देश छोड़कर जाने के लिए बेताब लोग हर हद कर रहे पार
काबुल। तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा जमाकर लोगों के बीच ऐसा आतंक मचाया है कि लोग डर के मारे अपना घर और अपना देश छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। लोग इतने डरे हुए हैं कि हर हाल में अपने देश को छोड़कर दूसरे देश जाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। सोमवार को एक ऐसी घटना सामने आई है जो किसी को भी हिला कर रख देगी। देश छोड़ने को लेकर लोग इतने उत्सुक दिखे कि अमेरिका जा रही विमान के अंदर सीट ना मिलने पर उसके पहिए से ही लोग लटक गए। कुछ ही देर बाद गिरने से इनकी मौत हो गई। हादसे में करीब 8 लोगों की जान गई है। इस हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
किन्नौर लैंडस्लाइड : निगुलसरी में आज दो और शव मिले, तीन के दबे होने की आशंका
कुछ लोग अमेरिकी एयरफोर्स के विमान US military C-17 के पहिए से लटक गए और कुछ विमान के साथ-साथ दौड़ने लगे। इस मंजर को देखने के बाद किसी का भी दिल दहल जाएगा। अफगानिस्तान के लोगों में देश छोड़ने की ऐसी हड़बड़ी है कि वे जान की परवाह किए बिना ही विमान के डैने तक पर बैठ कर रवाना हुए, लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद उनकी गिरकर मौत हो गई।
Kabul Airport runway today. No words needed. pic.twitter.com/8SfzEOprUZ
— Shiv Aroor (@ShivAroor) August 16, 2021
काबुल एयरपोर्ट के यात्री टर्मिनल पर सोमवार को फायरिंग में भी लोगों की मौत हुई। हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अमेरिकी सेना ने हवा में फायरिंग की ताकि लोगों की भीड़ को रोका जा सके। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि 8 लोगों की मौत भगदड़ में हुई या फिर गोली लगने से। इस हादसे से साफ पता चलता है लोगों के मन में तालिबान को लेकर किस हद तक खौफ है।