Categories
Top News Himachal Latest Una State News

हिमाचल : ट्रिपलिंग कर रहे युवकों को रोका तो बाइक के साथ पुलिस कर्मी को घसीटते ले गए

घायल पुलिस कर्मी ने हिम्मत दिखाकर आरोपियों को बाइक से गिराया

ऊना। जिला ऊना में पुलिस कर्मी के साथ गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। यहां पर ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवार युवकों को पुलिस कर्मी ने रोका तो अपनी गलती मानने की बजाय युवक पुलिस कर्मी को घसीटते हुए ले गए। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण पुलिस कर्मी की बाजू और कंधे पर चोट आई और उसका सर्विस कैमरा भी टूट गया। बाइक सवार युवकों ने पुलिस कर्मी के पांव पर बाइक तक चढ़ा दी। इसके बाद भी पुलिस कर्मी ने साहस दिखाते हुए बाइक चालक को पीछे से पकड़ लिया जिससे बाइक पर सवार तीनों युवक गिर गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी है।

पांवटा में छत से गिरे व्यक्ति की मौत, कांगड़ा में पत्नी से मारपीट पर पति के खिलाफ एफआईआर

जानकारी के अनुसार ऊना शहर में ट्रैफिक पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात था। पुलिस कर्मी ने पंजाब नंबर की एक बाइक पर सवार तीन युवक यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए शहर में घूम रहे थे। पुलिस कर्मी की नजर इन पर पड़ गई। इसके बाद उन्होंने इन्हें रुकने का संकेत किया, लेकिन युवक नहीं रुके और बाइक को तेज रफ्तार से दौड़ाते हुए भागने लगे। तीनों को दौड़ता देखकर पुलिस कर्मी ने वायरलेस पर आगे मैसेज किया। मैसेज को सुनकर ऊना के पुराने बस स्टैंड पर बने चौराहे पर पुलिस जवान ने तीनों आरोपियों को रोकना चाहा, लेकिन बाइक सवार तीन युवक नहीं रुके।

पेट्रोल-डीजल भरवाने जा रहे हैं …. पहले ये खबर पढ़ लीजिए

इस बीच पुलिस जवान जब दौड़कर बाइक के सामने आया तो चालक ने उसके पैर पर बाइक चढ़ा दी। बावजूद इसके पुलिस कर्मी ने हिम्मत दिखाई और चालक को पीछे से पकड़ लिया। इसके बाद फिल्मी स्टाइल में पुलिस कर्मी बाइक चालक के साथ करीब 20 मीटर की दूरी तक घसीटता हुए चला, लेकिन पुलिस कर्मी ने उन्हें छोड़ा नहीं, जिस कारण बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गए।

फतेहपुर उपचुनाव : भाजपा में गरमाई सियासत, कृपाल परमार समर्थकों ने दिए इस्तीफे

मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए और बाकी पुलिस कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घायल पुलिस कर्मी को उपचार के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। पुलिस कर्मी का उपचार चल रहा है। मामले की पुष्टि एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने की है। पुलिस ने तीनों बाइक सवार युवकों को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Ewn24News का whatsapp Group करें Join