झांझीडी में हुआ हादसा, यहीं की थी महिला
शिमला। जिला शिमला में खलीनी में एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां झांझीडी नामक स्थान पर एक पिकअप ने राह चलती महिला को कुचल डाला। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर हालात में महिला को आईजीएमसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
चंबा में हादसा : खाई में गिरा रेत से भरा टिप्पर, दो की गई जान, चालक गंभीर
जानकारी के अनुसार महिला झांझीडी में ही रहती थी और गाड़ी के शो रूम में काम करती थी। महिला का नाम नीमा बताया जा रहा है। ठेकेदार की पिकअप को चालक चला रहा था। महिला काम से लौट रही तभी पिकअप पीछे से आई और राह चलती महिला का टक्कर मार दी। महिला को गंभीर हालत में IGMC पहुंचाया गया लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।