बिलासपुर के लुहणू मैदान में जनसभा को किया संबोधित
बिलासपुर। पीएम नरेंद्र मोदी ने बिलासपुर में एम्स और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन किया। साथ ही मेडिकल डिवाइसिस पार्क नालागढ़ तथा पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना की आधारशिला भी रखी। लुहणू मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अपना भाषण मां नैना देवी के नाम से शुरू किया। उन्होंने कहा कि जै माता नैणा देविया री, तुसां सारेयां जो मेरी राम – राम।
उत्तराखंड में बड़ा हादसा : बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 25 की मौत
उन्होंने मंच से देश और प्रदेशवासियों को विजय दशमी की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा कि बल्क ड्रग्स पार्क के लिए देश के जिन 3 राज्यों का चयन हुआ है, उनमें से एक हिमाचल है। मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए जिन 4 राज्यों को चुना गया है, उनमें से भी एक हिमाचल है।
एम्स ग्रीन एम्स के नाम से जाना जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि आज हिमाचल में सेंट्रल यूनिवर्सिटी भी है, IIT, IIIT और IIM जैसे प्रतिष्ठित संस्थान भी हैं। देश में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य का सबसे बड़ा संस्थान, एम्स भी अब बिलासपुर की शान बढ़ा रहा है।
वर्ष 2014 तक हिमाचल में तीन मेडिकल कॉलेज थे। इसमें दो सरकारी क्षेत्र के थे। अब आठ साल में पांच नए मेडिकल कॉलेज बने हैं। 2014 तक यहां अंडर और पोस्ट ग्रेजुएट मिलाकर सिर्फ 500 विद्यार्थी पढ़ सकते थे, पर आज ये संख्या 1200 से अधिक यानि दो गुने से भी ज्यादा हो चुकी है।
AIIMS से अनेकों विद्यार्थी हर साल डॉक्टर बनेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल का एक पक्ष और है, जिसमें यहां विकास की अनंत संभावनाएं छिपी हुई हैं। ये पक्ष है मेडिकल टूरिज्म का।
यहां की आबोहवा यहां का वातावरण यहां की जड़ी बूटियां अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयुक्त हैं। आज भारत मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बन रहा है। जब विदेशों के लोग भारत में मेडिकल लाभ लेने आएंगे तो यहां के प्राकृतिक सौंदर्य में एक प्रकार आरोग्य लाभ भी मिलेगा और पर्यटन का भी लाभ होने वाला है। ऐसे में हिमाचल के दोनों हाथों में लड्डू हैं।
हिमाचल : पीएम मोदी ने किया AIIMS बिलासपुर का उद्घाटन
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले शिलान्यास कर दिए जाते थे, पर काम नहीं होता है। अब वो टाइम चला गया। अब शिलान्यास भी होते हैं और काम भी पूरे होते हैं। एम्स का शिलान्यास कर अब इसे जनता को समर्पित कर दिया है। उन्होंने कहा कि कोविड ने अड़चन डाली। क्योंकि मैदानी राज्यों में जो काम एक घंटे में हो जाता है, पहाड़ों पर उसे एक दिन लग जाता है। इसका कारण यहां की भौगोलिक परिस्थितियां हैं। उन्होंने ड्रोन पॉलिसी के लिए हिमाचल को बधाई दी।
मोदी ने कहा कि भारत सरकार ने ड्रोन को लेकर नियम बदले हैं। हिमाचल देश में पहला राज्य है, जिसने ड्रोन पॉलिसी बनाई है। फल, सब्जियां आदि खराब हो जाती थीं, लेकिन अब इन्हें ड्रोन की सहायता से जल्द बड़ी मंडियों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश में 5G सुविधा शुरू की है। हिमाचल को भी बहुत जल्द इसका लाभ मिलेगा।
आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर, ता