Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

पति को गिरफ्तार नहीं देख सकतीं ओशीन शर्मा, क्रिमिनल केस से किया मना

बोलीं- अगर हुआ तो सिविल कोर्ट ले जाएंगी मामला

धर्मशाला। हिमाचल में धर्मशाला के भाजपा विधायक और उनकी एचएएस पत्नी के बीच विवाद सुर्खियां बना हुआ था। एक तरफ कांग्रेस नेहरिया पर एफआईआर करने की मांग कर रही थी, वहीं भाजपा के लिए भी यह मामला सिरदर्द बना गया था। पर अब ओशीन शर्मा द्वारा पुलिस को दिए बयान से सब बातों पर विराम लग गया है।

ओशीन ने आज पुलिस के समक्ष रिकॉर्ड करवाए बयान में धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया पर किसी भी प्रकार का क्रिमिनल केस दर्ज करवाने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह विधायक विशाल नेहरिया को गिरफ्तार होते नहीं देख सकती हैं। इसके चलते वह कानून कार्रवाई नहीं करवाना चाहती है। हालांकि, उन्होंने यह कहा कि अगर हुआ तो मामले को वह सिविल कोर्ट में ले जाएंगी।

गौरतलब है कि धर्मशाला में भाजपा वर्किंग ग्रुप की बैठक के पहले दिन यह मामला सुर्खियों में आया था। शादी के दो माह बाद ही ओशीन शर्मा ने अपने विधायक पति के खिलाफ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में की थी। पुलिस ने 26 जून को ओशीन शर्मा को बयान के लिए महिला पुलिस थाना धर्मशाला में बुलाया था। पर ओशीन शर्मा ने मानसिक स्थिति ठीक ना होने के चलते बाद में बयान देने की बात कही थी। इसके बाद आज ओशीन शर्मा के बयान रिकॉर्ड किए गए।

ऑन रिकॉर्ड बयान में उन्होंने कहा कि वह किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई मामले में नहीं चाहती हैं। क्योंकि वह विशाल नेहरिया को गिरफ्तार नहीं देख सकती हैं। ओशीन शर्मा के बयान के बाद अब नेहरिया पर लटकी कानूनी कार्रवाई की तलवार हट गई है। साथ ही वह गिरफ्तार होने से भी बच गए हैं। ओशीन शर्मा के ऑन रिकॉर्ड दिए बयान के बाद अब पुलिस मामले में आगे कार्रवाई नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *