Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : तीसरी पीढ़ी देश सेवा को तैयार, ये तीन बेटे सेना में देंगे सेवाएं

कांगड़ा के अभिमन्यु, ऊना के संजय, शिमला के प्रशांत बने लेफ्टिनेंट

शिमला। हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय जनसंख्या की .57 प्रतिशत हिस्सेदारी है, लेकिन सेना बल के 4 प्रतिशत को पूरा करता है। हिमाचल प्रदेश के लोग हमेशा सशस्त्र बलों में सेवा देकर स्वयं पर गर्व करते हैं। कांगड़ा जिला के अभिमन्यु गुलेरिया, ऊना के संजय ठाकुर और शिमला के प्रशांत शर्मा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। परिवार की तीसरी पीढ़ी देश सेवा के लिए तैयार है।

कांगड़ा जिला के फतेहपुर तहसील के गांव मनोह सिहाल के अभिमन्यु गुलेरिया ने ओटीए गया से आज राजपूत रेजिमेंट में कमीशन प्राप्त किया है। उनके पिता ब्रिगेडियर विक्रम गुलेरिया जोकि भारतीय सेना में एक सेवारत अधिकारी हैं और उनके दादा कर्नल एसएस गुलेरिया (सेवानिवृत्त) ने भी राजपूत रेजिमेंट से कमीशन लिया था। लेफ्टिनेंट अभिमन्यु के तकनीकी पृष्ठभूमि के होने से इंजीनियर रेजिमेंट में शामिल होने का विकल्प था, लेकिन अपने पूर्वजों के पद चिन्हों का अनुसरण करते हुए इन्फेंट्री को चुना।

कांगड़ा के लंज में घर-घर केसीसी अभियान पर जगाई अलख, ड्रोन के फायदे भी बताए

ऊना जिला की तहसील बंगाणा के गांव डोगी उपरली के संजय ठाकुर पुत्र राजकुमार आईएमए देहरादून से पासआउट हुए हैं। वह 11 जाट रेजिमेंट में सेवाएं देंगे। वह अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी के 9वें सदस्य हैं, जो सेना में सेवाएं देंगे। उनके परिवार में दादा सहित दादा के तीन भाई और पिता सहित पिता के तीन भाई भी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इनके दो भाई भी सेना में हैं। उनका परिवार ऊना रक्कड़ कॉलोनी फेस 4 में रहता है।

फतेहपुर : मनोह सिहाल निवासी अभिमन्यु गुलेरिया बने लेफ्टिनेंट, राजपूत रेजिमेंट देंगे सेवाएं

संजय ठाकुर ने पहली से 10वीं तक की पढ़ाई माउंट कार्मल स्कूल ऊना से की है। 11वीं और 12वीं की शिक्षा एसएसआरबीएम ऊना से प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने डिग्री कॉलेज में दाखिल लिया, लेकिन दूसरे ही साल उनका चयन आईएमए देहरादून में प्रशिक्षण के लिए हो गया। अब तीन साल का कमीशन प्राप्त करने में सफलता हासिल की है।

शिमला जिले के ठियोग विकास खंड के घूंड गांव निवासी प्रशांत शर्मा परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं, जो सेना में सेवाएं देंगे। उनके दादा लायक राम शर्मा, ताया विरेन्द्र शर्मा और पिता किशोर शर्मा सेना में सेवाएं दे चुके हैं।

सोलन : नौणी विवि के स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छात्रों को मिलेंगे 10-10 हजार रुपए

प्रशांत शर्मा शनिवार को देहरादून में सैन्य अकादमी से पास आउट हुए। पासिंग आउट परेड में माता गीता शर्मा और पिता किशोर कुमार शर्मा भी शामिल हुए।
प्रशांत शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा ठियोग के प्रेम पब्लिक स्कूल से हुई है। उच्च शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल जालंधर से ली है।

केबीसी हॉट सीट पर पहुंची हिमाचल के मंडी की जागृति, बिग बी ने बालों की तारीफ की

इंदौरा : होटल मैनेजमेंट की ली डिग्री, फिर खेती बाड़ी में ढूंढा रोजगार- अब कमा रहे 7 लाख

हिमाचल प्रदेश पुलिस की बड़ी पहल, गार्ड ऑफ ऑनर में जल्द दिखेंगी महिला बिगुलर

फतेहपुर वायरल वीडियो : युवक से पूछताछ, दोनों के कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की नौकरी, सुजानपुर में होंगे साक्षात्कार

हिमाचल : पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार, सुक्खू सरकार का यह प्लान
नाराज प्रतिभा सिंह, दोषी मीडिया -यह क्या बोल गए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 
राजगढ़ : जुब्बल चंदेश में शिरगुल महाराज के मंदिर में लगी आग, 25 लाख का नुकसान

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड और HR सहित इन 95 पदों पर होगी भर्ती- जानें डिटेल 
मंडी अग्निवीर भर्ती रैली : 20 दिसंबर से होगी, रिपोर्ट टाइम में किया बदलाव 

कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल
शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर लगा दी चारपाई, बिछा दिया बिस्तर-जानें मामला

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
हमीरपुर वन मित्र भर्ती : कौन-कौन से लगेंगे सर्टिफिकेट, जानकारी को डायल करें ये नंबर

हिमाचल में लड़कियों की शादी की आयु 18 से 21 वर्ष करने को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

NIFT प्रवेश परीक्षा-2024 की तिथि घोषित, यह होगी आवेदन की अंतिम तिथि
कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा के लंज में घर-घर केसीसी अभियान पर जगाई अलख, ड्रोन के फायदे भी बताए

भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर का आयोजन

लंज। जिला कांगड़ा के विकास खंड के अंतर्गत दो पंचायतों अप्पर लंज व लंज खास में 09 दिसंबर 2023 को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर का आयोजन किया गया।
Garuda Aerospace Private Limited से आए ड्रोन पायलट सक्षम जमवाल ने ड्रोन की विशेषता के बारे में बताया कि खासतौर से इसका इस्तेमाल कृषक कामों के लिए ही किया जाता है। अनेक प्रकार के फर्टिलाइजर्स, पेस्टिसाइड्स, इंसेक्टिसाइड फसलों को दिए जाते हैं, उसमें इसका इस्तेमाल किया जाता है।

