Categories
TRENDING NEWS Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

5 साल में BJP ने नहीं किया नया काम इसलिए PM को बार-बार बुला रहे

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह बोली – बताएं वादों का क्या हुआ

शिमला। बीजेपी की प्रदेश सरकार ने पांच सालों में कोई नया काम नहीं किया हैं। अब चुनाव नजदीक हैं आते ही बीजेपी घबरा गई हैं इसलिए प्रधानमंत्री मोदी को प्रदेश में बार-बार बुलाया जा रहा है। यह बात शिमला में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कही।

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा 

कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर निशाना साधा हैं। प्रतिभा ने कहा कि बीजेपी की सरकार नाकाम रही हैं। पूर्व में वीरभद्र सिंह के कामों का शिलान्यास ही जयराम सरकार ने किया हैं। अब प्रधानमंत्री हर जिले में जाकर चुनावी वादे करेंगे। कांग्रेस उनसे सवाल पूछती हैं कि पहले के वादों का क्या हुआ? 2 करोड़ नौकरियों का क्या हुआ?

आज बेरोजगारी चरम पर है। महंगाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कांग्रेस सत्ता में आने पर महंगाई व बेरोजगारी को कम करने का काम करेगी। वहीं, उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी कल सोलन में जनसभा को सम्बोधित करेंगी।

गांधी परिवार का हिमाचल से विशेष लगाव रहा हैं। लोग भी उनको सुनने का इंतजार कर रहें हैं। किसान-बागवानों की समस्याओं को कांग्रेस प्रमुखता से उठाएगी और सरकार बनने पर समाधान भी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *