मंडी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का छोटी काशी (मंडी) ऐतिहासिक पड्डल मैदान में ‘युवा विजय संकल्प रैली’ से वर्चुअली जुड़े हैं। मौसम खराब होने के कारण पीएम मोदी हिमाचल नहीं पहुंच पाए। जनसभा को वर्चुअली संबोधित करते हुए पीएम मोदी बोले – हिमाचल प्रदेश में तय कार्यक्रम के तहत मुझे अब तक मंडी पहुंच जाना था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है। मैं सबसे पहले क्षमा प्रार्थी हूं, दिल्ली से ही आप सभी से संवाद कर रहा हूं।
Breaking : पीएम नरेंद्र मोदी का मंडी दौरा रद्द, ये रही वजह
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में क्या कहा सुनिए –
- आजादी के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर से लेकर कारगिल युद्ध तक हिमाचल के जांबाजों ने सर्वोच्च बलिदान देकर मां भारती का सिर ऊंचा रखा है। हिमाचल की युवा शक्ति ने हमेशा अलग-अलग मोर्चों पर देश को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है।
- पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम समेत हिमाचल के अनेक सेनानियों ने आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। युवाओं को ज्यादा से ज्यादा अवसर देना, हमेशा से भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है।
HRTC : सुंदरनगर-शाहतलाई-ऊना-जालंधर-ब्यास रूट बहाल, जानें टाइमिंग व किराया
- मुख्यमंत्री हों, सांसद हों, मंत्री हों, भाजपा देश का वो राजनीतिक दल है जिसमें हर जगह युवाओं का प्रतिनिधित्व सबसे अधिक है। हिमाचल के लोग, हिमाचल के युवा भी, भाजपा सरकार की वापसी का मन बना चुके हैं। हिमाचल के युवा जानते हैं कि साफ नीयत के साथ, ईमानदार नीयत के साथ हिमाचल का विकास कोई कर सकता है, तो वो भाजपा ही है।
- बीते 8 वर्षों में देश में उच्च शिक्षा के लिए अनेक नए संस्थान शुरू किए जा चुके हैं। IIT मंडी के अलावा IIM सिरमौर ऊना में IIIT और बिलासपुर में AIIMS। हर बड़े सेक्टर से जुड़े देश के जितने प्रीमियम संस्थान है वो आज हिमाचल में भी है।
- मैं ख़ुद भी हिमाचल की देवसंस्कृति और हिमाचल के हस्तशिल्पों से बहुत अभिभूत रहता हूँ। हिमाचल की इसी विशेषता को प्रोत्साहन देने के लिए हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं। देश में दवाओं के रॉ-मैटेरियल में आत्मनिर्भरता के लिए आज जो काम चल रहा है, उसके लिए तीन राज्यों को चुना गया है। जिसमें से एक है अपना हिमाचल प्रदेश। जहां बल्क ड्रग्स पार्क बनाया जा रहा है।
Video : भागसूनाग वाटरफॉल में फंसे 16 छात्र, SDRF कांगड़ा ने ऐसे बचाई जान
- देश के चार राज्यों में मेडिकल डिवाइस पार्क बनाए जा रहे हैं, उसमें भी हिमाचल एक राज्य है। अमृतकाल में भारत की अर्थव्यवस्था को, देश में रोजगार निर्माण को एक बड़ा बल जिस सेक्टर से मिलने वाला है, वो है हमारा टूरिज्म सेक्टर।
- मैं खुद भी हिमाचल की देव संस्कृति और हिमाचल के हस्तशिल्पियों से बहुत अभीभूत रहता हूं। कुल्लू शॉल हो, किन्नौरी शॉल हो, चंबा रुमाल हो, कांगड़ा पेंटिंग्स हो या लाहौली गर्म जुराबें इन सभी को GI टैग किया गया है। दुनिया में इनकी प्रतिष्ठा बनी है।
- देश में दवाओं के रॉ-मैटेरियल में आत्मनिर्भरता के लिए आज जो काम चल रहा है, उसके लिए अपने हिमाचल प्रदेश में बल्क ड्रग्स पार्क बनाया जा रहा है। देश के चार राज्यों में मेडिकल डिवाइस पार्क बनाए जा रहे हैं, उसमें भी हिमाचल एक राज्य है।
सरकारी नौकरी : CISF में ASI व हेड कॉन्स्टेबल के 500 पदों पर भर्ती, पढ़ें डिटेल
- जल जीवन मिशन के तहत पिछले तीन वर्ष में देश के सात करोड़ से अधिक नए घरों को नल से जल मिलने लगा है। हिमाचल प्रदेश के आठ लाख से ज्यादा परिवारों को भी नल से जल की सुविधा मिली है।
- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हिमाचल के हाटी समुदाय को एसटी सूची में जोड़ने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र में रहने वाले हाटी समुदाय के हजारों युवा साथियों को इस निर्णय से अनेक अवसर मिलने वाले हैं।
- “8-10 साल पहले जो सोचना भी असंभव था उसे आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर के दिखा रही है।”
- “मेरा प्रयास रहता है कि पूरी दुनिया को हिमाचल के विषय में पता चलें, यहां के कौशल के विषय में पता चले।”
- हिमाचल की युवा शक्ति ने हमेशा अलग-अलग मोर्चों पर देश को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है।