हर्ष महाजन पर भी साधा निशाना
शिमला। हिमाचल के शिमला जिला की कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिरुद्ध सिंह ने कांग्रेस नेता हर्ष महाजन के भाजपा में जाने के मुद्दे पर बड़ी बात कही है। उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर बड़ा आरोप लगाया है।
हिमाचल कैबिनेट: इन कर्मियों को छठा वेतन आयोग- आउटसोर्स पर चर्चा
अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि नेता कांग्रेस अपनी मर्जी से नहीं छोड़ रहे हैं। उन पर ईडी, इनकम टैक्स का दबाव बनाया जा रहा है या ब्लैकमेल किया जा रहा है या पैसों का लालच दिया जा रहा है। उन्हें में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के फोन आए और ऑफिस बुलाया गया था। उन्हें डराया धमकाया गया। यह तो अपने पर निर्भर होता है कि आप डरेंगे या नहीं डरेंगे, बिकेंगे या नहीं बिकेंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि वह भी वोट देने से पहले नेताओं से शपथ पत्र लें कि वे बिकेंगे नहीं।
विधायक अनिरुद्ध सिंह ने हर्ष महाजन के कांग्रेस छोड़कर कर भाजपा ज्वाइन करने पर कहा कि हर्ष महाजन ने 2007 के बाद चुनाव क्यों नहीं लड़ा। उनके निजी कारण हो सकते हैं। ईडी या इनकम टैक्स का दबाव है यह वह ही बता सकते हैं।
अग्निवीर भर्ती में कांगड़ा और चंबा के 32,000 युवाओं ने दिखाया जोश
हर्ष महाजन का नाम न लेते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने पूरी उम्र कांग्रेस का खाया, मंत्री रहे, बड़ेृ-बड़े पदों पर रहे अब इधर उधर जा रहे हैं। जो कांग्रेस छोड़ भाजपा में जा रहे हैं वे कांग्रेस के थे ही नहीं और लालच के कारण भाजपा में जा रहे हैं।