Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Kangra State News

परागपुर मर्डर : तीन दिन से घर नहीं आई थी पत्नी, पति ने मार डाला

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

परागपुर। हिमाचल के कांगड़ा जिला के परागपुर में पति ने पत्नी को तेजधार हथियार से मार डाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव महिला के भाई को सौंपा जाएगा, जोकि यहीं रहता है।

कांगड़ा : पति ने मौत के घाट उतारी पत्नी, मौके पर पुलिस, फोरेंसिक टीम भी बुलाई

बता दें कि बिहार निवासी ताबिक खान (24) और उसकी पत्नी रुकसार (24) परागपुर के पास अंबटयालू में किराए के मकान में रहते हैं। ताबिक मिस्त्री का काम करता है। तीन चार दिन से रुकसार घर नहीं आई थी। ऐसा पता चला है कि वह नक्की में मेले में थी। ताबिक की रुकसार के साथ घर न आने को लेकर बहसबाजी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि ताबिक ने गुस्से में आकर तेजधार हथियार से रुकसार का कत्ल कर दिया। रुकसार के शरीर पर कई जगहों पर घाव के निशान हैं। पुलिस को अभी हत्या में प्रयोग हथियार नहीं मिला है।

लाहौल-स्पीति : चंद्रताल झील में डूबा व्यक्ति, तलाश जारी, सुंदरनगर से गोताखोरों की टीम बुलाई

पुलिस थाना देहरा में सुबह साढ़े छह बजे के करीब सूचना मिली। पुलिस थाना देहरा के एसएचओ की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुलाई। टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *