सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने सबसे पहले मां शूलिनी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद जनसभा स्थल पर पहुंचीं। प्रियंका गांधी ने संबोधन के दौरान अपनी दादी इंदिरा गांधी को याद किया।
उन्होंने कहा कि हिमालय की बर्फ में इंदिरा गांधी की अस्थियां भी हैं। इंदिरा गांधी जानती थीं हिमाचल के लोगों के हौसले को। मेहनत के बल पर आज हिमाचल के लोगों ने प्रदेश को ऊंचाइयों पर पहुंचाया हैं।
HP Cabinet : स्टाफ नर्स और वार्ड सिस्टर अब होंगी नर्सिंग और वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी
प्रियंका गांधी ने इस उन्होंने भाजपा की प्रदेश सरकार को भी आड़े हाथों लिया और ओपीएस के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार के पास कर्मचारियों को पेंशन देने को पैसे नहीं, लेकिन उद्योगपतियों जा लोन माफ करने को पैसे जरूर है।
भाजपा सरकार पर हमला-रोजगार के लिए कोई योजना नहीं। युवाओं को रोजगार तो नहीं दिया, पुलिस भर्ती में घोटाला किया। भाजपा सरकार पहले ही रिवाज बदल दिया, आपको देने के बजाय छीना। छोटे दुकानदारों, किसानों, बेरोजगारों से सिर्फ छीना।
कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों ने प्रदेश की जनता को सिर्फ दिया अब भाजपा ने लोगों के साथ उस भावनात्मक रिश्ते का रिवाज बदलते हुए छीनने का काम किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इसकी गारंटी कि हमारी सरकार बनी तो दो निर्णय होंगे, उनकी सरकार बनते ही मंत्रिमंडल की पहली बैठक में जो निर्णय लिए जाएंगे, पहली मंत्रिमंडल की बैठक में 1 लाख युवाओं को रोजगार, OPS की बहाली की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पहले निर्णय में प्रदेश के 100000 रिक्त पद भरे जाएंगे और आने वाले समय में कुल 500000 लोगों को रोजगार दिया जाएगा सरकार अपने दूसरे निर्णय निर्णय में ओपीएस की बहाली करेगी प्रदेश के 200000 कर्मचारियों के परिवारों को फायदा पहुंचेगा।
हिमाचल में आज हो सकती है विधानसभा चुनाव की घोषणा, गुजरात में दिवाली के बाद
आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर, ता