एमडी आयुर्वेद अनुराग विजयवर्गीय ने बताए नुस्खे
शिमला। आयुर्वेद हमें हजारों वर्षों से स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रहा है। प्राचीन भारत में आयुर्वेद को रोगों के उपचार और स्वस्थ जीवन शैली व्यतीत करने का सर्वोत्तम तरीकों में से एक माना जाता था।
अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के महत्व के कारण, हमने आधुनिक विश्व में भी आयुर्वेद के सिद्धांतों और अवधारणाओं का उपयोग करना नहीं छोड़ा। हर मौसम में कुछ बीमारियां पैदा हो जाती हैं आयुर्वेद के अनुसार सही खानपान से इन बीमारियों से बचा जा सकता है।
मंडी : सुनसान जगह पर गौशाला में मिले महिला और बच्चे के क्षत-विक्षत शव, इलाके में सनसनी
आयुर्वेद के जानेमाने डॉ ओर एमडी आयुर्वेद अनुराग विजयवर्गीय ने बताया कि गर्मी के मौसम में कई बीमारियां हमें जकड़ लेती हैं लेकिन हम अपनी दिनचर्या के साथ खान-पान पर ध्यान दे तो इनसे बचा जा सकता है।
उन्होंने बताया कि गर्मियों में धूप में ज्यादा चलने से बचना चाहिए। वहीं, खाने के बाद सौंफ-इलायची का सेवन भी अवश्य करना चाहिए। आंवले का मुरब्बा, नींबू पानी, नारियल पानी आदि पीना चाहिए इनसे गर्मी व पित्त जनित रोगों से बचाव होता है।
कांगड़ा में दर्दनाक हादसा : कार का टायर फटा, हादसे में महिला की मौत, 4 जख्मी
उन्होंने बताया कि गर्मी में हृदय गति भी बढ़ जाती है कई बार शरीर मे कंपन भी हो जाती है इसके लिए बुरांश का शर्बत उत्तम औषधि है। इसके अलावा आजकल के मौसम के अनुरूप फलों का सेवन करना चाहिए। डॉ अनुराग ने बताया कि आयुर्वेद में समय पर खाने व समय पर सोने का विशेष महत्व है इससे कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
मंडी युवक मौत मामले में नया खुलासा : धीरज के दोस्तों ने होशियारपुर से खरीदा था चिट्टा
हिमाचल में Jobs, Exams, Result या देश-विदेश से जुड़ी हर बड़ी अपडेट तुरंत पाने के लिए ewn24news के Whatsapp group से जुड़िए… click here –