किनारे खड़ा एक टैंपो भी आया चपेट में
राजगढ़। सिरमौर जिला के राजगढ़ उपमंडल के कोठिया गांव में प्राकृतिक आपदा का कहर बरपा है। आज सुबह करीब 11 बजे कोठिया में लैंडस्लाइड हुआ और बड़ा पत्थर दो मंजिला मकान पर आकर गिरा। इृसकी वजह से मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
ये मकान रक्षा देवी का है। रक्षा देवी यहां पर अकेली रहती है और कपड़े सिलाई कर गुजारा करती है। रक्षा देवी के न पित हैं और न ही कोई बच्चा। ये मकान भी इसी आजीविका से पाई-पाई जोड़कर उन्होंने बनाया था जो कि पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
जिस समय ये हादसा हुआ रक्षा देवी सामान लेने बाजार गई थी इस वजह से उनकी जान बच पाई। पत्थर आने से सड़क किनारे खड़ा एक टैंपो भी सड़क से नीचे लुढ़क गया। गाड़ी का भी काफी नुकसान हुआ है। गनीमत ये रही कि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। रक्षा देवी ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।