Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

आरएस बाली ने सचिवालय में पूजा-पाठ के बाद संभाला पदभार

शिमला। हिमाचल सरकार ने कांग्रेस विधायक आरएस बाली को कैबिनेट मंत्री रैंक के साथ राज्य पर्यटन विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष व निगम के चेयरमेन नियुक्त किया है। नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनकर आए बाली ने आज सचिवालय में अपना पदभार ग्रहण किया।

पूजा-पाठ के बाद आरएस बाली ने पदभार ग्रहण किया। आरएस बाली को मुख्यमंत्री सुक्खू के समर्थकों में गिना जाता है और उनको कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान करने के साथ कांगड़ा जिला संतुलन बैठाने का प्रयास किया गया है।

पदभार ग्रहण करने के बाद आरएस बाली ने आलाकमान के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं जो कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में भी शामिल है।

एनएचएम कर्मचारियों की मांग : नियमितीकरण के लिए बने स्थाई पॉलिसी 

हिमाचल में पर्यटन को आगे ले जाने के लिए सभी विधायकों, विशेषज्ञों व मीडिया की राय ली जायेगी। जहां भी पर्यटन की संभावनाएं होंगी वहां विकसित किया जाएगा। कांगड़ा जिला में पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से कहा है। हिमाचल में आधुनिक पर्यटन की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *