धर्मशाला। एचआरटीसी (HRTC) कल यानी 12 नवंबर 2023 इन नाइट सर्विस को चलाएगा। इनमें जोगिंदर नगर से हरिद्वार (साधारण बस) बस शामिल है। यह बस जोगिंदर नगर से दोपहर 02 बजकर 45 मिनट पर चलेगी। , बैजनाथ से 03 बजकर 40 मिनट, पालमपुर से 4 बजकर 30 मिनट और कांगड़ा से 05 बजे चलेगी।
HRTC धर्मशाला से दिल्ली (साधारण बस) धर्मशाला से रात्रि 08 बजकर 15 मिनट पर रवाना होगी। धर्मशाला से शिमला (साधारण बस) भी चलेगी। बस धर्मशाला से रात्रि 09 बजकर 30 मिनट, कांगड़ा से रात्रि 11 बजे चलेगी।
चंबा से हरिद्वार (साधारण बस) चंबा से दोपहर 3 बजे चलेगी। चंबा से दिल्ली (साधारण बस) चंबा से शाम 4 बजे रवाना होगी। यह जानकारी डीएम एचआरटीसी धर्मशाला पंकज चड्डा ने दी है।
मंडी। प्रदेश में आए दिन साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। साइबर ठग रोज ठगी कने के नए-नए तरिके अपना रहे हैं। ताजा मामला जिला मंडी के जोगिंद्रनगर उपमंडल से है। जहां पर संतान दात्री मां शारदा के नाम से प्रसिद्ध माता सिमसा देवी के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर श्रद्धालुओं के साथ ठगी की जा रही है।
बता दें कि माता सिमसा में भक्तों की अटूट आस्था है और कुछ स्वार्थी तत्व इसी का फायदा उठाकर भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने में जुटे हैं। माता सिमसा देवी के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर ठग श्रद्धालुओं से चंदा व सहयोग राशि मांग रहे हैं।
वहीं, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार ने एसडीएम कृष्ण कुमार से इस मामले में जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मंदिर की छवि खराब करने के लिए फर्जी वेबसाइट बनाकर श्रद्धालुओं से पैसे लूट रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से इस मामले को लेकर जल्द ही ठोस कार्रवाई की मांग की है।
जोगिंद्रनगर। हिमाचल के मंडी जिला के जोगिंदरनगर से दिल्ली कम किराए में एसी बस में सफर करें। जी हां आज हम आपको जोगिंदरनगर- दिल्ली वाया पधर, मंडी, सुंदरनगर, बिलासपुर, स्वारघाट, रोपड़, चंडीगढ़, अंबाला और पानीपत हिमधारा एसी बस रूट के बारे जानकारी दे रहे हैं।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आएगी और आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आगे सर्दियों में दिल्ली व चंडीगढ़ जाने व दिल्ली से मंडी, जोगिंदरनगर आने के लिए सही रूट रहेगा।
जोगिंदरनगर डिपो की यह बस जोगिंदरनगर से सुबह 6 बजे चलती है। मंडी से साढ़े आठ, सुंदरनगर से 9 बजकर 15 मिनट, बिलासपुर से 10 बजकर 45(पैंतालीस) मिनट, कीरतपुर से दोपहर 1 बजे, रोपड़ से 1 बजकर 30 मिनट, चंडीगढ़ 17 (सत्रह) सेक्टर से तीन बजे, अंबाला से 5 बजकर 30 मिनट, करनाल से शाम 6 बजकर 30 मिनट, पानीपत से रात 7 बजकर 30 मिनट पर चलकर रात करीब आठ बजे दिल्ली पहुंचती है।
हिमधारा एसी बस दिल्ली से सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर निकलती है। चंडीगढ़ 43 (तैंतालीस) सेक्टर से 10 बजकर 50 मिनट, रोपड़ से 11 बजकर 55 (पचपन) मिनट, स्वारघाट से दोपहर दो बजकर 30 मिनट, बिलासपुर से 3 बजकर 30 मिनट, घाघस से चार बजे, बरमाणा से 4 बजकर 30 मिनट, सुंदरनगर से पांच बजे, नेरचौक से 5 बजकर 15 मिनट, मंडी से 5 बजकर 30 मिनट, पदर से साढ़े छह बजे चलकर करीब साढ़े सात आठ बजे जोगिंदरनगर पहुंचती है।
किराए की बात करें तो जोगिंद्रनगर से दिल्ली हिमसुता वोल्वो से करीब चार सौ रुपए कम और साधारण बस से करीब दो सौ रुपए अधिक है। जोगिंदरनगर से दिल्ली का किराया करीब 1044 (चौंतालीस) रुपए है। चंडीगढ़ का छह सौ तिरेपन, अंबाला का 731 रुपए है। दिल्ली से बिलासपुर के करीब 716 रुपए लगेंगे।
जोगिंद्रनगर। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में शुक्रवार को एक हादसा पेश आया है। ये हादसा लडवाण गांव के नजदीक पेश आया है। जोगिंद्रनगर से द्रुब्बल की तरफ जा रही HRTC की बस का स्टेयरिंग अचानक उखड़ गया। बस में कुल 16 यात्री सवार थे। गनीमत ये रही कि बस में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। चालक और एक-दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं।