एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में भरे जाएंगे डेवलपमेंट मैनेजर के पद
धर्मशाला। रोजगार के तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। एसबीआई (SBI) लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड कांगड़ा डेवलपमेंट मैनेजर (Development Manager) (सेल्स एंड मार्केटिंग) के पदों पर भर्ती करेगा। इसमें 8 पद स्थाई और 100 पद अस्थाई तौर पर महिला और पुरुष के लिए होंगे। साक्षात्कार 7 सितंबर 2022 को उप रोजगार कार्यालय कांगड़ा में होंगे।
हिमाचल में हिली धरती : चंबा सहित इन जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला जिला कांगड़ा ने बताया कि शैक्षणिक योग्यता स्न्नातक स्न्नातकोत्तर और आयु सीमा 30 से 45 वर्ष रखी गई है। सैलरी की बात करें तो कंपनी 21 हजार से 30 हजार प्रतिमाह देगी। कार्यस्थल कांगड़ा, पालमपुर, देहरा और धर्मशाला रहेगा।
हिमाचल : औट-लुहरी-सैंज मार्ग पर दरका पहाड़, सड़क का एक हिस्सा धंसा, NH-305 बंद
इच्छुक अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित 7 सितंबर 2022 को सुबह साढ़े 10 बजे उप रोजगार कार्यालय कांगड़ा में उपस्थित होकर उक्त कंपनी के समक्ष साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 9805425746 पर संपर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता और अन्य देय नहीं होगा।