लाहौल के तेजिंग नाला में आई बाढ़ से 10 लोग बहे, चार के शव बरामद
शिमला/कुल्लू। भारी बारिश ने हिमाचल सहित भारत के पहाड़ी राज्यों में कहर बरपाया है। हिमाचल में भारी बारिश के चलते बाढ़ आने और बादल फटने, लैंडस्लाइडिंग के चलते तबाही मची है। वहीं, जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से 6 लोगों की मृत्यु हुई है। साथ ही 40 लोग लापता हैं। उत्तराखंड में भी बारिश ने कहर बरपाया है। खेत आदि बह गए हैं।
यह भी पढ़ें : सुबह-सवेरे फटा बादल, 40 लोग लापता-पांच के शव बरामद
हिमाचल के लाहौल-स्पीति जिला के तोजिंग नाले में भारी बारिश से बाढ़ आ गई। इसमें 10 लोग लापता हो गए। इसमें चार के शव बरामद कर लिए गए हैं और छह लोग अभी भी लापता हैं। कुल्लू जिला में पार्वति नदी की बह्मगंगा नाले में 25 वर्षीय महिला अपने चार वर्षीय बच्चे के साथ बह गई है। दिल्ली की एक पर्यटक महिला और एक स्थानीय व्यक्ति भी लापता है। दूसरी तरफ किन्नौर में बादल फटने की सूचना है। इससे कई मार्ग बंद हो गए हैं। शिमला-कालका नेशनल हाइवे जगह-जगह भूस्खलन से बंद हो गया है।
यह भी पढ़ें : किन्नौर के बाद कांगड़ा में लैंडस्लाइड: कार पर गिरीं चट्टानें, छत तोड़ निकाला चालक
कुल्लू जिला के मणिकर्ण के पास बह्मगंगा नाला में आई बाढ़ में तीन लोग बह गए हैं। इसमें एक दिल्ली की पर्यटक बताई जा रही है। प्रशासन ने रेस्क्यू आपरेशन छेड़ दिया है। शिमला के विकासनगर में हुए भूस्खलन से गाड़ी पर भारी भरकम चट्टानें गिर गई हैं। इसकी वजह से गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। उधर, जिला हमीरपुर के भोटा में एचआरटीसी की बस के टायर सड़क पर कीचड़ की वजह से फिसले और बस अनियंत्रित हो गई और एक तरफ फंस गई। गनीमत ये रही कि बस में सवार लोगों को किसी तरह की चोट नहीं आई है। इसके अलावा चंबा-पठानकोट रोड पर चनेड़ में मलबे के साथ पानी आने से सड़क पार कर रहा जेसीबी हेल्पर नाले में बह गया है। परिचालक की तलाश को सर्च आपरेशन छेड़ा है। परिचालक सड़क क्रास कर रहा था।हादसा चनेड़ के पास हुआ है।