हिमाचल हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि विजय कुमार मलिमठ ने शपथ दिलवाई
शिमला। हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने आज पदभार संभाल लिया। हिमाचल के 28वें राज्यपाल के रूप में राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने शपथ ग्रहण की। हिमाचल हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि विजय कुमार मलिमठ ने राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को राज्यपाल पद की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित मंत्रिमंडल मौजूद रहा।
यह भी पढ़ें :- हिमाचल के गवर्नर बदले : दत्तात्रेय को भेजा हरियाणा, राजेंद्रन विश्वनाथ को सौंपी जिम्मेदारी
देवभूमि हिमाचल पधारने पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल (नामित) श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर जी का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत-अभिनंदन।
निश्चित तौर पर आपके मार्गदर्शन से हम हिमाचल को विकास की राह पर शिखर तक पहुंचाने में सफल होंगे। pic.twitter.com/NMuOchzZge
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) July 12, 2021
राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर सोमवार को शाम पौने छह बजे राजभवन पहुंचे थे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश पहुंचने पर राजेंद्र विश्वनाथ का स्वागत किया और उनको शॉल व टोपी भेंट की। राज्यपाल नियुक्त होने से पहले राजेंद्र विश्वनाथ गोवा विधानसभा के अध्यक्ष थे। राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर का जन्म 23 अप्रैल 1954 को गोवा के पणजी में हुआ था। बीकॉम तक शिक्षित अर्लेकर गोवा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त संगठन में दो बार महासचिव, दक्षिण गोवा के पार्टी अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं। गोवा औद्योगिक विकास निगम में अध्यक्ष के अतिरिक्त गोवा अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग वित्तीय विकास निगम के अध्यक्ष रहे।