीप बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे एक स्विफ्ट कार 200 मीटर नीचे जंगल की तरफ खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान दो युवक कार से बाहर गिर गए जबकि एक कार में ही फंसा रहा। एक युवक की मौत हो गई जबकि 2 घायल हुए हैं।

वाटर सेस पर बोले सुक्खू – पड़ोसी राज्यों के जल अधिकार का नहीं हो रहा उल्लंघन

जानकारी के अनुसार तीनों युवक नारग में मां नगरकोटी जिला स्तरीय मेले के समापन कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान डिंगर गांव के पास एक तीखे मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। तेज आवाज सुन गांव के लोग मौके पर पहुंचे। डिंगर किन्नर पंचायत के पूर्व उपप्रधान पूर्ण सिंह ठाकुर, ओम प्रकाश, प्रीतम पाल, रणधीर सिंह और खुशीराम ने घायलों को कार से बाहर निकाल कर मुख्य सड़क पर पहुंचाया।

मानहानि केस में राहुल गांधी को दो साल की सजा, जमानत भी मिली

खुशी राम ने बताया कि रात करीब साढ़े 10 बजे उसके पास नेपाली नौकर का फोन आया कि डिंगर के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस पर उन्होंने अन्य ग्रामीणों को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर राहत और बचाव कार्य के लिए पहुंचे, साथ ही पुलिस व 108 एंबुलेंस को भी हादसे की जानकारी दी।

तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सचिन व ललित को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, लेकिन सचिन ने पीजीआई पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। ललित की हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य घायल चमन प्रकाश का उपचार सिविल अस्पताल सराहां में ही चल रहा है। पच्छाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी सोमदत्त ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शिमला : न लिंक खोला न मैसेज आया, खाते से उड़ गए 3 लाख रुपए

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Sirmaur

पच्छाद में भाजपा का हस्ताक्षर अभियान, डिनोटिफाई संस्थानों को खोलने की मांग

विधायक रीना कश्यप बोलीं- जरूरत पड़ी तो अपनाया जाएगा कोर्ट का रास्ता

पझौता। जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के पझौता के चंदोल में शुक्रवार को पच्छाद की विधायक रीना कश्यप की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सुक्खू सरकार द्वारा पच्छाद में डिनोटिफाई किए गए संस्थानों के विरोध में वहां मौजूद विभिन्न पंचायतों के प्रधानों व स्थानीय लोगों ने रोष प्रकट किया व प्रदेश सरकार से शीघ्र अति शीघ्र इन संस्थानों को खोलने के बारे में चर्चा की गई।

मंडी: सिक्योरिटी गार्ड-सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 100 पद, 25 फरवरी को होंगे साक्षात्कार

इस अवसर पर बंद संस्थानों के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर कर भाग लिया। पच्छाद की विधायक ने कहा कि आने वाले समय में इसका पुरजोर विरोध होगा और जरूरत पड़ी तो अदालत का रास्ता भी अपनाया जाएगा।

वहीं, विधायक रीना कश्यप ने कहा कि सनौरा से छैला सड़क को पक्का व डबल लेन किया जाएगा और परवाणू से मानवा बस तथा शिमला से धामला बस वाया जुगर को जल्दी चलाया जाएगा तथा राजगढ़ से मानवा बस को चलाने की सरकार से मांग की जाएगी

शहीद राजकुमार के परिजनों को विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने सौंपा 5 लाख का चेक

इस अवसर पर पझौता व रासुमान्दर के वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पूर्व में रहे मंडल अध्यक्ष केशवानंद शर्मा, देव प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष निशू पुंडीर, दिनेश शर्मा युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी, प्रधान धनुच मानुआ से रूपेंद्र चौहान, चन्दोल पंचायत से प्रधान व उपप्रधान विनोद शर्मा, कोटला बांगी पंचायत से महेंद्र, तुलसीराम पूर्व में रहे प्रधान और रिंकू जस्टा, सनौरा पंचायत से सोनू पूजेरा, मोनू पूजेरा, विनोद ठाकुर, नरेश ठाकुर, रवि दत्त शर्मा, जीवन सिंह, सत्तपाल भारती और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur

सिरमौर पुलिस की बड़ी कामयाबी : 10 दिन में सुलझाया मां-बेटे का डबल मर्डर केस

एसपी रमन कुमार मीणा पत्रकार वार्ता में करेंगे खुलासा

नाहन। सिरमौर जिला के पच्छाद उपमंडल की चमेंजी पंचायत में 20 अक्टूबर को हुए डबल मर्डर केस को सिरमौर पुलिस ने 10 दिन में सुलझा लिया है। पुलिस की इस उपलब्धि की जानकारी डीजीपी संजय कुंडू ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। शनिवार देर रात को पुलिस टीम ने गांव के एक व्यक्ति को डबल मर्डर के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस व्यक्ति ने मां-बेटे की हत्या क्यों किया इसके कारणों का खुलासा एसपी रमन कुमार मीणा पत्रकार वार्ता में करेंगे।

देहरा कांग्रेस : 15X3= MLA, क्या है ये फार्मूला समझने के लिए पढ़ें खबर

बता दें कि सिरमौर पुलिस ने केस को सुलझाने के लिए एसआईटी गठित की थी। एसआईटी टीम सभी पहलुओं पर जांच कर रही थी। गांव के साथ-साथ आसपास के लोग भी पुलिस के रडार में थे। शनिवार को साउथ रेंज के आईजी पीडी प्रसाद ने भी घटनास्थल का दौरा कर हादसे की सभी जानकारियां ली थी।

कुल्लू में हादसा : खाई में गिरी कार, एक ने मौके पर तोड़ा दम, तीन जख्मी

गौर हो कि 20 अक्टूबर की रात अज्ञात व्यक्ति ने 30 साल की उर्मिला और उसके 9 साल के बेटे सक्षम की हत्या कर दी थी। सुबह जब लोगों को इस बात का पता चला तो हड़कंप मच गया। ये डबल मर्डर केस पुलिस के लिए पहेली बना हुआ था। मृतक उर्मिल के मायके वालों ने सराहां पुलिस थाना की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी व धरना प्रदर्शन किया था। जिसके बाद से पुलिस ने मामले में जांच और तेज कर दी थी। क्योंकि उर्मिला के मायके वालों ने मुख्यमंत्री, राज्यपाल व प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में एक सप्ताह बाद नेशनल हाईवे जाम करने की चेतावनी दे दी थी।

हिमाचल विधानसभा चुनाव : 413 प्रत्याशी मैदान में, कहां कितने- जानिए

पुलिस मामले में दिन-रात जांच-पड़ताल कर रही थी। शनिवार देर रात को पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस थाना सराहां में आरोपी से से पूछताछ कर रही है। साउथ रेंज के आईजी पीडी प्रसाद ने भी चमेंजी डबल मर्डर केस में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

40 साल बाद कांग्रेस से ‘मुसाफिर’ हुए गंगू, क्या पच्छाद में दोहरा पाएंगे 1982 का इतिहास

कांग्रेस की टिकट न मिलने पर गंगू राम मुसाफिर ने आजाद लड़ा था चुनाव

राजगढ़। हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पच्छाद से 40 साल बाद चेहरा बदला है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गंगू राम मुसाफिर को टिकट न देकर दयाल प्यारी को टिकट दिया है। गंगू राम मुसाफिर और उनके समर्थकों ने इसका विरोध किया है और आजाद चुनाव में उतरने की तैयारी कर ली है।

अब देखना यह होगा कि कांग्रेस से मुसाफिर हुए गंगू 1982 का इतिहास दोहरा पाते हैं या नहीं। या फिर पच्छाद में उनका राजनीतिक सफर यही थम जाएगा। गंगू राम मुसाफिर पच्छाद से सात बार विधायक रहे हैं। वह कांग्रेस की सरकारों में मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष भी रहे हैं।

