शिमला। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली लौट गई हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव में भाग लेने के लिए सोनिया गांधी दिल्ली लौटी हैं।
सोमवार को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव होने हैं। सोनिया गांधी व प्रियंका वाड्रा दोनों के वोट दिल्ली में डालेंगे इसलिए दोनों रविवार को ही वापस दिल्ली लौट गई हैं।
Video Story : भाजपा ने युवाओं से जो कहा, क्या हो पाया पूरा …
सोनिया गांधी कुछ दिन पहले अपनी बेटी के घर निजी दौरे पर छराबड़ा पहुंची थी। प्रियंका चार अक्टूबर तो सोनिया गांधी 10 अक्टूबर को छराबड़ा में पहुंची थी।
लंबी छुट्टियां बिताने के बाद रविवार सुबह ही दोनों मां-बेटी शिमला से सड़क मार्ग होते हुए चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई हैं। इस दौरान प्रियंका ने 14 अक्टूबर को सोलन में कांग्रेस की चुनावी रैली में भी भाग लिया, वहीं कांग्रेस आज प्रत्याशियों की पहली लिस्ट भी जारी कर सकती है।
बीते रोज आयोजित कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भी सोनिया गांधी शिमला से ही वर्चुअल जुड़ी थी।
हिमाचल विस चुनाव : कांगड़ा में 2017 में यहां हुई थी कांग्रेस की बड़ी हार- पढ़ें यह रिपोर्ट
आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर, ता