Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

कांगड़ा में भी बारिश का दौर जारी, कुछ रोड हुए बंद-बहाली का कार्य शुरू

कल से ही हो रही बारिश, नदी और नाले उफान पर

धर्मशाला। हिमाचल के कांगड़ा जिला में भी बारिश का दौर जारी है। खड्डे और नाले उफान पर हैं। कांगड़ा में भूस्खलन के चलते कई मार्ग बंद हो गए हैं। ठाकुरद्वारा से सुजानपुर रोड थुरल के पास बंद हो गया है। बोरबली के पास भूस्खलन से गगल-त्यारा से लंज रोड भी बंद हो गया था। जिसे पीडब्ल्यूडी ने बहाल कर दिया है। इसके साथ ही झकबड़ से रे (फतेहपुर) मार्ग भी बंद हो गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बारिश का कहर : बाढ़, बादल फटने और लैंडस्लाइडिंग से मची तबाही

 

बंद सड़कों की बहाली का कार्य जारी है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है की जिला कांगड़ा में भारी बरसात जारी है। आप सभी से निवेदन है कि अति आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें, अन्यथा मौसम सामान्य होने तक अपनी यात्रा स्थगित कर दें।

 

यह भी पढ़ें : किन्नौर के बाद कांगड़ा में लैंडस्लाइड: कार पर गिरीं चट्टानें, छत तोड़ निकाला चालक

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए facebook page like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *