बोले-ओल्ड पेंशन स्कीम हर सरकारी कर्मचारी का अधिकार
शिमला। हिमाचल कांग्रेस के प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू राजधानी शिमला के सीटीओ चौक पर ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली की मांग को लेकर 13 अगस्त से क्रमिक अनशन पर बैठे कर्मचारियों से मिलने पहुंचे। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एनपीएस कर्मचारियों से मुलाकात की सुक्खू ने वादा किया कि कांग्रेस हर हाल में सत्ता में आने के बाद 10 दिन के भीतर ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) की गारंटी को पूरी करेगी।
नवोदय विद्यालय में लेटरल एंट्री के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, नौवीं में भरी जाएंगी खाली सीटें
उन्होंने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम हर सरकारी कर्मचारी का अधिकार है। हिमाचल कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा सरकार डबल इंजन की सरकार का दावा करती है, लेकिन कर्मचारियों को उनका अधिकार नहीं दे पा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भी हाल में कर्मचारियों को पेंशन स्कीम नहीं देगी।
इसलिए कांग्रेस पार्टी ने दावा किया है कि सत्ता में आते ही 10 दिन के अंदर ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार जिस भी राज्य में वहां कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम दी जा रही है।
इसलिए हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को भी उनका अधिकार दिलाया जाएगा। बता दें कि हिमाचल कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद प्रदेश की जनता को 10 गारंटी दी हैं। इसमें सबसे पहली गारंटी हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को 10 दिन में ओल्ड पेंशन स्कीम देने की है।