कांगड़ा में कर्मचारियों के कार्यक्रम में की शिरकत
कांगड़ा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों के हित की रक्षा करना हमारा दायित्व है। पुरानी पेंशन के मुद्दे पर भी रास्ता तलाशा जा रहा है। इसका क्या समाधान निकलता है देखा जा रहा है।
मैं एक बात कहना चाहता हूं कि पुरानी पेंशन को लेकर समाधान उनसे (कांग्रेस) नहीं निकलेगा, अगर कोई गुंजाइश होगी तो पीएम नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से प्रदेश और देश में भाजपा ही इसका समाधान निकालेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांगड़ा पोलिटेक्निक कॉलेज में एक शाम कांगड़ा के कर्मचारियों के नाम कार्यक्रम में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि विपक्ष पुरानी पेंशन को लेकर बात कर रहा है। जिनकी अपनी गारंटी नहीं वो गारंटी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों के कुछ मुद्दों का हल निकाला है। कुछ का निकाला जा रहा है। सरकार बेहतर करने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला में कर्मचारियों को.आवासीय सुविधा के लिए तीन करोड़ स्वीकृत करने का ऐलान किया।
जयराम ठाकुर ने कहा कि उनका काम करने का तरीका अलग है। वह कर्मचारियों से डंडे के जोर पर काम लेने के पक्ष में नहीं, बल्कि रिश्ता बनाकर काम करने के पक्ष में हैं। क्योंकि डंडे के जोर पर काम कुछ समय ही चलता पर रिश्ता पूरी उम्र चलता है।