Categories
Top News KHAS KHABAR Shimla Kangra Sirmaur Solan

हिमाचल में निजी बस हड़ताल को लेकर बड़ी अपडेट, हुए यह फैसला

कल से सड़कों पर दौड़ेगी निजी बसें, हड़ताल ली वापस

शिमला। हिमाचल निजी बस ऑपरेटर यूनियन ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। अब कल से हिमाचल में बसें चलेंगी। हिमाचल निजी बस ऑपरेटर यूनियन के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर के साथ मुलाकात के बाद यूनियन ने यह फैसला लिया है। गौरतलब है कि आज निजी बस ऑपरेटरों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर सहित केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर से शिमला में मिला।

हिमाचल निजी बस ऑपरेटर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष राजेश पराशर ने इस बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने अन्य मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की बात कही है। इसके बाद उन्होंने हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया है। कल से प्रदेश में निजी बसें भी सड़कों पर चलेंगी।


ये भी पढ़ें –
हिमाचल में कोरोना बंदिशों में छूट के बाद पर्यटकों की आमद बढ़ी, रोहतांग दर्रा खुला

कोरोना कर्फ्यू में छूट के बाद हिमाचल में पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। एक तरफ जहां पिछले 24 घंटे में 3,100 वाहन शिमला शहर में प्रवेश किए हैं तो वहीं रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। पिछले कल 36 घंटे में पांच हजार से अधिक वाहन शिमला में दाखिल हुए थे। हिमाचल सरकार ने बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के लिए आरटीपीसीआर रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म कर दी है।

वहीं, लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने भी यहां पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बिना कोरोना टेस्ट आने की अनुमति दे दी है। पहले दिन करीब 200 पंजीकृत वाहनों में पर्यटक रोहतांग दर्रा पहुंचे हैं। पर्यटकों ने यहां पर खूब मौज मस्ती की है। पहले कोरोना के चलते दर्रा बंद रहा और बाद में बर्फबारी ने खलल डाल दिया। पर्यटक रोहतांग टनल से होकर सिस्सू, काजा, केलांग और लेह की तरफ रुख कर रहे हैं। वहीं, कुल्लू जिला प्रशासन ने विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चंद्रताल को तो पर्यटकों के लिए खोला ही है, शिंकुला, सरचू, बारालाचा समेत घाटी के तमाम पर्यटन स्थलों को भी खोल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *