Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Mandi State News

HRTC : सुंदरनगर-शाहतलाई-ऊना-जालंधर-ब्यास रूट बहाल, जानें टाइमिंग व किराया

कोविड काल के चलते 30 माह से बंद था ये रूट

मंडी। सुंदरनगर से ब्यास वाया घाघस, शाहतलाई, ऊना, होशियारपुर, जालंधर रूट को बहाल कर दिया गया है। HRTC बस के इस रूट को आज से शुरू किया गया है। 30 माह बाद इस रूट पर बस दौड़ी।

सरकारी नौकरी के लिए हो जाओ तैयार : SBI ने 6,681 पदों पर निकाली भर्ती

कोविड काल मार्च 2020 से सुंदरनगर डिपो का यह रूट बंद था। ऊना से ब्यास के लिए इस रूट में कुछ परिवर्तन किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो इसकी अपडेट आपको दे दी जाएगी।

टाइमिंग की बात करें तो सुंदरनगर से बस सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर चलेगी। घाघस से 11, ऊना आईएसबीटी से दोपहर बाद 03 बजकर 30 मिनट पर चलेगी। जालंधर शाम 6 और डेरा ब्यास शाम साढ़े सात बजे पहुंचेगी।

डेरा ब्यास से बस सुबह साढ़े चार बजे चलेगी। जालंधर से सुबह 6, ऊना आईएसबीटी से सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी। घाघस दोपहर साढ़े 12 बजे और सुंदरनगर दोपहर डेढ़ बजे पहुंचेगी। सुंदरनगर से ब्यास तक का 489 रुपए किराया होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *