शिमला। पिछले कल सीजन का सबसे गर्म दिन होने के बाद आज मौसम (Weather) ने करवट बदल ली है। बारिश का दौर शुरू हो गया। जिला कांगड़ा (Kangra) और सिरमौर में भारी बारिश (Heavy Rain) हुई है। अभी 16 जून तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। 10, 11, 12 और 13 जून के लिए मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा के सिहुंता, चुवाड़ी व चंबा, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर व ऊना के लिए ऑरेंज के साथ येलो अलर्ट जारी हुआ है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। 12 जून को शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा के सिहुंता, चुवाड़ी व चंबा, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर व ऊना के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी हुआ है। वहीं, 13 जून को शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा के सिहुंता, चुवाड़ी और चंबा, सोलन और सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा, गरज और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। बाकी जगहों और दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसी बीच हिमाचल में प्री-मानसून और मानसून (Monsoon) के पहले दस्तक देने का अनुमान लगाया गया है। प्री-मानसून कल यानी 11 जून तक आ सकता है और मानसून भी एक हफ्ते पहले हिमाचल में आ सकता है। हिमाचल में प्री मानसून 14 और 15 जून तक आता है। वहीं, मानसून 25 जून तक आता है। पर इस बार पहले आ सकता है। इस बार मानसून के सामान्य रहने के आसार जताए हैं। पिछले 24 घंटे में हुई बारिश के चलते कुछ क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान गिरा है। ऊना जिला का सबसे अधिक 31.0 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है, जोकि रिकॉर्ड है। इससे पहले 11 जून 2013 को 30.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था। हिमाचल में पिछले कल यानी 9 जून को सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया था। ऊना का तापमान 43.5 और शिमला 28 डिग्री रहा था। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि हिमाचल में ह्यूमिडिटी लेवल बहुत अधिक है। इस कारण गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है। उन्होंने कल तक प्री मानसून और मानसून एक हफ्ते पहले आने की संभावना जताई है।
हिमाचल, भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी, मानसून एडवांस, शिमला, shimla, rain, weather, Orange alert, heavy rain, himachal
#shimla #himachalrain #orangealert #hpweather