कांगड़ा के लंज में घर-घर केसीसी अभियान पर जगाई अलख, ड्रोन के फायदे भी बताए

विकसित भारत संकल्प यात्रा में बाल विकास परियोजना की वृतप्रवेशिका नीतू तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शालु व अमिता तथा अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिसमें वृतप्रवेशिका ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी और स्वस्थ बालक/ बालिका स्पर्धा के दौरान स्वस्थ बच्चों को सम्मानित किया गया व मेरी कहानी मेरी जुबानी पर बच्चों की माताओं की विडियो बनाई गई। जिसमें PMMYY की लाभार्थियों ने अपने अपने विचार रखेरखे कि उन्हें इस परियोजना से लाभ प्राप्त हुआ है।

फतेहपुर : मनोह सिहाल निवासी अभिमन्यु गुलेरिया बने लेफ्टिनेंट, राजपूत रेजिमेंट देंगे सेवाएं

जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड धर्मशाला हिमांशु साहु ने नाबार्ड योजनाओं व घर घर केसीसी अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार द्वारा किसानों के लिए नई-नई योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार किसानों को पैसों की आवश्यकता पूरी करने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) दे रही है। क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसान बैकों से न्यूनतम ब्याज दर पर अपनी जरूरत के अनुसार ऋण ले सकते हैं।

इस ऋण को किसान अपने कृषि कार्यों या पशुपालन आदि के लिए उपयोग कर सकते हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नई दिल्ली में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम में केसीसी घर घर अभियान शुरू किया। देश भर में इस अभियान के तहत 1.5 करोड़ किसानों को ये कार्ड दिए जाएंगे।

सोलन : नौणी विवि के स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छात्रों को मिलेंगे 10-10 हजार रुपए

हिमाचल ग्रामीण बैंक लंज शाखा के प्रबंधक निखिल कुमार ने बैंक की योजनाओं के बारे में जानकारी दी व केसीसी अभियान के बारे में बताया कि इस ऋण का ब्याज 7 फीसदी है, जो बहुत ही न्यूनतम है। किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के लिए आयु 18 वर्ष से 75 वर्ष रखी गई है। इसके लिए बैंक द्वारा जारी आवेदन पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, मूल निवासी प्रमाण पत्र, भूमि के दस्तावेज बैंक में देने होंगे।

सवेरा संस्था की कोर्डिनेटर रंजना मेहरा ने बताया कि हमारी पंचायत में नाबार्ड के सहयोग से 18 समूहों का गठन हुआ है व संस्था द्वारा नाबार्ड के सहयोग से कांगड़ा, देहरा व परागपुर विकास खंड में 250 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया है। 30 महिलाओं को फूड प्रोसेसिंग, 30 महिलाओं को जूट से बनने वाली वस्तुएं बनाने का प्रशिक्षण, 30 महिलाओं को गाय के गोबर से दीए व धूप, अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण व 30 महिलाओं को ढिंगरी मशरूम तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया है।

कांगड़ा : बीड़ बिलिंग ने एक दिन में दो उपलब्धि कीं हासिल- आप भी जानें

महिलाएं इस कार्य को करके अपनी आय अर्जित कर रही हैं। इस अवसर पर अपर लंज पंचायत की प्रधान रेखा देवी, बीडीसी सदस्य, वार्ड पंच, लंज खास पंचायत की प्रधान आशा धीमान, उपप्रधान, वार्ड पंच, सवेरा संस्थान के निदेशक सुभाष चौहान उपस्थित रहे। इसमें दोनों पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधियों, किसानों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूहों व संयुक्त देयता समूहों की महिलाओं सहित लगभग 210 लोगों ने भाग लिया।

केबीसी हॉट सीट पर पहुंची हिमाचल के मंडी की जागृति, बिग बी ने बालों की तारीफ की

इंदौरा : होटल मैनेजमेंट की ली डिग्री, फिर खेती बाड़ी में ढूंढा रोजगार- अब कमा रहे 7 लाख

हिमाचल प्रदेश पुलिस की बड़ी पहल, गार्ड ऑफ ऑनर में जल्द दिखेंगी महिला बिगुलर

फतेहपुर वायरल वीडियो : युवक से पूछताछ, दोनों के कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस

इंदौरा : होटल मैनेजमेंट की ली डिग्री, फिर खेती बाड़ी में ढूंढा रोजगार- अब कमा रहे 7 लाख

हिमाचल प्रदेश पुलिस की बड़ी पहल, गार्ड ऑफ ऑनर में जल्द दिखेंगी महिला बिगुलर

फतेहपुर वायरल वीडियो : युवक से पूछताछ, दोनों के कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस
हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की नौकरी, सुजानपुर में होंगे साक्षात्कार

हिमाचल : पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार, सुक्खू सरकार का यह प्लान
नाराज प्रतिभा सिंह, दोषी मीडिया -यह क्या बोल गए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 
राजगढ़ : जुब्बल चंदेश में शिरगुल महाराज के मंदिर में लगी आग, 25 लाख का नुकसान

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड और HR सहित इन 95 पदों पर होगी भर्ती- जानें डिटेल 
मंडी अग्निवीर भर्ती रैली : 20 दिसंबर से होगी, रिपोर्ट टाइम में किया बदलाव 

कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल
शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर लगा दी चारपाई, बिछा दिया बिस्तर-जानें मामला

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
हमीरपुर वन मित्र भर्ती : कौन-कौन से लगेंगे सर्टिफिकेट, जानकारी को डायल करें ये नंबर

हिमाचल में लड़कियों की शादी की आयु 18 से 21 वर्ष करने को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

NIFT प्रवेश परीक्षा-2024 की तिथि घोषित, यह होगी आवेदन की अंतिम तिथि
कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR

फतेहपुर : मनोह सिहाल निवासी अभिमन्यु गुलेरिया बने लेफ्टिनेंट, राजपूत रेजिमेंट देंगे सेवाएं

दादा सेना से रिटायर, पिता अभी दे रहे सेवाएं

फतेहपुर। हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय जनसंख्या की .57 प्रतिशत हिस्सेदारी है, लेकिन सेना बल के 4 प्रतिशत को पूरा करता है। हिमाचल प्रदेश के लोग हमेशा सशस्त्र बलों में सेवा देकर स्वयं पर गर्व करते हैं। आज 09 दिसंबर 2023 को कांगड़ा जिला में फतेहपुर तहसील के गांव मनोह सिहाल से पारंपरिक सैन्य पृष्ठभूमि वाले परिवार ने भारतीय सेना को तीसरी पीढ़ी के अधिकारी का योगदान देकर अपने क्षेत्र का सम्मान एवं गौरव बढ़ाया है।अभिमन्यु गुलेरिया लेफ्टिनेंट बने हैं।

कांगड़ा के लंज में घर-घर केसीसी अभियान पर जगाई अलख, ड्रोन के फायदे भी बताए

लेफ्टिनेंट अभिमन्यु गुलेरिया ने ओटीए गया से आज राजपूत रेजिमेंट में कमीशन प्राप्त किया है। उनके पिता ब्रिगेडियर विक्रम गुलेरिया जोकि भारतीय सेना में एक सेवारत अधिकारी हैं और उनके दादा कर्नल एसएस गुलेरिया (सेवानिवृत्त) ने भी राजपूत रेजिमेंट से कमीशन लिया था।

लेफ्टिनेंट अभिमन्यु के तकनीकी पृष्ठभूमि के होने से इंजीनियर रेजिमेंट में शामिल होने का विकल्प था, लेकिन अपने पूर्वजों के पद चिन्हों का अनुसरण करते हुए इन्फेंट्री को चुना। गुलेरिया परिवार की कहानी हिमाचल प्रदेश के नवयुवकों एवं लोगों के लिए एक प्रेरणा प्रदान करता है, जो अत्यधिक देशभक्त एवं साहसी हैं और खून की आखिरी बूंद तक देश की सेवा करने को तैयार हैं।

सोलन : नौणी विवि के स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छात्रों को मिलेंगे 10-10 हजार रुपए

इंदौरा : होटल मैनेजमेंट की ली डिग्री, फिर खेती बाड़ी में ढूंढा रोजगार- अब कमा रहे 7 लाख

हिमाचल प्रदेश पुलिस की बड़ी पहल, गार्ड ऑफ ऑनर में जल्द दिखेंगी महिला बिगुलर

फतेहपुर वायरल वीडियो : युवक से पूछताछ, दोनों के कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस

इंदौरा : होटल मैनेजमेंट की ली डिग्री, फिर खेती बाड़ी में ढूंढा रोजगार- अब कमा रहे 7 लाख

हिमाचल प्रदेश पुलिस की बड़ी पहल, गार्ड ऑफ ऑनर में जल्द दिखेंगी महिला बिगुलर

फतेहपुर वायरल वीडियो : युवक से पूछताछ, दोनों के कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस
हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की नौकरी, सुजानपुर में होंगे साक्षात्कार

हिमाचल : पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार, सुक्खू सरकार का यह प्लान
नाराज प्रतिभा सिंह, दोषी मीडिया -यह क्या बोल गए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 
राजगढ़ : जुब्बल चंदेश में शिरगुल महाराज के मंदिर में लगी आग, 25 लाख का नुकसान

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड और HR सहित इन 95 पदों पर होगी भर्ती- जानें डिटेल 
मंडी अग्निवीर भर्ती रैली : 20 दिसंबर से होगी, रिपोर्ट टाइम में किया बदलाव 

कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल
शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर लगा दी चारपाई, बिछा दिया बिस्तर-जानें मामला

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
हमीरपुर वन मित्र भर्ती : कौन-कौन से लगेंगे सर्टिफिकेट, जानकारी को डायल करें ये नंबर

हिमाचल में लड़कियों की शादी की आयु 18 से 21 वर्ष करने को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

NIFT प्रवेश परीक्षा-2024 की तिथि घोषित, यह होगी आवेदन की अंतिम तिथि
कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा : बीड़ बिलिंग ने एक दिन में दो उपलब्धि कीं हासिल- आप भी जानें

पैराग्लाइडिंग के लिए बेहतर स्थान, होता है वर्ल्ड कप

कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा जिला के बैजनाथ विधानसभा के तहत पड़ते बीड़ बिलिंग क्षेत्र के बारे में हर कोई जानता होगा। यह पैराग्लाइडिंग के लिए बेहतर स्थान है। यहां पर पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप भी होता है। पैराग्लाइडिंग के चलते ही बीड़ बिलिंग को नई पहचान मिली है। बीड़ बिलिंग ने शुक्रवार को एक दिन में दो बड़ी उपलब्धि हासिल की हैं। यह क्षेत्र के लोगों के लिए किसी गर्व की बात से कम नहीं है।

एक तो बीड़ बिलिंग को  सर्वश्रेष्ठ साहसिक पर्यटन गंतव्य स्वर्ण श्रेणी में पुरस्कार प्राप्त हुआ है, वहीं सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले मशहूर कौन बनेगा करोड़पति में बीड़ बिलिंग को लेकर सवाल पूछा गया है।

ऊना के संजय ठाकुर सेना में बने लेफ्टिनेंट, 11 जाट रेजिमेंट में देंगे सेवाएं

बता दें कि नई दिल्ली में आयोजित आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड्स-2023 समारोह में हिमाचल प्रदेश ने दो प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते हैं। इस समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

हिमाचल प्रदेश ने कांगड़ा जिले के बीड़-बिलिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ साहसिक पर्यटक गंतव्य स्वर्ण श्रेणी और लाहौल-स्पीति जिले के स्पीति के लिए सर्वश्रेष्ठ इको-पर्यटन गंतव्य स्वर्ण श्रेणी में पुरस्कार जीते। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने यह पुरस्कार प्राप्त किए।

इंदौरा : होटल मैनेजमेंट की ली डिग्री, फिर खेती बाड़ी में ढूंढा रोजगार- अब कमा रहे 7 लाख

उधर, शुक्रवार को सोनी टीवी पर प्रसारित कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में सवाल पूछा गया था कि हिमाचल प्रदेश में बीड़ बिलिंग का ऊंचाई वाला क्षेत्र भारत में किस खेल की राजधानी माना जाता है। इसका उत्तर पैराग्लाइडिंग था। यह सवाल हिमाचल के मंडी जिला की जागृति शर्मा से पूछा गया था। खेल सामग्री की दुकान करने वाली जागृति केबीसी की हॉट सीट तक पहुंची थीं। वह 10 सवालों का सही जवाब देकर 3 लाख 20 हजार रुपए जीतकर गईं।

कुल्लू, आनी और बंजार में सिक्योरिटी गार्ड के पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

Bank of Baroda में निकली भर्ती, भरे जाएंगे सीनियर मैनेजर के 250 पद

मंडी अग्निवीर भर्ती रैली : 20 दिसंबर से होगी, रिपोर्ट टाइम में किया बदलाव 

चंबा : रावी नदी में मिला कांगड़ा के युवक का शव, भाई बोला- 15 लोगों ने मिलकर ली जान

हिमाचल प्रदेश पुलिस की बड़ी पहल, गार्ड ऑफ ऑनर में जल्द दिखेंगी महिला बिगुलर

फतेहपुर वायरल वीडियो : युवक से पूछताछ, दोनों के कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस
हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की नौकरी, सुजानपुर में होंगे साक्षात्कार

हिमाचल : पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार, सुक्खू सरकार का यह प्लान
नाराज प्रतिभा सिंह, दोषी मीडिया -यह क्या बोल गए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 
राजगढ़ : जुब्बल चंदेश में शिरगुल महाराज के मंदिर में लगी आग, 25 लाख का नुकसान

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड और HR सहित इन 95 पदों पर होगी भर्ती- जानें डिटेल 
मंडी अग्निवीर भर्ती रैली : 20 दिसंबर से होगी, रिपोर्ट टाइम में किया बदलाव 

कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल
शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर लगा दी चारपाई, बिछा दिया बिस्तर-जानें मामला

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
हमीरपुर वन मित्र भर्ती : कौन-कौन से लगेंगे सर्टिफिकेट, जानकारी को डायल करें ये नंबर

हिमाचल में लड़कियों की शादी की आयु 18 से 21 वर्ष करने को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

NIFT प्रवेश परीक्षा-2024 की तिथि घोषित, यह होगी आवेदन की अंतिम तिथि
कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

इंदौरा : होटल मैनेजमेंट की ली डिग्री, फिर खेती बाड़ी में ढूंढा रोजगार- अब कमा रहे 7 लाख

इंदपुर के चेतन ठाकुर पॉलीहाउस लगा कर उगा रहे सब्जियां

ऋषि महाजन/नूरपुर। हिमाचल के अधिकतर किसान-बागवान आज भी परंपरागत खेती कर रहे हैं, जोकि सारा साल मौसम पर निर्भर रहते हैं, लेकिन मौसम की बदलती परिस्थितियों के बाद अब किसानों का रुझान आधुनिक तकनीक से खेती बाड़ी करने की ओर बढ़ा है। ऑफ सीजन सब्जियों की बाजार में बढ़ती मांग और अच्छे दाम मिलने पर अब ग्रीनहाउस और पॉलीहाउस जैसी तकनीक को अपनाकर किसान-बागवान बेमौसमी फल व सब्जियां उगाकर अच्छा उत्पादन व मुनाफा कमा रहे हैं।

हिमाचल सरकार द्वारा संरक्षित खेती को बढ़ावा देने के लिए एकीकृत बागवानी विकास मिशन चलाया जा रहा है, जिसके तहत किसानों-बागवानों को पॉलीहाउस लगाने के लिए 85 फीसदी अनुदान प्रदान किया जा रहा है ।

पझौता के चंदौल में शिविर आयोजित, 106 लोगों को मिलेंगे सहायक यंत्र

जिला कांगड़ा के इंदौरा ब्लॉक के इंदपुर से संबंध रखने वाले चेतन ठाकुर एक ऐसे ही बागवान हैं, जिन्होंने इस योजना से लाभ लेकर पॉलीहाउस लगाया, जिससे वह बेमौसमी सब्जियों का अच्छा उत्पादन कर आज लाखों रुपए की कमाई कर रहे हैं।

चेतन ठाकुर ने होटल मैनेजमेंट की डिग्री लेने के बाद बड़े-बड़े होटलों में चार साल तक काम किया, लेकिन वह अपने प्रदेश में ही अपना कारोबार शुरू करने के साथ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार उपलब्ध करवाना चाहते थे। उनके पिता कृषि विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं, जिसके कारण शुरू से ही चेतन शर्मा की खेती बाड़ी में गहरी दिलचस्पी थी। अपने पिता से प्रेरणा लेकर उन्होंने खेती बाड़ी में में ही अपना रोजगार शुरू करने का मन बनाया।

9 दिसंबर राशिफल: सिंह राशि वालों को उम्मीद के अनुसार मिलेगी सफलता

कृषि तथा बागवानी विभाग से मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद चेतन ठाकुर ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन से लाभ लेकर एक एकड़ जमीन पर पॉलीहाउस लगा कर सब्जियां उगाना शुरू कीं। उन्होंने क्षेत्र के अन्य किसानों को भी इस संरक्षित खेती बाड़ी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया, जिसके चलते आज चेतन ठाकुर पांच अन्य किसान साथियों के साथ क्लस्टर बना कर चार एकड़ एरिया में पॉलीहाउस में संरक्षित खेती कर रहे हैं।

चेतन ठाकुर का कहना है कि बाकी किसान साथियों के साथ क्लस्टर बना कर काम करने से उन्हें सब्जियों को मंडियों तक पहुंचाने, बीज, खाद, उपकरण आदि सामान लाने तथा ले जाने में पैसों की बचत के अलावा खेती में अपना-अपना अनुभव साझा करने में भी मदद मिलती है।

विभाग से मिली सब्सिडी

चेतन ठाकुर को पॉलीहाउस लगाने में बागवानी विभाग द्वारा 85 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की गई है। इसके अलावा सोलह हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में स्वचलित सिंचाई सुविधा लगाने पर 80 प्रतिशत, पॉवर टिलर पर 50 प्रतिशत, ग्रेडिंग मशीन पर 2 लाख 50 हजार, वाटर स्टोरेज टैंक पर 50 प्रतिशत तथा अन्य कृषि उपकरणों पर अनुदान प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सब्सिडी तथा प्रशिक्षण के बिना संरक्षित खेती बाड़ी करना अत्यंत मुश्किल काम है। इसके साथ ही हर पांच साल बाद पॉलीहाउस की शीट बदलने में भी सरकार द्वारा 80 प्रतिशत अनुदान दिया गया।

केबीसी हॉट सीट पर पहुंची हिमाचल के मंडी की जागृति, बिग बी ने बालों की तारीफ की
पारंपरिक खेती की तुलना में कई गुना ज्यादा मुनाफा

चेतन ठाकुर पॉलीहाउस में फरवरी से सितंबर माह तक खीरा तथा अगस्त से जून के सीजन में लाल-पीली शिमला मिर्च का उत्पादन करते हैं। वह सीजन में दो एकड़ जमीन से सोलह सौ क्विंटल खीरा तथा 2 एकड़ जमीन से 500-500 क्विंटल लाल व पीली शिमला मिर्च का उत्पादन करते हैं। इसके अलावा  सर्दियों के मौसम में पॉलीहाउस के बीच की खाली जगह पर ब्रोकली तथा लैट्यूस (सलाद पत्ती) का उत्पादन करते हैं।

आज चेतन ठाकुर तथा उनका प्रत्येक किसान साथी पॉलीहाउस में सब्जियां उगा कर सालाना कम से कम सात-सात लाख रुपये से अधिक का मुनाफा कमा रहे हैं, जो पारंपरिक खेती की तुलना में कई गुना ज्यादा है। वह स्वावलंबी बनने के साथ बारह और स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध करवा रहे हैं। चेतन ठाकुर अपने व्यवसाय के क्षेत्र को निकट भविष्य में व्यापक स्तर पर बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं।आज चेतन ठाकुर क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं।

पझौता के चंदौल में शिविर आयोजित, 106 लोगों को मिलेंगे सहायक यंत्र

पॉलीहाउस के अंदर का मौसम जैसे तापमान, नमी और यहां तक कीटों की उपस्थिति आदि किसान के नियंत्रण में रहती है, जिससे कीटनाशकों और उर्वरकों का उपयोग कम होने के साथ इसकी देखभाल करना भी आसान हो जाता है। पॉलीहाउस में उगाए गए फल, सब्जियां और पौधे ताजा रहते हैं, जिससे मार्केट में अच्छे दाम मिलते हैं।

बागवानी विभाग के उपनिदेशक डॉ कमलशील नेगी का कहना है कि इस योजना के तहत राज्य सरकार किसानों को पॉलीहाउस लगाने के लिए 85 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान कर रही है। इसके अलावा  सिंचाई सुविधा लगाने, पॉवर टिलर खरीदने, ग्रेडिंग मशीन की खरीद, वाटर स्टोरेज टैंक तथा अन्य कृषि उपकरणों पर 50 से 80 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सूक्खू ने बागवानी तथा कृषि विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में नई-नई योजनाओं की शुरुआत की है । मुख्यमंत्री की इन योजनाओं और दूरगामी सोच से किसानों-बागवानों विशेषकर युवाओं को स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होने के साथ अच्छी आय भी प्राप्त होगी।

9 दिसंबर राशिफल: सिंह राशि वालों को उम्मीद के अनुसार मिलेगी सफलता

Bank of Baroda में निकली भर्ती, भरे जाएंगे सीनियर मैनेजर के 250 पद

मंडी अग्निवीर भर्ती रैली : 20 दिसंबर से होगी, रिपोर्ट टाइम में किया बदलाव 

चंबा : रावी नदी में मिला कांगड़ा के युवक का शव, भाई बोला- 15 लोगों ने मिलकर ली जान

हिमाचल प्रदेश पुलिस की बड़ी पहल, गार्ड ऑफ ऑनर में जल्द दिखेंगी महिला बिगुलर

फतेहपुर वायरल वीडियो : युवक से पूछताछ, दोनों के कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस
हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की नौकरी, सुजानपुर में होंगे साक्षात्कार

हिमाचल : पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार, सुक्खू सरकार का यह प्लान
नाराज प्रतिभा सिंह, दोषी मीडिया -यह क्या बोल गए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 
राजगढ़ : जुब्बल चंदेश में शिरगुल महाराज के मंदिर में लगी आग, 25 लाख का नुकसान

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड और HR सहित इन 95 पदों पर होगी भर्ती- जानें डिटेल 
मंडी अग्निवीर भर्ती रैली : 20 दिसंबर से होगी, रिपोर्ट टाइम में किया बदलाव 

कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल
शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर लगा दी चारपाई, बिछा दिया बिस्तर-जानें मामला

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
हमीरपुर वन मित्र भर्ती : कौन-कौन से लगेंगे सर्टिफिकेट, जानकारी को डायल करें ये नंबर

हिमाचल में लड़कियों की शादी की आयु 18 से 21 वर्ष करने को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

NIFT प्रवेश परीक्षा-2024 की तिथि घोषित, यह होगी आवेदन की अंतिम तिथि
कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : एक साल में ‘गोबर’ बन गया खाद, अब बेचेंगे या खेत में डालेंगे

असमंजस में किसान, कांग्रेस करने जा रही 10वीं गारंटी पूरी

शिमला। हिमाचल कांग्रेस विधानसभा चुनाव के दौरान दी 10वीं गारंटी पूरी करने जा रही है। कृषि व पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार के दावे के अनुसार पहली जनवरी से गोबर की खरीद शुरू की जाएगी। सरकार दो रुपए प्रति किलो के हिसाब के खरीद करेगी। सरकार गोबर कच्चा नहीं बल्कि कंपोस्ट खाद रूप में खरीदेगी।  कंपोस्ट खाद किसानों को खुद अपने खेत में तैयार करनी होगी। हालांकि, विधानसभा चुनाव के दौरान दी गारंटी के अनुसार सरकार ने गोबर खरीदने की बात कही थी, न कि गोबर की खाद खरीदने की। कांग्रेस की 10वीं गारंटी में साफ तौर पर लिखा था कि 2 रुपए किलो में गोबर की खरीद होगी।

पझौता के चंदौल में शिविर आयोजित, 106 लोगों को मिलेंगे सहायक यंत्र

ऐसे में सरकार का एक साल पूरा होते-होते गोबर जो है खाद में बदल गया है। अब किसान को पहले कंपोस्ट खाद तैयार करनी होगी, फिर सरकार उसे दो रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदेगी। इससे किसान भी असमंजस में हैं कि गोबर खाद खेतों में डालें या सरकार को बेचें। कांगड़ा के कुछ किसानों का कहना है कि गोबर खाद अपने ही खेतों में डालने के लिए पूरी नहीं होती तो बेचेंगे क्या। वैसे भी गोबर खाद बेचने से कोई विशेष लाभ किसानों को होने वाला नहीं है।

9 दिसंबर राशिफल: सिंह राशि वालों को उम्मीद के अनुसार मिलेगी सफलता

हालांकि, डेयरी वालों को जरूर इसका लाभ हो सकेगा। लेकिन, इसका नुकसान भी कुछ किसानों को होगा। क्योंकि जिन किसानों ने पशु नहीं रखें हैं, वे डेयरी वालों से गोबर की खाद लेते हैं। खाद लेकर खेतों में डालते हैं और सब्जियां आदि उगाते हैं। बाकी गोबर खरीद योजना शुरू होने के बाद पता चल पाएगा कि इसका कितना लाभ किसानों को होता और यह योजना कितनी सफल रहती है।

बता दें कि कांगड़ा जिला के जवाली विधानसभा क्षेत्र के नगरोटा सूरियां में दो दिन पहले एक कार्यक्रम के दौरान कृषि व पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने ऐलान किया था कि सरकार पहली जनवरी से गोबर खाद खरीदना शुरू कर देगी। गोबर दो रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए बोरी का सैंपल बना लिया है और जल्द ही बोरी मार्केट में आएगी।

केबीसी हॉट सीट पर पहुंची हिमाचल के मंडी की जागृति, बिग बी ने बालों की तारीफ की

गोबर से आर्गेनिक खाद तैयार की जाएगी, जिसे सरकारी उपक्रम हिमफेड के माध्यम से किसानों को उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए इस खाद का उपयोग कृषि व बागवानी विभाग के फार्मों में भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बागवानी व सेब बाहुल्य क्षेत्रों में भी इस खाद की बिक्री कृषि व बागवानी विभाग के माध्यम से सुनिश्चित की जाएगी, ताकि लोगों को आर्गेनिक खेती के लिए प्रेरित किया जा सके।  प्रदेश सरकार द्वारा आर्गेनिक खाद से फसल तैयार करने वाले किसानों को चिन्हित करने के साथ उनसे ऊंची कीमतों पर फसलों को खरीदा जाएगा।

जगत सिंह नेगी बोले- हिमाचल में व्यवस्था परिवर्तन का एक साल रहा बेमिसाल 

Bank of Baroda में निकली भर्ती, भरे जाएंगे सीनियर मैनेजर के 250 पद

मंडी अग्निवीर भर्ती रैली : 20 दिसंबर से होगी, रिपोर्ट टाइम में किया बदलाव 

चंबा : रावी नदी में मिला कांगड़ा के युवक का शव, भाई बोला- 15 लोगों ने मिलकर ली जान

हिमाचल प्रदेश पुलिस की बड़ी पहल, गार्ड ऑफ ऑनर में जल्द दिखेंगी महिला बिगुलर

फतेहपुर वायरल वीडियो : युवक से पूछताछ, दोनों के कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस
हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की नौकरी, सुजानपुर में होंगे साक्षात्कार

हिमाचल : पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार, सुक्खू सरकार का यह प्लान
नाराज प्रतिभा सिंह, दोषी मीडिया -यह क्या बोल गए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 
राजगढ़ : जुब्बल चंदेश में शिरगुल महाराज के मंदिर में लगी आग, 25 लाख का नुकसान

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड और HR सहित इन 95 पदों पर होगी भर्ती- जानें डिटेल 
मंडी अग्निवीर भर्ती रैली : 20 दिसंबर से होगी, रिपोर्ट टाइम में किया बदलाव 

कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल
शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर लगा दी चारपाई, बिछा दिया बिस्तर-जानें मामला

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
हमीरपुर वन मित्र भर्ती : कौन-कौन से लगेंगे सर्टिफिकेट, जानकारी को डायल करें ये नंबर

हिमाचल में लड़कियों की शादी की आयु 18 से 21 वर्ष करने को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

NIFT प्रवेश परीक्षा-2024 की तिथि घोषित, यह होगी आवेदन की अंतिम तिथि
कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba State News

चंबा : कांगड़ा निवासी युवक हत्या मामले में सात लोगों से पूछताछ, खंगाले जा रहे सीसीटीवी

फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जुटाए साक्ष्य

चंबा। हिमाचल के कांगड़ा जिला के पुलिस थाना भरमौर के तहत कांगड़ा जिला के युवक की हत्या मामले की जांच जारी है। पुलिस ने अब तक सात लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। धर्मशाला से फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी पहलुओं को भी खंगाल रही है। उधर, युवक के परिजनों में खासा रोष है। परिजनों ने एसएचओ भरमौर और गेहरा पुलिस चौकी स्टाफ को बदलने की मांग की है।

हिमाचल में भूतपूर्व सैनिकों की जिलावार स्क्रीनिंग का शेड्यूल जारी-जानें

बता दें कि अभिमन्यु भनोट (25) पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी गांव गगवाल डाकघर भदरोआ तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा लूणा में एक कैफे में काम करता था। 16 नवंबर को युवक अचानक से लापता हो गया।
कैफे संचालक ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस भी जांच में जुट गई।
बीते सोमवार को रावी नदी से एक शव बरामद हुआ‌‌। शव लापता अभिमन्यु का था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों को सूचना दी गई।

हमीरपुर के पलाही में रेत-बजरी की होगी नीलामी, SDM ऑफिस में लगेगी बोली

सूचना मिलने के बाद युवक का भाई भीष्म अन्य लोगों के साथ मंगलवार दोपहर बाद चंबा पहुंचा। मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल चंबा में उनके बयान दर्ज किए। पुलिस को दिए बयान में भीष्म ने कैफे संचालक समेत 15 अन्य लोगों पर उसके भाई की हत्या का आरोप लगाया।
अभिमन्यु ने फोन पर हमले की बताई थी बात

अभिमन्यु के भाई भीष्म के अनुसार अभिमन्यु ने फोन पर जान को खतरा बताया था। 16 नवंबर को अभिमन्यु ने फोन करके 14 लोगों द्वारा ने कैफे में हमला करने की बात बताई थी। उसने बताया था कि वह वहां से जान बचाकर मुख्य मार्ग पर आ गया। इसके बाद अचानक उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद कैफे संचालक परविंद्र ने फोन करके अभिमन्यु के लापता होने की सूचना दी।

शिमला में पहली बार होगा विंटर कार्निवाल, कोई भी व्यक्ति कर सकेगा परफॉर्म

भीष्म ने शक जाहिर किया है कि कैफे संचालक व 14 लोगों ने मिलकर उसके भाई की हत्या की है। भाई की शिकायत के बाद भरमौर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसपी अभिषेक यादव ने अभिमन्यु के परिजनों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

मंडी अग्निवीर भर्ती रैली : 20 दिसंबर से होगी, रिपोर्ट टाइम में किया बदलाव 

चंबा : रावी नदी में मिला कांगड़ा के युवक का शव, भाई बोला- 15 लोगों ने मिलकर ली जान

हिमाचल प्रदेश पुलिस की बड़ी पहल, गार्ड ऑफ ऑनर में जल्द दिखेंगी महिला बिगुलर

फतेहपुर वायरल वीडियो : युवक से पूछताछ, दोनों के कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस
हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की नौकरी, सुजानपुर में होंगे साक्षात्कार

हिमाचल : पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार, सुक्खू सरकार का यह प्लान
नाराज प्रतिभा सिंह, दोषी मीडिया -यह क्या बोल गए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 
राजगढ़ : जुब्बल चंदेश में शिरगुल महाराज के मंदिर में लगी आग, 25 लाख का नुकसान

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड और HR सहित इन 95 पदों पर होगी भर्ती- जानें डिटेल 
मंडी अग्निवीर भर्ती रैली : 20 दिसंबर से होगी, रिपोर्ट टाइम में किया बदलाव 

कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल
शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर लगा दी चारपाई, बिछा दिया बिस्तर-जानें मामला

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
हमीरपुर वन मित्र भर्ती : कौन-कौन से लगेंगे सर्टिफिकेट, जानकारी को डायल करें ये नंबर

हिमाचल में लड़कियों की शादी की आयु 18 से 21 वर्ष करने को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

NIFT प्रवेश परीक्षा-2024 की तिथि घोषित, यह होगी आवेदन की अंतिम तिथि
कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

हिमाचल में कर्मचारी भी मना सकें जश्न, डीए या एरियर की घोषणा करे सरकार

राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने उठाई मांग

शिमला। एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर सुक्खू सरकार कांगड़ा जिला के धर्मशाला में 11 दिसंबर को जश्न मनाने जा रही है। इस बीच राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा है कि कर्मचारियों को एक साल के जश्न के मौके पर सरकार डीए या एरियर की घोषणा करे, जिससे कर्मचारी भी जश्न मना सकें।

शिमला में पत्रकार वार्ता में प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा कि सरकार ने एक साल के कार्यकाल कई बेहतरीन कार्य किए हैं, लेकिन कर्मचारियों के डीए और एरियर को लेकर सरकार अभी खामोश है। अनुबंध कर्मियों को नियमित करने को लेकर सरकार की जारी अधिसूचना पर भी वीरेंद्र चौहान ने निशाना साधा है।

7 दिसंबर राशिफल : कर्क राशि वालों को मिलेगा भाग्‍य का साथ, क्या कहती है आपकी राशि-पढ़ें

उन्होंने कहा कि वह इस अधिसूचना का विरोध करते हैं।  उन्होंने कहा कि अधिसूचना अधूरी है। उसमें कहीं नहीं लिखा गया है कि कर्मचारी साल में एक बार ही नियमित होंगे। इसमें सिर्फ 31 मार्च 2024 का हवाला दिया है। अगर साल में एक बार ही नियमित होने की बात है तो यह सरासर गलत है। पहले से चली आ रही व्यवस्था ही जारी रखे जाए।

सरकार को यह नहीं भूलना चाहिए कि सरकार को लाने में कर्मचारियों का बड़ा योगदान रहा है। सरकार इस फैसले पर पुनर्विचार करे। यह फैसला कर्मचारियों के खिलाफ है।

कांगड़ा : टल्ली होकर स्कूल पहुंचे रानीताल स्कूल के प्रवक्ता पर बड़ी कार्रवाई, निलंबित

NTA ने मिलिट्री नर्सिंग सर्विस SSC का नोटिस किया जारी-इस दिन से करें आवेदन 

हमीरपुर : पौहंज की सेजल को बधाई, दिव्यांग एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते पदक 

कुल्लू में चोटियों या दर्रों पर ट्रैकिंग गतिविधियां प्रतिबंधित, आदेश जारी

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Viral news Kangra State News

कांगड़ा : टल्ली होकर स्कूल पहुंचे रानीताल स्कूल के प्रवक्ता पर बड़ी कार्रवाई, निलंबित

उप निदेशक कार्यालय कांगड़ा तय किया हेडक्वार्टर

रानीताल। हिमाचल के कांगड़ा जिला के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रानीताल (कुठार) में शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल पहुंचे कैमिस्ट्री के प्रवक्ता को निलंबित कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय ने वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की है।

250 रुपए से खुलवाएं बेटी का खाता : जानें क्या है सुकन्या समृद्धि योजना, कैसे उठाएं लाभ

निलंबन शिक्षक का हेडक्वार्टर उपनिदेशक कार्यालय कांगड़ा तय किया है। प्रवक्ता को उपनिदेशक कार्यालय कांगड़ा में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि कांगड़ा जिला के रानीताल (कुठार) स्कूल में कैमिस्ट्री विषय के प्रवक्ता शराब के नशे में स्कूल पहुंच गए।

वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रवक्ता ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। स्कूल जाते वह सीढ़ियों पर भी गिर गया और छात्रों ने उसे उठाया।

हिमाचल : 10 दिसंबर तक साफ रहेगा मौसम, 11 के बाद बारिश-बर्फबारी के आसार

मामला संज्ञान में आने के बाद स्कूल के प्रिंसिपल ने कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। शिक्षा निदेशालय ने प्रवक्ता पर कड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है।

शिक्षा निदेशालय का तर्क है कि इससे विभाग की छवि धूमिल हुई है। साथ ही छात्रों पर भी नकारात्मक असर पड़ा है। (रानीताल)

चंबा : रावी नदी में मिला कांगड़ा के युवक का शव, भाई बोला- 15 लोगों ने मिलकर ली जान

हिमाचल प्रदेश पुलिस की बड़ी पहल, गार्ड ऑफ ऑनर में जल्द दिखेंगी महिला बिगुलर

फतेहपुर वायरल वीडियो : युवक से पूछताछ, दोनों के कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस
हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की नौकरी, सुजानपुर में होंगे साक्षात्कार

हिमाचल : पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार, सुक्खू सरकार का यह प्लान
नाराज प्रतिभा सिंह, दोषी मीडिया -यह क्या बोल गए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 
राजगढ़ : जुब्बल चंदेश में शिरगुल महाराज के मंदिर में लगी आग, 25 लाख का नुकसान

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड और HR सहित इन 95 पदों पर होगी भर्ती- जानें डिटेल 
मंडी अग्निवीर भर्ती रैली : 20 दिसंबर से होगी, रिपोर्ट टाइम में किया बदलाव 

कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल
शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर लगा दी चारपाई, बिछा दिया बिस्तर-जानें मामला

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
हमीरपुर वन मित्र भर्ती : कौन-कौन से लगेंगे सर्टिफिकेट, जानकारी को डायल करें ये नंबर

हिमाचल में लड़कियों की शादी की आयु 18 से 21 वर्ष करने को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

NIFT प्रवेश परीक्षा-2024 की तिथि घोषित, यह होगी आवेदन की अंतिम तिथि
कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Kangra State News

फतेहपुर वायरल वीडियो : युवक से पूछताछ, दोनों के कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस

फतेहपुर। कांगड़ा जिला के फतेहपुर क्षेत्र में युवती से संबंधित वायरल वीडियो मामले में अपडेट के अनुसार पुलिस ने उस युवक से पूछताछ की है, जिस पर युवती ने आरोप लगाए हैं। अब पुलिस युवक और युवती दोनों के ही कॉल डिटेल खंगालेगी। पुलिस ने दोनों की सीडीआर मंगवाई है।

यह मामला 24 नवंबर का है। घटना के करीब एक हफ्ते बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद दो दिसंबर के आसपास फतेहपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है‌।

फतेहपुर युवती मामला : ड्यूटी जाते मास्क पहने दो युवकों ने रोका, स्कार्फ से पैर बांध पिलाया जहर-मामला दर्ज

लेट मामला दर्ज होने के पीछे युवती का बयान न दे पाने की हालत में रहना कारण बताया जा रहा है। युवती 24 नवंबर को बेसुध मिली थी। युवती को पहले नूरपुर फिर टांडा रेफर किया था। घर वाले उसे डीएमसी लुधियाना ले गए थे।

हिमाचल में हादसों भरा सोमवार : खाई ने ली 12 लोगों की जान, 12 घायल

ये है पूरा मामला

युवती पोस्ट ऑफिस में कार्यरत है और नगरोटा सूरियां के निकटवर्ती क्षेत्र की निवासी है। पुलिस को दिए बयान में युवती ने बताया कि 24 नवंबर को वह स्कूटी पर ड्यूटी पर आगार की तरफ जा रही थी।

भांटियां-मलाहत सड़क मार्ग पर सुनसान जगह पर जंगल में मास्क पहने दो युवकों ने उसे रोका और उसके साथ मारपीट करने लगे। इसी बीच एक युवक ने उसके (युवती) पर्स से उसका स्कार्फ निकाला और पैर बांध दिए।

मंडी में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरी कार, महिला सहित तीन की गई जान, दो गंभीर

इसके बाद दोनों ने उसे जहर पिलाया और उसे वहीं छोड़ फरार हो गए। इसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे देखा और अस्पताल पहुंचाया‌।

युवती ने एक युवक पर शक जाहिर किया है कि उसने ही यह करवाया है। इस युवक का युवती के साथ संबंध था। पर कुछ दिन पहले ही ब्रेकअप हुआ है।

शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर लगा दी चारपाई, बिछा दिया बिस्तर-जानें मामला

पुलिस जांच में पता चला है कि युवती का एक युवक के साथ अफेयर था। अफेयर का पता घर वालों को लग गया था। युवती की उसके भाई से हुई चैट से इस बात का खुलासा हुआ है‌। चैट में युवती घर वालों को बताने से भाई से नाराज थी।

उसने भाई से कहा कि तूने घर में क्यों बताया‌। पापा गुस्सा हो रहे हैं। मम्मी पर भी नाराज़ हो रहे हैं। मैं परेशान हो चुकी हूं, कुछ कर लूंगी‌। इस चैट के अगले दिन ही यह मामला सामने आ गया।

हिमाचल में लड़कियों की शादी की आयु 18 से 21 वर्ष करने को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

युवती की शिकायत के बाद फतेहपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि मेडिकल में युवती के शरीर से किसी जहरीले पदार्थ के अंश भी पाए गए हैं।

कांगड़ा : 250 रुपए में खुलवाएं बेटी का खाता, 7.6 फीसदी मिलेगा ब्याज

शिमला : तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदी चार कारें, गाड़ियों की हालत देख रह जाएंगे दंग

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर साक्षात्कार, 330 को मिलेगी नौकरी 

चंबा में इन 170 पदों पर नौकरी का मौका, महिलाओं के लिए भी हैं पद

हमीरपुर, ऊना और देहरा में वन मित्र भर्ती को लेकर क्या बोले अधिकारी-पढ़ें 

हिमाचल : सोमवार को मौसम ने अचानक बदली करवट, आगे कैसे रहेंगे मिजाज-जानें 

हिमाचल वन मित्र भर्ती के लिए करें आवेदन, वेबसाइट के साथ रेंज ऑफिस में भी मिलेंगे फार्म

नूरपुर में वन वे ट्रैफिक प्लान लागू, अवहेलना पर होगी सख्त कार्रवाई 

कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल

कांगड़ा जिला में सेल्स ऑफिसर के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार-जानें डिटेल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा : इमोशन से खेल रहे मेकर्स, फूटा दर्शकों का गुस्सा

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद
केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 

HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, 10 दिसंबर को है स्क्रीनिंग टेस्ट
हिमाचल : कॉलेजों में सीधी भर्ती से भरे जाएंगे प्रिंसिपल के 25 पद, साक्षात्कार 18 दिसंबर से

हिमाचल : बीएड कॉलेजों में भरी जाएंगी खाली सीटें, 4 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन