Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra

कांगड़ा यूथ चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष नंदन शर्मा किए सम्मानित

कांगड़ा। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर आज कांगड़ा के उपमंडल अधिकारी नवीन तंवर ने कांगड़ा यूथ चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष नंदन शर्मा को सामाजिक कार्य करने के लिए एवं निस्वार्थ भाव में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया। एसडीएम नवीन तंवर ने नंदन शर्मा को शॉल एवम टोपी पहना कर सम्मानित किया। इस सम्मान के लिए नंदन शर्मा ने कांगड़ा प्रशासन का आभार जताया और अपने प्रयासों को इसी तरह से जारी रखने की बात की।

हिमाचल में कल और परसों मौसम साफ रहने का अनुमान, 28 से फिर बिगड़ेगा

बता दें कि कांगड़ा यूथ चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष जमानाबाद निवासी 24 साल के नंदन शर्मा ने 19 साल की उम्र में ही टांडा में लंगर लगाना शुरू कर दिया था, साथ ही वह 15 बार रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने गरीब लड़कियों की शादी में अपना योगदान दिया है और कोरोना काल में प्रत्येक दिन टांडा में लंगर लगाया एवं जरूरतमंदों को दवाइयां मुहैया करवाईं। नंदन शर्मा अभी भी टांडा में जरूरतमंदों के लिए लंगर उपलब्ध करवाते हैं और उनका ये संकल्प है कि उम्र भर वह ये नेक कार्य करते रहेंगे। इसके अलावा भी उनकी ट्रस्ट समाज हित में कार्य करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *