दुर्गा पूजा के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार इनकी पूजा करने से धन, ऐश्वर्य और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इनका रंग स्वर्ण के समान चमीला है और चार भुजाएं हैं। उनके हाथों में अभय मुद्रा, वर मुद्रा, खड्ग और कमल का फूल सुसज्जित हैं। माता कात्यायनी सिंह की सवारी करती हैं और इन्हें प्रसन्न करने का मंत्र है-
चंद्रहासोज्ज्वलकरा, शार्दूलवरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्यात्, देवी दानवघातनी।।