Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

धर्मशाला: कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने महंगाई से लड़ने का दिया यह मंत्र

बोले- लोगों की आय बढ़ा कर लड़ी जा सकती है लड़ाई

धर्मशाला। लोगों की आय बढ़ा कर महंगाई से लड़ा जा सकता है, मौजूदा सरकारें न तो महंगाई को नियंत्रित कर पाई हैं और न ही लोगों की आय बढ़ा पाई हैं। इस समय आम जनता की आमदनी घट गई है और यह गंभीर चिंता का विषय है। रोजगार उपलब्ध करवाना और लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ नई सरकार की शुरूआत होगी। यह बात सुधीर शर्मा ने आज आयोजित बैठकों में भाग लेते हुए कही।

धर्मशाला का अपना संकल्प पत्र, सुधीर शर्मा ने किया जारी-क्या वादे, पढ़ें

धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने रविवार को तंगरोटी, कनेड़, श्यामनगर, कोतवाली बाजार, सोकणी दा कोट, होडल, सिद्धपुर व योल बाजार में आयोजित बैठकों में भाग लिया और लोगों को “धर्मशाला जन संकल्प पत्र“ में किए गए वादों के बारे में अवगत करवाया। सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला जन संकल्प पत्र में पर्यटन, आधारभूत सेवाएं एवं विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, कृषि, पेयजल, प्रशासनिक सेवाएं, छात्र एवं युवा विकास, महिला विकास और वरिष्ठ नागरिकों की सुविधाओं आदि के लिए योजनाएं हैं, जिन पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा।

सुधीर बोले-कोई वोट मांगने आता है तो पांच साल का जरूर मांगें हिसाब

धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखते हुए संकल्प पत्र तैयार किया गया है और लोगों के सहयोग से ही इस लक्ष्य की पूर्ति संभव होगी। सुधीर शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के जुमलों पर गौर न करें, यदि कोई नेता जुमला सुनाता भी है तो उससे पिछले 5 साल में किए कार्यों की सूची मांगें, आपके इस सवाल का जवाब वह नेता नहीं दे पाएंगे।

सुधीर शर्मा बोले-पहले तो ट्रेलर था, पिक्चर तो अभी बाकी है

सुधीर शर्मा ने लोगों और कार्यकर्ताओं से कहा कि आप 2012 से 2017 के मध्य हुए विकास कार्यों को सीना ठोक कर गिना सकते हैं, साथ ही संकल्प पत्र में दर्शाए कार्यों के बेहतरीन दूरगामी परिणामों के बारे में बता सकते हैं। रविवार को आयोजित विभिन्न बैठकों में लोगों ने सुधीर शर्मा का सत्ता से बाहर रहते भी लगातार लोगों की मदद करने के लिए आभार प्रकट किया। लोगों के सहयोग और अपार स्नेह के लिए सुधीर शर्मा ने उनका धन्यवाद किया।

सुधीर शर्मा बोले- भाजपा नेता शाम को जो बोलते, सुबह भूल जाते

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

अजय महाजन ने नियाड़, गुरचाल और सिम्बली में विकास कार्यों पर की चर्चा

लोगों की समस्याएं सुनकर दिया हल करने का आश्वासन
ऋषि महाजन/नूरपुर। कांगड़ा जिला के नूरपुर विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन का जन आशीर्वाद सम्मेलन जारी है। इसी के तहत महाजन ने गुरुवार को नियाड़, गुरचाल और सिम्बली गांव में नुक्कड़ सभा के माध्यम से लोगों के साथ विकास कार्यों पर चर्चा की और कांग्रेस पार्टी के विकासप्रस्त दृष्टिकोण द्वारा सभी को अश्वासित किया। नुक्कड़ सभा में पंचायत वासियों ने अपना भरपूर समर्थन दिया।
गौरतलब है के बढ़ते समर्थन के साथ, नुक्कड़ सभाओं में भी लोगों का स्नेह और आशीर्वाद अजय महाजन को प्राप्त हो रहा है। अजय महाजन ने सभा में मौजूद लोगों की समस्याओं को सुना और उनपर चर्चा करते हुए समस्याओं को हल करने का पूरा आश्वासन भी दिया। अजय महाजन ने विशेषकर सत महाजन के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने पर अहम ध्यान दिया।
बागियों को मनाने शिमला पहुंचे नड्डा : महेश्वर बोले-टिकट देकर वापस लेना कहां तक तर्कसंगत
अजय महाजन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर वर्ग में बराबरी से विकास का उद्देश्य रखती है और भाजपा सरकार 5 साल का कार्यकाल पूरा करने के बावजूद सही तरीके से काम करने मैं सक्षम नहीं रही है और लोगों को लगातार मूर्ख बनाती आई है। स्वस्थ, शिक्षा और सड़क के अलावा अजय महाजन ने बेरोजगारी के नए अफसर पर अपना दृष्टिकोण नुक्कड़ सभा में सबके साथ साझा किया।
महाजन ने कहा कि नूरपुर में अगले 5 साल में बनने वाली विकास की नई तस्वीर नूरपुर के इतिहास में अहम रहेगी और उन्हें पूरा भरोसा है नूरपुर क्षेत्र से मिल रहे लगातार आशीर्वाद, समर्थन और स्नेह के साथ कांग्रेस पार्टी अपने विकास के संकल्प को सफल बनाएगी।
हिमाचल में 30 को बीजेपी का विजय संकल्प अभियान, एकसाथ की जाएंगी 68 रैलियां
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

नूरपुर : सुलियाली और सुखार पंचायत की अजय महाजन को फुल सपोर्ट

कांग्रेस में शामिल हुए अनेकों समर्थक

ऋषि महाजन/नूरपुर। सुलियाली और सुखार पंचायत ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन को समर्थन दिया है। सुलियाली पंचायत में प्रधान सहित सात पंचायत सदस्यों,सुखार पंचायत में पंचायत प्रतिनिधियों और अन्य करीब 90 लोगों ने कांग्रेस ज्वाइन की है। यह जानकारी खुद कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन ने दी है।

अजय महाजन ने कहा कि सुलियाली और सुखार पंचायत सदस्यों का समर्थन कांग्रेस पार्टी की जीत का एक अहम पड़ाव है। अजय महाजन ने सभी को आश्वस्त किया के कांग्रेस पार्टी की जीत निश्चित है और कांग्रेस पार्टी का झंडा पूरे प्रदेश में फिर से लहराएगा। कांग्रेस को मिल रहे समर्थन के चलते महाजन ने कहा कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही।

हिंदोराग्राट में बाइक रैली के साथ अजय महाजन सदवां के लिए निकले। यहां जन सम्मेलन में आयोजित किया गया। डन्नी में भी जन आशीर्वाद सम्मेलन को संबोधित किया। अजय महाजन ने कहा कि नूरपुर में भाजपा अपनी हार देखकर पूरी तरह से बौखला गई है और ओछी हरकतों पर उतर आई है।

कांग्रेस के झंडे और होर्डिंग फाड़े जा रहे हैं, तो गाड़ियों को भी निशाना बनाया जा रहा है।गौरतलब है कि अब तक काफी लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा है। यह बात भाजपा के लिए खतरे की घंटी है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
Top News Solan State News

अर्की उपचुनाव : कांग्रेस का जलवा बरकरार, 13 राउंड में बढ़त बनाई

13, 14 और 15 राउंड में भाजपा के रतन सिंह पाल आगे

अर्की। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र के विधानसभा क्षेत्र अर्की में कांग्रेस का जलवा बरकरार है। अब तक हुए 16 राउंड में से 13 राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी ने बढ़त बनाई है। साथ ही भाजपा ने तीन राउंड में बढ़त बनाई। पहले 12 राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी की ही लीड रही। पर 13, 14 और 15 राउंड में भाजपा प्रत्याशी रतन सिंह पाल ने बढ़त बनाई।

फतेहपुर उपचुनावः कांग्रेस के भवानी हुए आगे, सुशांत भी बिगाड़ रहे खेल

वहीं, 16 राउंड में फिर कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी को लीड प्राप्त हुई। 16वें राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी 3,982 मतों की लीड बनाए हुए हैं। संजय अवस्थी को 19,812 और रतन सिंह पाल को 15,830 मत मिले हैं। वहीं, 1,117 ने नोटा का बटन दबाया है। अर्की में अभी 10 राउंड की मतगणना बाकी है। यहां 26 राउंड में मतगणना पूरी होनी है।

जुब्बल कोटखाई उपचुनावः भाजपा की बड़ी हार, कांग्रेस के रोहित जीते

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए facebook page like करें 

Categories
Himachal Latest Kangra State News

फतेहपुर उपचुनाव Live Update : बलदेव ठाकुर की बढ़त बरकरार, 1,279 मतों से आगे

फतेहपुर। हिमाचल उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू हो गई है। एक लोकसभा क्षेत्र और तीन विधानसभा क्षेत्रों में आज प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर 1,279 मतों से आगे चल रहे हैं।

जुब्बल कोटखाई उपचुनाव Live Update : चेतन बरागटा इतने वोटों से आगे

कांग्रेस प्रत्याशी भवानी पठानिया को 7,441 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर को 8,720 मत मिले हैं। आजाद प्रत्याशी राजन सुशांत को 4,704 वोट मिले हैं। वोटों की गिनती जारी है बने रहिए ewn24 के साथ …

हिमाचल में आज कोरोना के नए मामलों से ठीक होने वालों का आंकड़ा अधिक, चार की मृत्यु

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Ewn24News का whatsapp Group करें Join
Categories
PHOTO GALLERY

प्रतिभा सिंह व विक्रमादित्य सिंह ने डाला वोट

मंडी। हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सीट सहित तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने अपने बेटे व  विधायक विक्रमादित्य सिंह के साथ गृह क्षेत्र रामपुर में मतदान किया।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Ewn24News का whatsapp Group करें Join

Categories
Top News Himachal Latest Mandi

मंडी उपचुनाव : प्रतिभा सिंह ने भरा नामांकन, बोलीं – जनता करेगी हार-जीत का फैसला

मंडी। उपचुनाव के लिए मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने आज नामांकन पत्र भर दिया है। इससे पहले शक्ति प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस ने गांधी भवन से डीसी ऑफिस तक रैली निकाली। प्रतिभा सिंह के नामांकन के दौरान उनके पुत्र व शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर और आशा कुमारी मौजूद रहीं। इसके बाद सेरी मंच में जनसभा आयोजित की गई। नामांकन के बाद रैली सेरी मंच तक पहुंची।

खुशाल ठाकुर ने भरा नामांकन, वीरभद्र और रामस्वरूप को दी श्रद्धांजलि-शहीदों को नमन

जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने कहा कि हार-जीत का फैसला जनता करेगी। माना सेना में रहते हुए ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने अच्छा काम किया है लेकिन राजनीतिक फील्ड में फैसला जनता करेगी। यह आर्मी का मैदान नहीं राजनीतिक अखाड़ा है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Ewn24News का whatsapp Group करें Join
Categories
Top News Himachal Latest Solan State News

अर्की से कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी ने भरा नामांकन, राठौर बोले – रूठों को मनाएंगे

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने सरकार को घेरा

सोलन। अर्की से कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी ने आज निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी अर्की शहज़ाद आलम के समक्ष नामांकन भरा गया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर संजय अवस्थी का उत्साह बढ़ाने के लिए अर्की पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ सोलन विधानसभा के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल सहित कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। नामांकन के बाद राठौर ने कहा कि रूठे हुए लोगों को मनाने का प्रयास किया जाएगा, क्योंकि वह भी हमारे ही परिवार का ही हिस्सा है।

हिमाचल उपचुनाव : चुनावी रण में उतरेंगे भाजपा के ये 4 प्रत्याशी, लिस्ट जारी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछले 4 वर्ष में सरकार हर जगह विफल नजर आई है आज बेरोजगारी बढ़ रही है, विकास कहीं पर भी नहीं हो रहा है ये तमाम ऐसे मुद्दे हैं जो जनमानस के मनपटल में स्थापित हो चुके हैं। यदि कांग्रेस यह उपचुनाव जीत भी जाती है तो भी सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। क्योंकि उनके पास पूर्ण बहुमत है, लेकिन आगामी 2022 की लड़ाई के लिए हमारा मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि इस सरकार को सबक सिखाने का जनता के पास इससे अच्छा मौका नहीं है।

ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने भरा नामांकन, जयराम बोले – “मंडी हमारी है हमारी रहेगी”

उन्होंने रूठे हुए कार्यकर्ताओं पर कहा कि उनका अधिकार है कि वह प्रदेशाध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिकायत कर सकते हैं। अगर उन्हें लगता है कि उनके साथ नाइंसाफी हुई है। उनके साथ बात करेंगे वह भी हमारे परिवार का ही हिस्सा है और आज हम सभी वरिष्ठ नेता उनसे बात करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सभी लोग इकट्ठे होंगे।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Ewn24News का whatsapp Group करें Join