Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

तीसरी इंडियन रिजर्व बटालियन में तैनात पुनीत रघु होंगे एएसपी कांगड़ा

हिमाचल के मुख्य सचिव ने आज जारी किए आदेश
शिमला। हिमाचल में तीन पुलिस अधिकारियों को इधर-उधर किया है। तीसरी इंडियन रिजर्व बटालियन पंडोह में एएसपी तैनात पुनीत रघु को एएसपी कांगड़ा के पद पर तैनाती दी है। हिमाचल के मुख्य सचिव अनिल खाची ने आज आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेशों में एसपी (लीव रिजर्व) पीटीसी डरोह कांगड़ा के पद पर अंडर ट्रांसफर चल रहे मदन लाल को कमांडेंट होमगार्ड 9वीं बटालियन धर्मशाला कांगड़ा तैनाती दी है। कमांडेंट 9वीं बटालियन धर्मशाला कांगड़ा मेजर (सेवानिवृत्त) विकास सकलानी को कमांडेंट होमगार्ड हेडक्वार्टर शिमला लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *