पार्थिव शरीर को लेकर रामपुर बुशहर के लिए रवाना होगा परिवार
शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह को शिमला स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचा दिया गया है। यहां पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित पार्टी के नेता औरकार्यकर्ता वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। राहुल गांधी वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शनों के लिए कुछ देर पहले शिमला पहुंचे हैं। उन्होंने परिजनों से मिलकर उनको सांत्वना दी।
यह भी पढ़ें :- जेपी नड्डा ने वीरभद्र सिंह को दी पुष्पांजलि
इससे पहले शव को सुबह 9 बजे हॉली लॉज से लाया गया और रिज पर लोगों के अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। यहां पर लोगों ने अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन किए। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी दिल्ली से शिमला वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने रिज पर वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद परिवार वीरभद्र के पार्थिव शरीर को लेकर रामपुर बुशहर के लिए रवाना होगा। 10 जुलाई शनिवार को पदम पैलेस रामपुर में सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक पार्थिव शरीर दर्शन के लिए रखा जाएगा। शाम 3 बजे रामपुर में अंतिम संस्कार होगा। उससे पहले शनिवार को वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह का राजतिलक होना है।