Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

पंचायती राज मंत्री ने शिमला बाल आश्रम में मनाया जन्मदिन-काटा केक

करीब आधे घंटे तक अनिरुद्ध सिंह बच्चों के बीच रहे

शिमला। हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने अपना 46 वां जन्मदिन शिमला के कस्तूरबा गांधी बाल आश्रम में निराश्रित बच्चों के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ केक काटा व बच्चों को फल और मिठाई बांट कर अपनी खुशियां सांझा कीं। करीब आधे घंटे तक अनिरुद्ध सिंह बच्चों के बीच रहे और वहां के कर्मचारियों से बातचीत भी की और आश्रम में आ रही समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने आश्रम का दौरा भी किया।

हिमाचल: सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन वितरण के लिए ये तीन बैंक भी किए अधिकृत

 

साथ ही इस दौरान अनिरुद्ध एक्शन मोड में भी नजर आए। उन्होंने बीते एक साल से पार्क की टूटी पड़ी छत को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने मौके से ही अधिकारियों को फोन कर बाल आश्रम के प्रति काम में गंभीरता बरतने के लिए कहा। कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह का फोन आते ही आनन-फानन में अधिकारी आश्रम पहुंच गए। मौके पर ही अधिकारियों ने नाप नपाई का काम शुरू कर दिया। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों से तीन घंटे के भीतर रिपोर्ट भी तलब की।

हिमाचल: सड़क, पानी के बाद अब सेहत की बारी-सरकार कर रही तैयारी

 

कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि हिमाचल सरकार निराश्रित बच्चों के बारे में गंभीरता से विचार कर रही है। 18 साल के बाद यह बच्चे किस तरह अपने जीवन में व्यापन करेंगे और भविष्य को किस तरह संवारेंगे, इस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार इसे लेकर एक पुख्ता नीति तैयार करेगी। साथ ही कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बाल आश्रम में काम कर रहे कर्मचारियों के मानदेय बढ़ाने की बात कही।

हिमाचल में इन महिलाओं की बढ़ेगी पेंशन, मिलेंगे 1500 रुपए

 

उन्होंने इसे हिमाचल प्रदेश के आगामी बजट में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा आश्रम में छत टूटी है, इसे दरुस्त करने को कहा है। उन्होंने खास कर अधिकरियों को आश्रमों में गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए।

शिमला घूमने आए पर्यटकों की कार HRTC बस से भिड़ी, दो लोग घायल

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *