नई दिल्ली। भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। सिंधु जब मेडल के साथ भारत लौटीं तो उनका जोरदार स्वागत किया गया साथ ही उनको तरह-तरह के तोहफे दिए गए। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी पीवी सिंधू से मुलाकात कर उनको बधाई दी।
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, 41 साल बाद जीता मेडल
अनुराग ठाकुर ने इस दौरान हिमाचल के चंबा की खूबसूरत निशानी यानी चंबा थाल देकर पीवी सिंधू को सम्मानित किया। ये हिमाचल के लिए बेहद गौरव की बात है कि देश का नाम मशहूर करने वाली इस बेटी को चंबा थाल से सम्मानित किया गया। इससे चंबा के कारीगरों और हिमाचल की कला व संस्कृति को नई पहचान और बढ़ावा मिलेगा।