भाजपा के रिवाज बदलने के मिशन में बगावत बड़ी चुनौती, कुछ अपने ही हुए बागी

बता दें कि गंगू राम मुसाफिर ने पच्छाद से 1982 में आजाद चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। 1982 में भी उन्होंने कांग्रेस की टिकट मांगी थी, लेकिन टिकट सदानंद को दिया गया था। सदानंद तीसरे नंबर पर रहे थे। गंगूराम मुसाफिर का मुकाबला भाजपा के उछबू राम से हुआ था। मुसाफिर ने 4662 मतों से जीत दर्ज की थी। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी सदानंद को 4973 मत ही मिल पाए थे। 1985 में गंगू राम मुसाफिर कांग्रेस के कारवां में शामिल हो गए और कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।

इसके बाद पच्छाद से 2017 तक कांग्रेस का एक मात्र चेहरा गंगू राम मुसाफिर ही रहे। 1985 गंगू राम मुसाफिर ने भाजपा के शिव राम को 12,205 मतों से हराया था। 1990 में कांग्रेस ने गंगू राम मुसाफिर को टिकट दी और भाजपा ने चेहरा बदलते हुए काली दास को चुनावी मैदान में उतारा। गंगू राम मुसाफिर ने काली दास सो 5171 वोट से पटखनी दी।

पच्छाद कांग्रेस से उठ रहे बगावत के सुर, गंगूराम मुसाफ़िर आजाद लड़ने को तैयार

दौर आया 1993 चुनाव का। 1982 से लगातार पच्छाद सीट हारती आ रही भाजपा ने इस बार राम प्रकाश पर दाव खेला और कांग्रेस से फिर गंगू राम मुसाफिर सामने थे। इस बार भी गंगू राम मुसाफिर ने राम प्रकाश को 6372 मतों से हराया। 1998 में चार बार से जीतते आ रहे गंगूराम मुसाफिर के सामने भाजपा ने काली दास कश्यप को चुनावी मैदान में उतारा।

इस चुनाव में गंगू राम मुसाफिर ने अपने राजनीतिक करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की और काली दास को 14,376 मतों से हराया। 2003 में एक बार फिर गंगू राम मुसाफिर और राम प्रकाश के बीच मुकाबला हुआ। इस बार टक्कर कांटे की रही।

हिमाचल विस चुनाव: 2017 में टूटा था 25 साल का रिकॉर्ड, दून में सबसे अधिक हुई थी वोटिंग

1998 में 14376 मतों से जीतने वाले गंगू राम मुसाफिर मात्र 1,286 मतों से ही जीते। वर्ष 2007 में भाजपा ने सुरेश कश्यप को टिकट दी। इस बार गंगू राम मुसाफिर और सुरेश कश्यप के बीच मुकाबला था। गंगू राम मुसाफिर ने सुरेश कश्यप को 2709 मतों से हरा दिया।

2012 में पच्छाद में हर विस चुनाव में चेहरा बदलती आ रही भाजपा ने इस बार ऐसा नहीं किया और सुरेश कश्यप को ही टिकट दिया। 2012 में कांग्रेस का गढ़ रही पच्छाद सीट कांग्रेस के हाथ से चली गई। सुरेश कश्यप ने गंगू राम मुसाफिर को 2625 मतों से शिकस्त दी।

2017 में भी गंगू राम मुसाफिर और सुरेश कश्यप आमने-सामने थे और सुरेश कश्यप ने इस बार मुसाफिर को 6427 मतों से हरा दिया। सुरेश कश्यप के लोकसभा सांसद का चुनाव जीतने के बाद पच्छाद में उपचुनाव हुए।

भाजपा ने इस बार महिला उम्मीदवार पर दाव खेला और रीना कश्यप को चुनावी मैदान में उतारा। कांग्रेस ने फिर गंगू राम मुसाफिर को टिकट दी। पर गंगू राम मुसाफिर जीत न सके।

दो विधानसभा चुनाव और एक उपचुनाव हारते आ रहे  गंगू राम मुसाफिर पर इस बार कांग्रेस ने भरोसा नहीं जताया है। पर गंगूराम मुसाफिर के रुख ने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गंगूराम मुसाफिर ने आजाद लड़ने का ऐलान कर दिया है। वह 25 अक्टूबर को सरांह में आजाद प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करेंगे।

धनतेरस 2022 : शुभ मुहूर्त में ही करें खरीदारी, जानें सही समय और धन्वंतरि देव मंत्र

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
Politics Top News Himachal Latest Sirmaur State News

पच्छाद में राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने फूंका चुनावी बिगुल-सुशील भृगु का स्वागत

लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है

राजगढ़। हिमाचल में विधानसभा चुनाव का बिगुल कभी भी बज सकता है। सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव को लेकर कमर कस ली है। सिरमौर जिला की पच्छाद विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने भी चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। शुक्रवार को पझौता में चुनाव प्रचार का आगाज होगा और घर-घर जाकर पार्टी प्रत्याशी के लिए समर्थन जुटाया जाएगा।

हिमाचल में क्लर्क का यह फाइनल रिजल्ट घोषित, खाली रहे 9 पद

राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के पच्छाद अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि सुशील कुमार भृगु को पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने राजगढ़ विश्राम गृह में सुशील कुमार भृगु का जोरदार स्वागत किया।

साथ ही डोर-टू-डोर प्रचार करने का प्लान तैयार किया गया। उन्होंने कहा कि लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। कई लोगों ने भाजपा और कांग्रेस को छोड़कर राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी का दामन थाम लिया है। इससे भाजपा व कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

 

हिमाचल कैबिनेट: पुलिस विभाग में 34 पद सृजित, दोबारा शुरू होगा नारग कॉलेज 

HP Cabinet : इन पीटीए शिक्षकों की सेवाएं बहाल, एम्स के लिए MOU डॉफ्ट को मंजूरी

Categories
Himachal Latest Sirmaur

भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन बोले – आम चुनाव तक कांग्रेस मुक्त होगा पच्छाद

हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग को जल्द होगी पूरी

राजगढ़। भारतीय जनता पार्टी विधायक रीना कश्यप, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में पच्छाद में प्रगतिशील काम कर रही है और पच्छाद विधानसभा क्षेत्र का चंहुमुखी एवं समग्र विकास हो रहा है यह बात भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने पच्छाद मंडल में पार्टी की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल और पच्छाद में समग्र एक समान विकास हो रहा है और इस क्षेत्र के लोगों ने इस बात को स्वीकार किया है कि यह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रयास के बिना संभव नहीं होता।

शिमला : स्कूल से घर लौट रही छात्राओं पर गिरा पेड़, लहूलुहान हुई तीन बच्चियां

प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने कार्यालय में ऐतिहासिक विकास किया है। पच्छाद के लोगों को इस निर्वाचन क्षेत्र से राज्य का नेतृत्व करने वाला नेतृत्व मिला है यह सौभाग्य की बात है, क्योंकि सुरेश कश्यप स्वयं यहां से सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हैं। शिमला में हुई पिछली कैबिनेट में मुख्यमंत्री ने पच्छाद में आवश्यक पदों के साथ जल शक्ति विभाग का नया मंडल पदों की स्वीकृति के साथ अधिसूचित कर दिया गया है।

कांगड़ा : प्रेमी के साथ भाग गई दो बच्चों की मां, चार साल बाद राजस्थान में पकड़ी 

उन्होंने कहा कि इस विधानसभा में भाजपा जिस तरह आगे बढ़ रही है, उससे साफ है कि हम कांग्रेस मुक्त पच्छाद की ओर बढ़ रहे हैं। आगामी आम चुनाव में हम इस सीट को रिकॉर्ड अंतर से जीतेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग को केंद्र जल्द पूरा करेगा। हमारे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसी मुद्दे पर दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और केंद्र ने इस दिशा में “सकारात्मक” प्रयास करने का आश्वासन दिया है।

पांवटा साहिब में गौ हत्या की अफवाह पर बवाल, पुलिस ने सोशल मीडिया पर बताया सच

कश्यप ने कहा, “हाटी समुदाय लंबे समय से एसटी का दर्जा मांग रहा है। यह समुदाय 154 पंचायतों में फैला हुआ है और 2011 की जनगणना के अनुसार इसकी आबादी 2.5 लाख थी, जो अब बढ़कर लगभग 3 लाख हो गई है। उन्होंने आगे उम्मीद जताई कि केंद्र जल्द ही संसद के मानसून सत्र के दौरान हाटी समुदाय को एसटी का दर्जा देने के लिए अध्यादेश जारी करेगा या विधेयक लाएगा।

JOA पेपर लीक मामला : न्यायिक हिरासत में भेजे 9 आरोपी, होगी पूछताछ

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, विधायक रीना कश्यप, जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता प्रदेश कार्य समिति के सदस्य प्रताप ठाकुर और मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू सहित प्रदेश जिला मंडल बूथ तक के सभी सगठन व सभी मोर्चों के पदाधिकारी यो व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए facebook page like करें  – 

Categories
Sirmaur State News

Budget Session: राजगढ़ नगर पंचायत में 18 स्वीकृत पदों में 10 खाली

रीना कश्यप के सवाल के जवाब में दी जानकारी

शिमला। पच्छाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत राजगढ़ में विभिन्न श्रेणियों के कुल 18 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 8 पद भरे हुए हैं। यह जानकारी हिमाचल विधानसभा में पच्छाद की विधायक रीना कश्यप के सवाल के जवाब में शहरी व विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने दी है।

 बजट सत्रः हरिपुर CHC में नर्सों का एक ही पद भरा, बाकी खाली-होशियार सिंह ने पूछा सवाल

नगर पंचायत राजगढ़ में कनिष्ठ अभियंता का एक पद स्वीकृत है। इस पद पर एक कनिष्ठ अभियंता आउटसोर्स आधार पर कार्यरत है। सरकार द्वारा विभिन्न नगर परिषदों और नगर पंचायतों में कनिष्ठ अभियंता के 34 रिक्त पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। पर कनिष्ठ अभियंता के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में आवश्यक संशोधन के बाद शीघ्र ही इन पदों को अनुबंध आधार पर भरा जा सकता है। इसकी प्रक्रिया जारी है।

Breaking : हिमाचल में HAS मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आउट-ये रहे सफल

नगर पंचायत राजगढ़ में लिपिक/कनिष्ठ सहायक के कुल 3 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 2 पद भरे हुए हैं और 1 पद रिक्त है। हालांकि नगर पंचायत राजगढ़ की एक कनिष्ठ सहायक को सरकार के आदेशानुसार नगर निगम सोलन में तैनात किया गया है। तथापि सरकार की स्वीकृति अनुसार नगर पंचायत राजगढ़ में लिपिक के 1 रिक्त पद के विरूद्ध एक कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) को अनुबंध आधार पर भरने के लिए मांग पत्र हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को इस कार्यालय के पत्र संख्या दिनांक 30 जुलाई 2020 द्वारा भेजी जा चुकी है। अत: शीघ्र ही इस रिक्त पद को भर दिया जाएगा।

Budget Session: केसीसी बैंक 82.03 करोड़ रुपए के घाटे में, 16,219 अकाउंट एनपीए

नगर पंचायत राजगढ़ सफाई पर्यवेक्षक का एक पद स्वीकृत है। इस पद पर एक सफाई पर्यवेक्षक आउटसोर्स आधार पर कार्यरत है। यह पद नगर पालिका संवर्ग का है जोकि संबंधित नगर पंचायत की आवश्यकता तथा वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए संबंधित नगर पंचायत से वांछित प्रस्तावना होने पर सरकार की स्वीकृति के बाद भरा जाता है।
नगर पंचायत राजगढ़ में चौकीदार का एक पद स्वीकृत है जोकि वर्तमान में रिक्त है। यह पद नगर पालिका संवर्ग का है जोकि संबंधित नगर पंचायत की आवश्यकता तथा वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए संबंधित नगर पंचायत से वांछित प्रस्तावना प्राप्त होने पर सरकार की स्वीकृति के बाद भरा जाता है।

हिमाचल कैबिनेट की आज होने वाली बैठक स्थगित, अब इस दिन होगी

नगर पंचायत राजगढ़ में सफाई कर्मचारी के 8 पद स्वीकृत हैं जोकि अभी खाली हैं। सरकार के दिशा निर्देशानुसार शहरी स्थानीय निकायों में सफाई का कार्य ठेके पर दिया जाता है तथा नगर पंचायत द्वारा भी सफाई का कार्य ठेके पर दिया गया है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए facebook page like करें  –